उन्नाव डीएम कोविड टीके की दो डोज लेने के बाद कोरोना संक्रमित
उत्तर प्रदेश में उन्नाव डीएम सहित जिले में 11 कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम उन्नाव एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं। संक्रमितों में दस प्रवासी शामिल हैं।
डीएम को कैंप कार्यालय में होम आइसोलेट किया गया है। जबकि अन्य संक्रमितों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीएम ने 5 फरवरी को कोविड का पहला टीका लगवाया था। दूसरा टीका 5 मार्च को लगा था।
जिले में 4 अप्रैल 2020 से अब तक 4,35,528 लोगों की जांच हो चुकी है। जिसमें 4700 लोग संक्रमित मिले हैं। 90 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 4453 लोगों की हालत में सुधार हुआ है। आरटीसीआर के लिए भेजे गए सैंपलों में 1905 सैंपलों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2,967 नए कोविड मामले, 782 डिस्चार्ज और 16 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामलों की संख्या अब 14,073 है। अब तक कुल 8,836 मृत्यु हुई हैं। pic.twitter.com/SK8U4ZzQJY
— News & Features Network (@mzn_news) April 2, 2021