News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

7 विकेट से पैंथर्स को सिल्वरटन टाइगर्स ने हराकर पहुंची फाइनल मेंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 (डच्स्-2) के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम, मुजफ्फरनगर में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिल्वरटन पैंथर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शुभ पंवार ने 27 रन, इसरार खान ने 21 रन और विशांक चैधरी ने 17 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में परवीन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि दिग्विजय सिंह और यश गर्ग ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिल्वरटन टाइगर्स की टीम ने 13.2 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से रितुराज शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाए, जबकि शिवम चैधरी ने 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। सिल्वरटन टाइगर्स की इस शानदार जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए रितुराज शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।  आज के मैच के फाइटर ऑफ़ द मैच शुभ पवार रहे।  आज पुरस्कार वितरण समारोह में उद्योगपति राजेश जैन,राजीव जैन, संजीव जैन और ऋषभ जैन उपस्थित रहे।  आज का दूसरा सेमीफाइनल अंबा और मेडिकल के बीच खेला जाएगा।

 

आगामी उ0प्र0 पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा को दिये दिशा निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा आगामी उ0प्र0 पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल को रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर के बहुउद्देशीय हाल में ब्रीफ कर ड्यूटी सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। आगामी उ0प्र0 पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 14.03.2026 तथा दिनांक 15.03.2026 को दो पालियों में प्रस्तावित है उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिसबल की ड्यूटी लगाई गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन स्थित बहुउद्देशीय हाल में उक्त परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग कर ड्यूटी सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। एसएसपी द्वारा ड्यूटी में लगे हुए पुलिसबल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान साफ व स्वच्छ वर्दी धारण करें, सभी पुलिसकर्मी अपने साथ ड्यूटीकार्ड अवश्य रखें तथा निर्धारित ड्यूटी प्वाईन्टों पर समय से पहुंचे, ड्यूटी के दौरान कोई भी अवांछित घटना अथवा संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल कार्यवाही करें तथा सतर्क दृष्टि बनाये रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा किसी भी छोटी-बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को सूचित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे, पुलिस उपाधीक्षक(पर्यवेक्षक) श्री जगदीश कालीरमन, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बंध में हुई बैठक           Muzaffarnagar News Dm
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अर्हता दिनांक 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बंध में जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी  श्री उमेश मिश्रा द्वारा आज सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिवों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बंधित विषयों पर चर्चा की गयी।
उन्होंने मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के साथ विचार विमर्श करते हुए बताया कि जनपद में नो मैपिंग लोजिकल डिस्क्रीपेन्सी के अन्तर्गत जारी किये गये नोटिस की संख्या 446318 है जिसके सापेक्ष 412420 (92.40 प्रतिशत) नोटिस पर सुनवाई की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है, अवशेष नोटिस पर सुनवाई की कार्यवाही प्रक्रियाधीन हैं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत जनपद में प्राप्त होने वाले फार्म-6 की संख्या 125054 है जिनपर कार्यवाही की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देशय है कि प्रत्येक अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में दर्ज हो जाये तथा किसी भी अनर्ह व्यक्ति का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज न होने पाये। जिलाधिकारी महोदय सभी जन प्रतियों से किसी भी समस्या से उन्हें अवगत कराने तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में सहयोग प्रदान किये जाने तथा जो अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में दर्ज होने से रह गये हैं उन्हें दर्ज कराये जाने की कार्यवाही किये जाने हेतु अपना सहयोग प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री संजय कुमार सिंह तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से भारतीय जनता पार्टी के श्री ओम प्रकाश उपाध्याय, बहुजन समाज पार्टी के श्री इन्तजार अली, समाजवादी पार्टी के श्री साजिद हसन एंव श्री सोमपाल सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया के श्री सुभाष उपाध्याय, आम आदमी पार्टी के अजय चैधरी एवं जिला कांग्रेस पार्टी से श्री ममनून खान (एडवोकेट) द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

नवनिर्मित कैन्टीन व अन्य शाखाओं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में नवनिर्मित कैन्टीन व अन्य शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कैन्टीन में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा कर्मचारियों को उपलब्ध कर्राइ  जा रही सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस दौरान कैन्टीन में तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को चैक करते हुए संबंधित कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का उपयोग करने तथा समय-समय पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाखाओं में नियुक्त कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव तथा कार्यालय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी द्वारा संबंधित कर्मचारियों को कार्यालय कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करने तथा अभिलेखों का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी व अनुशासन के साथ करें तथा कार्यालय में स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्य प्रणाली बनाए रखें।

 

दो को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खालापार पुलिस ने मारपीट व धमकी देने वाले अभियुक्तो मे से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।    एसएसपी संजय वर्मा के निर्देश पर विभिन्न मामलो मे वंाछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ सिटी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा व थाना खालापार इंस्पैक्टर महावीर सिंह चैहान  के निर्देशन मे थाना खालापार पुलिस ने 3 मार्च 2026 को युवक सवाब व उसके मामा इस्तकार के साथ मारपीट के आरोपियों मे से दो आरोपियों को मुखबीर की सूचना पर सिटी सैन्टर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। वादी हाजी मेहरबान पुत्र इस्लाम निवासी रहमतनगर, खालापार ने पुलिस को दी गई तहरीर मे आरोप लगाया था कि 3 मार्च को उसके बेटे सवाब व उसके मामा इस्तकार के साथ नदीम, शमीम पुत्रगण रईस, अल्लू पुत्र जमील, तहसीन, शादाब, महताब, समीर पुत्र अखलाक आदि ने उसके बेटे व साले के साथ मारपीट कर उन्हे घायल कर दिया था। पुलिस ने उक्त मामले मे मुकदमा कायम कर मामले की जांच पडताल व भागदौड शुरू की। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर सिटी सैन्टर के समीप से दो आरोपियों तहसीन व अखलाक पुत्रगण अखलाक निवासीगण रहमतनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पकडे गए अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पैक्टर असगर अली, है.का.मौ.वकार, है.का.शिवओम भाटी, का.यश कुमार, का.जितेन्द्र कुमार, का.गवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

 

े सात दिवसीय विशेष शिविर का समापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)स्वामी कल्याण देव बघरा डिग्री कॉलेज में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) टीम ने छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, साइबर अपराध, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को समाज में बढ़ती चुनौतियों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।इस अवसर पर एएचटी थाने से सब इंस्पेक्टर जगत सिंह ने विस्तारपूर्वक छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानव तस्करी केवल किसी व्यक्ति को जबरन ले जाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें लालच देकर, झूठे वादों के माध्यम से या दबाव बनाकर लोगों को गलत कार्यों में धकेलने जैसी घटनाएं भी शामिल होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस अथवा संबंधित अधिकारियों को देनी चाहिए। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह ने बताया कि सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा मानव तस्करी और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं और समाज के जागरूक नागरिकों का सहयोग इसमें अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉक्टर बृज गोपाल शर्मा ने की और उन्होंने सभी आगुन्तको का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी छात्र-छात्राओं को ऐसी जानकारी प्राप्त होती रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित विधिक सेवा प्राधिकरण पी.एल.वी.के गौरव मलिक ने भी विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नागरिक को कानून द्वारा कई प्रकार के अधिकार प्राप्त हैं और यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या अन्याय का शिकार होता है तो वह विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने छात्रों को कानून के प्रति जागरूक रहने और समाज में न्याय तथा समानता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. फरहाना राणा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, एएचटी टीम के सदस्यों तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक होते हैं, क्योंकि इससे उन्हें समाज में घटित होने वाली विभिन्न समस्याओं और उनसे निपटने के उपायों की जानकारी मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि एनएसएस का उद्देश्य केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाना भी है।इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण पी.एल.वी से धनीराम एवं एएचटीयू से हैड कॉस्टेबल रूबी आदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज की टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिसमें विपिन कुमार, रश्मि तायल, दुष्यंत मलिक,रोजी शर्मा,वंदना,धीरज,सालीना, डॉक्टर विनित कुमार सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। एएचटी टीम के अन्य सदस्यों की उपस्थिति और उनके अनुभवों ने भी कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त कर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर ऐसे जागरूकता अभियानों को आगे भी जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि समाज को सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बनाया जा सके।

 

बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस) तृतीय सेमेस्टर के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एस. डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस) तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के बीबीएदृबीसीए कॉन्फ्रेंस हॉल में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहना देना तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था ।  कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल तथा बीसीए / बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस) विभागाध्यक्ष डॉ संजीव तायलने द्वारा किया गया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की पहचान उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों से होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और जीवन में सही दिशा प्रदान करने का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और निरंतर मेहनत करते रहें तो जीवन में किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।  इस अवसर पर बीसीए एवं बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस) विभागाध्यक्ष डॉ संजीव तायलने ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय तकनीकी और डिजिटल युग का है, जिसमें कंप्यूटर विज्ञान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने विषय के प्रति गहरी रुचि रखते हुए निरंतर सीखते रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। घोषित परिणाम के अनुसार बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस) तृतीय सेमेस्टर में तमन्ना सिंह ने 86.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रज्ञा ने 86.43 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि श्रेय पाल ने 85.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान इन सभी मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।  कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा तमन्ना सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी नियमित रूप से पढ़ाई करें और अपने समय का सही उपयोग करें तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि भविष्य में वह कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक सफल आईटी प्रोफेशनल बनना चाहती हैं। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रज्ञा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए निरंतर मेहनत और धैर्य की आवश्यकता होती है। उन्होंने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को अपनी सफलता का मुख्य आधार बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह भविष्य में तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने ज्ञान और कौशल के माध्यम से समाज और देश के विकास में  योगदान देना चाहती हैं। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रेया पाल ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की। उन्होंने अपने साथियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि वे अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और निरंतर प्रयास करते रहें तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि वह भी कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में आगे की पढ़ाई कर एक सफल करियर बनाना चाहती हैं।  इस वर्ष बी.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस) तृतीय सेमेस्टर के परिणाम में विद्यार्थियों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। कुल मिलाकर लगभग 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी के अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की, जो विभाग के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि से यह स्पष्ट होता है कि कॉलेज में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है और शिक्षक विद्यार्थियों को निरंतर बेहतर मार्गदर्शन दे रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष ने सभी विद्यार्थियों को जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता रहे ।
इस अवसर पर बीसीए एवं बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस) विभाग के सभी शिक्षकगण, कॉलेज के कार्यालय कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रमुख शिक्षकों और कर्मचारियों में चन्दना दीक्षित, हिमांशु शर्मा, रजत शर्मा, हर्षित गोयल, हर्षिता, निरंकार शर्मा, देवेश भारद्वाज, नवनीत चैहान, अंकुर अग्रवाल, अनुज गोयल, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, शेखर, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, अमित, सतीश, शशांक भारद्वाज, लवी वर्मा एवं पवन बालियान सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 

आठवें वेतन आयोग में पेंशन का रिवीजन भी वेतनभोगी कर्मचारियों की तरह से किया जाएMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन जनपद शाखा मुजफ्फरनगर की मासिक सभा पेंशन भवन,भोपा रोड, मुजफ्फरनगर में संपन्न हुई। सभा की अध्यक्षता इंजीव बीव आरव शर्मा जी ने तथा संचालन महामंत्री इंजीव डी के गुप्ता ने द्वारा किया गया स वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी पी जैन ने विभिन्न समस्याओं पर अपने विचार रखे, उन्होंने बताया की सरकार द्वारा गठित आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण के स्पष्ट आदेश नहीं दिए गए हैं, ऑर्गेनाइजेशन सरकार से मांग करता है की आठवें वेतन आयोग में पेंशन का रिवीजन भी वेतनभोगी कर्मचारियों की तरह से किया जाए। उन्होंने बताया कि मेडिकल रीइंबर्समेंट पर आयकर की कटौती रोकने के लिए ऑर्गनाइजेशन द्वारा भरपूर प्रयास किया जा रहे हैं। अध्यक्ष इंजीनियर बी आर शर्मा ने कहा कि  आठवे वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन को भी शामिल करने के लिए देशभर में पेंशनर संगठनों द्वारा आंदोलन चलाए जा रहे है स डिप्लोमा इंजीनियर कल्याण संघ के अध्यक्ष इंजीव पी के गुप्ता ने बताया की भारत सरकार  पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार कर रही है, इसलिए लिए सभी पेंशनर्स को एकजुट रहने का आह्वान किया गया स सभा संचालन कर रहे ऑर्गनाइजेशन के महामंत्री इंजी  डीके गुप्ता द्वारा वर्ष 2000 के बाद तैनात हुए सरकारी  कर्मचारियो को पुरानी पेंशन स्कीम लागू करते हुए पेंशन देने की मांग भी रखी गई स दिवंगत साथियों की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए सभा का समापन किया गया स सभा में सुभाष चंद्र अग्रवाल, योगेश कुमार, गजपाल शर्मा, प्रेमचंद, बृजमोहन अग्रवाल, उमेश चंद्र वर्मा, करण सिंह आदि सदस्यों ने भाग लिया।

