Muzaffarnagar News: किसानों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे रालोद नेताआें ने उत्तर प्रदेश मे गन्न मूल्य निर्धारण और धान, आलू सहित सभी फसलों के एम.एस.पी. पर कानून बनाये जाने के सम्बन्ध में राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक की अध्यक्षता मे सरकूलर रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय से एकत्रित होकर कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे रालोद नेताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
ज्ञापन में अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश में किसानो को असंतुलित वर्षा तथा प्राकृतिक प्रकोप से भारी नुकसान पहुंचा है। जिसके कारण उसकी आर्थिक हालत बदहाल एवं सोचनीय है। उ.प्र.में किसानो की बहुत बडी आबादी गन्ना और आलू का उत्पादन करती है। किन्तु उनको लाभकारी मूल्य न मिलने से आर्थिक स्थिती बहुत खराब है। सरकार ने 2022 तक किसान की आमदनी दुगुनी करने का लक्ष्य रखा था, किन्तु किसान की लागत मंहगाई से बढ गई आमदनी और घट गई। अतः राष्ट्रीय लोकदल किसानो के हित में निम्नलिखित मांगो को लेक र सरकार से पूरा कराये जाने की निम्न मांग करता है।
जिनमें प्रमुखतः गन्ना मूल्य 400 रूपये कुन्तल किया जाए। आलू, धान सहित सभी कृषि उत्पादों का लाभकारी मूल्य तय कर एम.एस.पी. पर कानून बनाया जाए। प्रदेश मे अनेक जिलो मे धान की फसल खेत मे पानी के अभाव में सूख गई है। सरकार सर्वे कराकर राहत प्रदान करे। पूरे प्रदेश मे धान को सूखने
ेसे बचाने के लिए किसानो ने बिजली से अपने खेतो की सिंचाई की जिन पर बिजली विभाग ने जुर्माना लगाया है। जिसे माफ किया जाए। किसानो को कृषि फसलो की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली प्रदान किया जाए। आवारा पशुओं से किसानो के जान माल की भारी क्षति हो रही है।
इस तत्काल रोकने के ठोस प्रयास किए जाए। ज्ञापन सौपने वालो में रालोद विधायक दल के नेता राजपाल सिंह बालियान, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक,पूर्व मंत्री धर्मवीर सिह बालियान, प्रभात राठी, सरवट प्रधान सतीश बालियान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम तोमर, अजित राठी, बिल्लू प्रधान,हंसराज जावला एडवोकेट, रोहित तोमर, रामछैल राठी, उदयवीर सिह, संजीव पचैण्डा, दिमाग सिंह, मनोज कुमार, सुभाष चन्द, नितेश, विजय कुमार,सुधीर भारती सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

