फिल्मी चक्कर

Amitabh Bachchan के साथ रिया चक्रवर्ती का दिखा शानदार अंदाज़

 अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने फिल्म ‘चेहरे’ (Chehre) का नया टीज़र अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. साझा करते हुए, अमिताभ ने लिखा, ‘जितने #चेहरे उतने मुखौटे हैं. केवल एक अपराधी लेकिन एक हजार दोषी हैं? 27 अगस्त को सिनेमाघरों में देखें #Chehre.’

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, जिनकी फिल्म ‘चेहरे’ में उपस्थिति को अब तक कम आंका जा रहा था, वो इस टीज़र में दो बार दिखाई दीं. ‘चेहरे’ के पोस्टर और टीजर से अब तक रिया गायब थीं. हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. हाल ही में एक और डायलॉग प्रोमो जारी किया गया था, जिसमें बिग बी किसी भी अपराध के दोषियों को सावधान रहने की चेतावनी देते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

इस फिल्म को रूमी जाफरी ने डायरेक्ट किया है और इसमें अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती के अलावा सिद्धांत कपूर, क्रिस्टल डिसूजा और अन्नू कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − fifteen =