उत्तर प्रदेश

Agra  News: बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में डीजे, डांस: गिरी छत के मलबे में दबकर 2 मौत

Agra  News: ताज गंज थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान घर की छत गिरने से 17 लोग मलबे में दब गए। आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाज के दौरान दो लोगों मनजीत और अरुण की मौत हो गई। जबकि 15 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एक घायल व्यक्ति की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ताजगंज धांधू पुरा स्थित सोनू वर्मा के मकान में अनिकेत चौधरी की बर्थडे पार्टी चल रही थी। रात करीब 8:30 बजे पार्टी खत्म होने वाली थी।

पार्टी में शामिल अधिकांश लोग घर वापस लौट चुके थे। मंजीत और अरुण समेत 17 लोग कमरे की छत पर थे। तभी तेज आवाज के साथ छत नीचे गिर गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्कयू ऑपरेशन कर घायलों को बाहर निकाला।

जिलाधिकारी आगरा ने बताया कि घायलों के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था कर दी गई है। 15 लोग घायल हुए है। लोगों के मुताबिक हादसा जिस समय हुआ उस समय तेज आवाज में डीजे चल रहा था। घर में मौजूद सभी लोग डांस कर रहे थे। डांस के दौरान ही अचानक छत गिर पड़ी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15080 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 9 =