स्वयम्भू पत्रकार पुलिस के राडार पर: मदद करने के बहाने दुष्कर्म और वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
मुजफ्फरनगर। महिला की मदद करने के बहाने दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने वाले युवक पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी वीडियो के बल पर महिला के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था।महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी समेत 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल, थाना सिविल लाइन इलाके में रहने वाली एक महिला का आरोप है कि वो अपने ससुराल पक्ष से प्रताडित थी। जिसकी शिकायत लेकर वो एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। यहां उसकी मुलाकात तथाकथित पत्रकार संजय कटारिया निवासी बेलडा थाना भोपा से मुलाकात हुई। जिसने महिला की मदद करने की बात कही और उससे उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया।
मुजफ्फरनगर। मदद करने का झांसा देकर एक व्यक्ति द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म कर पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। pic.twitter.com/RYOfjTwzCS
— News & Features Network (@mzn_news) June 20, 2021
आरोप है कि इसी बीच संजय कटारिया उसे अपने साथ शुकतीर्थ ले गया, जहां आरोपी ने प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिसके बाद आरोपी महिला को लेकर अपने साथ कूकडा स्थित कमरे पर लेकर आया।
आरोपी ने उसके साथ नशे की हालत में दुराचार किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद आरोपी वीडियो के जरिए हर बार उसे ब्लैकमेल करता और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता। आरोप है कि संजय कटारिया ने शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला कृष्णापुरी में भी एक मकान किराए पर ले रखा है।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसे कई बार कृष्णापुरी स्थित मकान में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने संजय कटारिया, उसकी पत्नी रेशमा, रूपराम, संदीप और नीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।