उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की बैठक: कार्यशालाओ के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा
मुजफ्फरनगर। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की बैठक मे 27 सितम्बर 2020 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 18 जनपदो मे आयोजित होने वाली 25 कार्यशालाओ के सफल क्रियान्वयन के लिए समीक्षा की गई।
उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा.सतेन्द्र सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि आज नगर के दक्षिणी सिविल लाईन मे उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रशासनिक समिति पदाधिकारियो की एक बैठक आयोजित हुई।
उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रशासनिक समीति के पदाधिकारियों की बैठक मे 27 सितम्बर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 18 जनपदो मे आयोजित होने वाली 25 कार्यशालाओ हेतु समीक्षा की गई।बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर व संचालन प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने किया। pic.twitter.com/3BvuHw8HEE
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 26, 2020
बैठक् मे आगामी 27 सितम्बर 2020 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 18 जनपदो मे आयोजित होने वाली 25 कार्यशालाओ के सफल क्रियान्वयन हेतु समीक्षा की गई।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिह पुण्डीर ने की तथा संचालन प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने किया। प्रदेश अध्यक्ष डा.सतेन्द्र सिह ने विस्तृत रूप से बताया कि 27 सितम्बर दिन रविवार को होने वाली कार्यशालाओ के क्रम मे नगर मे एक कार्यशाला रूडकी रोड स्थित किरन फार्म पर दोपहर 11 बजे से 1 बजे के बीच आयोजित की जा रही है।
इसके साथ ही सवेरे के समय फ्यूचर ब्राइट क्लब के सौजन्य से अलसुबह सैर करने वालो को मोटीवेट करने के लिए एक कार्यक्रम भोपा रोड स्थित एस.डी.डिग्री कॉलेज मे आयोजित किया जाएगा।
जिसमे बताया जाएगा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ करोड जनता की मांग को योगी सरकार एक प्रस्ताव के माध्यम से विधानसभा से पास कराकर केन्द्र सरकार को अविलम्ब भेजे।
इसी संदर्भ मे 27 सितम्बर को सहारनपुर मे 03,मुजफ्फरनगर मे 05, बागपत मे 04, मेरठ मे 02, गाजियाबाद मे 01, हापुड मे 01,बुलन्दशहर मे 02,अलीगढ मे 01,दिल्ली जामियानगर मे 01,कुल 25 कार्यशालाओ का आयोजन कर लोगो को अलग पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण गठन के आन्दोलन के लिए प्रेरित किया जायेगा।
बैठक को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा.सहदेव आर्य,जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अमित राठी जिलायूथ विंग अध्यक्ष, शिवकुमार पुण्डीर प्रधान,डा.इस्लाम अहमद कल्वी, इमरान,संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
