उत्तर प्रदेश

Pratapgarh-बदमाशों ने युवक को किया किडनैप, 4 बदमाश गिरफ्तार

Pratapgarh अज्ञात कार सवार बदमाशों ने 3 लाख की फिरौती के लिए युवक का अपहरण दिनदहाड़े कर लिया था. दिन दहाड़े हुई अपहरण की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.

पिस्टल की नोक पर बदमाशों ने युवक का कार से अपहरण कर लिया था. फिर फोन कर परिजनों से 3 लाख की फिरौती मांगी. अपहरण की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. वहीं पुलिस ने लखनऊ में अपहृत युवक को बरामद कर लिया. वहीं 4 अपहरण करने वाले 4 बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है.

एसओजी पुलिस बनकर बदमाशों ने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया है. मामला शुक्रवार शाम 4 बजे का बताया जा रहा है. सीसीटीवी में साफ तौर पर देखा गया कि युवक दीपक सिंह का 5 लड़के रास्ते से अपहरण कर कार में बैठा कर निकल गए.

सूचना पर सक्रिय हुई प्रतापगढ़ पुलिस ने लखनऊ से अपहृत युवक को बरामद कर लिया. नगर कोतवाली पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21775 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =