Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

महावीर चौक पर लूट करने वाले बदमाशों से जबरदस्त मुठभेड, गोलियां चलने से सहमे लोग

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर स्थित एक मेडिकल एजेंसी में लूटपाट करने वाले बदमाशों के साथ आज सुबह पुलिस की जबरदस्त मुठभेड हुई, जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने के कारण घायल हो गया है। मुठभेड में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने लूटी गई रकम में से 1.30 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।जनपद मुजफ्फरनगर में हो रही ताबड़तोड़ अपराधिक घटनाओं के चलते पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए एक विशेष प्लान बनाया है, जिसके चलते जनपद में रात भर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन लोगों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और बाइक लेकर भागने लगे। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में थाना सिविल लाइन में तैनात सिपाही इसरार घायल हो गया

जिसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इसमें कुछ ही दूरी पर बदमाशों की बाइक फिसल कर गिर गई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके 2 साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस व 1 लाख 30 हज़ार रुपये की नकदी बरामद की है

जो 2 दिन पहले एक दवाई की एजेंसी से दिनदहाड़े लूटी गई थी। पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश में भी काम्बिंग की मगर सफलता हाथ नहीं लगी। मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है, जहां आज दिन निकलते ही उस समय पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जब थाना सिविल लाइन प्रभारी डी.के. त्यागी पुलिस बल के साथ बझेड़ी अंडरपास के निकट वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी बीच बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश जैसे ही वहां आए पुलिस ने बदमाशों को रोकने का इशारा किया। बदमाशों ने बाइक को रोकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी।

बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक सिपाही इसरार घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। कुछ ही दूरी पर जाते ही बदमाशों की बाइक फिसल कर गिर गई, जिसमें दो बदमाश मौके से फरार हो गए जबकि एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल बदमाश को कब्जे में ले लिया। पूछताछ के बाद पता चला कि बदमाश का नाम जॉनी उर्फ शुभम पुत्र राकेश निवासी सुनहैटी खड़खड़ी थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर है जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 2 दिन पहले यानी 21 जुलाई को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौक स्थित देव इंटरप्राइजेज नाम की एक दवा एजेंसी में घुसकर वंहा के कर्मचारियों को आतंकित करते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपए की नकदी लूट ली थी

और फरार हो गए थे। पुलिस को तभी से इन बदमाशों की तलाश थी। बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर पूरे पुलिस सिस्टम को चुनौती दी थी जिसे पुलिस ने स्वीकार करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से लूटी गई 1 लाख 30 हजार रुपए की नगदी एक मोटरसाइकिल एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 5 =