खेल जगत

ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत के बाद afghanistan में मना जोरदार जश्न

Afghanistan में जश्न का माहौल था और इसका कारण क्रिकेट था. सुपर 8 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. अफगानिस्तान की इस बड़ी जीत से अंक तालिका का समीकरण पूरी तरह बदल गया है.

इस जीत का जश्न केवल क्रिकेट स्टेडियम तक की सीमित नहीं रहा, बल्कि इस देश में क्रिकेट के फैंस सड़कों पर निकलकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे. कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक वीडियो शेयर किया है उसमें काफी संख्या में लोग एक जगह जमा होकर इस जीत का जश्न मना रहे हैं. सड़कों पर लोगों को हुजूम देखा गया.

राशिद खान की अगुवाई वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वनडे वर्ल्ड कप 2023 की हार का बदला चुकाया. इस जीत ने अफगानिस्तान को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की बेहतरीन स्थिति में पहुंचा दिया है. अफगानिस्तान के विभिन्न शहरों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग जीत का जश्न मनाते हुए देखे जा सकते हैं. एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि परिवहन ठप हो गया और जहां तक नजर जाती, लोग सड़कों पर थे. जोरदार आतिशबाजी हो रही थी.

अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत से आए एक अन्य वीडियो में लोग ऑस्ट्रेलिया पर जीत का बड़े उत्साह के साथ जश्न मना रहे थे. इस मैच ने अफगानिस्तान को पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में शामिल कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया को अपने आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश का सामना करना होगा, जिसके सामने यह टीम थोड़ी मजबूत दिख रही है. बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया और भारत से पहले ही हार चुका है. उसके लिए जीत के अब कोई मायने नहीं है. वह ऐसे ही बाहर हो चुका है और टीम के हौसले दो हार के बाद पस्त होंगे.

मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरबाज और इब्राहिम जादरान के अर्धशतकों की मदद से 148 रन का स्कोर पोस्ट किया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही. ट्रैविस हेड पारी की तीसरी ही गेंद पर आउट हो गए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =