Religious

घर में झगड़ा होने के कारण है यह वास्तु दोष, जानिये कैसे बचें इनसे?

 

1 वास्तु शास्त्र में ईशान कोण का बहुत महत्व है और इस दिशा को सबसे शुभ दिशा माना जाता है। ध्यान रहे घर का ईशान कोण उठा हुआ नहीं होना चाहिए, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो इससे पिता-पुत्र में अनबन रहती है और दूरियां बढती है।

2 घर के उतर-पूर्व कोने में स्टोर रूम नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि इससे घर के सभी सदस्यों में झगड़ा होता है।

3 घर के दरवाजे और खिड़कियाँ दक्षिण-पश्चिम दिशा में है तो उस घर में झगड़ा खत्म होने का नाम ही नहीं लेता, आये दिन किसी ना किसी कारण से घर में कलेश बना रहता है।

4 घर के दरवाजे खोलते या बंद करते समय किसी तरह की आवाज नहीं आनी चाहिए क्योंकि ऐसा वास्तु के हिसाब से अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे घर में लड़ाई-झगड़े बढ़ते है।

5 ध्यान रहे घर में रसोईघर दक्षिण-पूर्व दिशा में ही होना चाहिए। ऐसा न होने से घर में कलह का माहौल रहता है और यह कभी भी विकराल रूप ले सकता है। इसलिए घर में संपूर्ण वास्तु यंत्र स्थापित करवाइए पंडित जी से प्राण प्रतिष्ठा करवा कर

6 घर में टूटे हुए कांच, बंद घड़ी, युद्ध के चित्र आदि नहीं रहने चाहिए इससे घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और इस वजह से घर में लड़ाई-झगड़ा रहता है।

7 घर के अंदर जहरीले कांटेदार पेड़-पौधे नहीं लगाने चाहिए,

8 घर में मुख्य द्वार के पास सीढियां नहीं होनी चाहिए, इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जो घर में लड़ाई-झगड़े का कारण बनता है।

9 जैसा की आपको बता दिया है की वास्तु के अनुसार ईशान कोण को बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए ईशान कोण पर कभी भी बिजली के उपकरणों को नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे पिता-पुत्रं में अनबन बनी रहती है।

10 घर के उत्तर-पूर्व दिशा में कचरा-पात्र नहीं होना चाहिए, इससे घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव रहता है और घर में कलह का माहोल रहता है।

11 सोने वाले रूम में पलंग के सामने आईना और ड्रेसिंग टेबल नहीं होना चाहिए, इससे घर में कलेश जन्म लेता है।*

Religious Desk

हमारे धार्मिक सामग्री संपादक धर्म, ज्योतिष और वास्तु के गूढ़ रहस्यों को सरल और स्पष्ट भाषा में जनमानस तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। वे धार्मिक ग्रंथों, आध्यात्मिक सिद्धांतों और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित लेखन में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य समाज में सकारात्मकता फैलाना और लोगों को आध्यात्मिकता के प्रति जागरूक करना है। वे पाठकों को धर्म के विविध पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं, ताकि सभी लोग अपने जीवन में मूल्य और आस्था का समावेश कर सकें।

Religious Desk has 278 posts and counting. See all posts by Religious Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 19 =