प्रदेश सरकार ने भूमि सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के गरीब पात्रों को कृषि, आवास, मत्स्य पालन, वृक्षारोपण, कुम्हारीकला हेतु अब तक हजारों हेक्टेयर भूमि का किया पट्टा आवंटन

जीवन के लिए वृक्ष आवश्यक है। वृक्षों से समस्त जीवों को जीवनदायिनी ऑक्सीजन मिलती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में इस वर्ष 25 करोड़ से अधिक वृक्ष एक दिन में लगाते हुए विश्व रिकार्ड बनाया गया है।