 

पशु चिकित्साधिकारी ने गौ आश्रय स्थल समौली का भ्रमण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पशु चिकित्सा अधिकारी बड़सू द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल समौली का भ्रमण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉ अमिशी पशु चिकित्सा अधिकारी बड़सू द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल समौली का भ्रमण किया गया। सभी गोवंश सामान्य पाये गए। गौ आश्रय स्थल पर हरा चारा एवं भूसा प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। सभी गोवंशो को संतुलित हरा चारा, भूसा, चोकर खिलने हेतु निर्देशित किया गया। नियमित साफ सफाई करने हेतु केयरटेकर को निर्देशित किया गया।

 

मुख्य चिकित्साधिकारी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया द्वारा कार्यालय परिसर में जनता दर्शन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव उनके समक्ष प्रस्तुत किए। डॉ. तेवतिया ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए।
डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विभाग की प्राथमिकता है और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लें और निर्धारित समयसीमा में समाधान की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनता से भी अपील की कि वे अपनी समस्याएं एवं सुझाव विभाग तक निडर होकर पहुँचाएँ, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

 

पांच करोड़ की विकास परियोजनाओं की तैयारी में जुटे मंत्रीKapil Dev Aggarwal Mla
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की विकासपरक नीति के तहत शहरी विधानसभा क्षेत्र के विकास की एक नई पहल की गई है। क्षेत्र की स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 5 करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और जनहित की परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा सकेगा। प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने अपने मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नए सिरे से विकास प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। बृहस्पतिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासपरक नीतियों के अंतर्गत मुजफ्फरनगर क्षेत्र में विभिन्न जनहित योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए 5 करोड़ रुपये तक के विकास प्रस्ताव भेजे जा सकते हैं। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से लागू करने में मदद मिलेगी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य गांवों और शहरों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है, ताकि आम लोगों को बेहतर सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार लगातार प्रदेश के हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यमंत्री कपिल देव ने भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों, मंडल अध्यक्षों और अन्य पार्टी पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं का आकलन कर विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करें और उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराएं। इससे सभी प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से संकलित कर आगे भेजा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए प्रस्ताव क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विकास और प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया।

 

कुश्ती और दौड में दमदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ ब्लॉक स्थित गुरु रामशरण कुश्ती एकेडमी में भूम्मा के  खिलाड़ियों ने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग की जोन स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रदेश के दस जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।  एथलेटिक्स स्पर्धा में भूम्मा की खिलाड़ी बबीता कश्यप ने 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। कुश्ती के सीनियर वर्ग में अक्षित पहलवान ने 70 किलोभार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में अजित सिंह ने 70 किलोभार में पहला और अंश कुमार ने 61 किलोभार में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में अक्की ने 48 किलोभार में द्वितीय, अंश कुमार ने 35 किलोभार में तृतीय और आरव ने 40 किलोभार में तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर वर्ग में काव्य शर्मा ने 92 किलोभार में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कोच मनोज फौजी और देवानंद शुक्ला ने सभी पहलवानों के प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर मनोज मास्टर जी ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अनिल पहलवान, अंकुर पहलवान, बबूल पहलवान, विनीत पहलवान और योगेश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

डायबिटीज और हाई बीपी किडनी खराब होने के दो सबसे बड़े कारणः डा. रविंद्र पाल
मुजफ्फरनगर। वल्र्ड किडनी डे के अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपनी किडनी की सेहत के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने, शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने और शरीर में पानी व मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। मगर बदलती जीवन शैली और अनियमित खान-पान के कारण आज लोगों में किडनी से जुड़ी बीमारियों तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसा होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण है खराब जीवनशैली और असंतुलित खान-पान है। इसकी वजह से किडनी फेलियर और किडनी स्टोन के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सभी लोगों को अपने किडनी को हेल्दी रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसी विषय पर हमने रुड़की रोड स्थित नानकी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं मूत्र एवं गुर्दा (किडनी) रोग विशेषज्ञ एमबीबीएस एमएस (जनरल सर्जरी) एमसीएच व पूर्व वरिष्ठ चिकित्सक हिमालयन इंस्टीट्यूट जॉली ग्रांट उत्तराखंड के डाक्टर रविंद्र पाल से से बात की। उन्होंने बताया कि किडनी हमारे शरीर का नेचुरल फिल्टर है, जो खून से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने का महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने ये भी बताया कि अक्सर लोग किडनी की सेहत को तब तक नजरअंदाज करते हैं जब तक कि वह 70-80 प्रतिशत तक खराब नहीं हो जाती है। डॉक्टर रविंद्र पाल के अनुसार इसके शुरुआती लक्षण बहुत साधारण होते जिसे लोग सामान्य पाचन और थकान की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने बताया कि डायबिटीज और हाई बीपी किडनी खराब होने के दो सबसे बड़े कारण हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर हम अपनी दिनचर्या में मात्र तीन बुनियादी बदलाव कर लें, तो किडनी से जुड़े जोखिम को कई गुना कम किया जा सकता है।हाइड्रेशन और नमक के सेवन का सही संतुलन डाक्टर रविंद्र पाल के मुताबिक दिन भर में पर्याप्त पानी पीना किडनी के टॉक्सिन्स को साफ करने में मदद करता है, इसलिए पर्याप्त पानी पीएं। बता दें कि जरूरत से ज्यादा पानी का सेवन भी किडनी पर अधिक दबाव डालता है, इसलिए दिनभर 2.5-3 लीटर पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि नमक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। असल में जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करना किडनी के लिए धीमे जहर जैसा होता है, इसलिए दैनिक आहार में पांच ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए।खुद से पेनकिलर लेने से बचें डाक्टर रविंद्र पाल ने एक गंभीर चेतावनी देते हुए कहा कि सिरदर्द या बदन दर्द में अक्सर लोग धड़ल्ले से पेनकिलर्स लेते हैं जो किडनी डैमेज का एक बड़ा कारण है। इन दवाओं के नियमित सेवन से किडनी में ब्लड का फ्लो कम हो जाता है, जिससे एक्यूट किडनी इंजरी का खतरा बढ़ जाता है। कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें और कोई भी समस्या होने पर लंबे समय तक खुद से उपचार करने से बचें।नियमित जांच और शुगर-बीपी पर नियंत्रण किडनी को सुरक्षित रखने का तीसरा सबसे प्रभावी तरीका है अपने ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर के लेवल को नियंत्रित रखना। डॉ. रविंद्र पाल के मुताबिक हर 12 महीने में एक बार (किडनी फंक्शन टेस्ट) और यूरिन टेस्ट जरूर कराएं, खासकर अगर आप शुगर या बीपी के मरीज हैं। नियमित व्यायाम और वजन पर नियंत्रण रखने से किडनी पर पड़ने वाला मेटाबॉलिक बोझ कम होता है, जिससे वह बेहतर तरीके से कार्य कर पाती है। डॉक्टर का विशेष सुझाव-विश्व किडनी दिवस पर डॉ. रविंद्र पाल ने स्पष्ट कहा कि उपचार से बेहतर बचाव है। किडनी की बीमारियां अक्सर साइलेंट किलर होती हैं, इसलिए प्यास लगने का इंतजार न करें, पर्याप्त पानी पीएं और अपने शरीर के संकेतों को समझें। स्वस्थ खान-पान, पर्याप्त नींद और तनाव मुक्त जीवनशैली अपनाकर आप अपनी किडनी को दशकों तक सुरक्षित रख सकते।

 

14 मार्च को  लोक अदालत का आयोजन
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ के अनुसार आगामी 16 मार्च दिन शनिवार को जनपद मुजफ्फरनगर मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं।    विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सिनियर डिविजन डा.सतेन्द्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि 11 मार्च को रवि कुमार दीवाकर अपर जिला जज एफटीसी कोर्ट संख्या 3, नोडल अधिकारी लोक अदालत द्वारा आयोजित बैठक मे निर्णय लिया गया कि 14 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। 11 मार्च को हुई बैठक मे सीजेएम श्रीमति कविता अग्रवाल, एसीजेएम डा.रविन्द्र सिंह फौजदार, एसीजेएम द्वितिय जसीम खान एवं सीनियर सिविल जज आदि उपस्थित रहे। डा.सतेन्द्र कुमार चैधरी ने कहा कि लोक अदालत मे ज्यादा से ज्यादा वाद निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20929 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =