उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News: युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया

Ghaziabad News:  थाना खोड़ा क्षेत्र के संगम पार्क के गौरव नाम के युवक की परचून की दुकान है. गौरव अपनी दुकान पर बैठा हुआ था. इसी दौरान अचानक 2 अज्ञात बदमाशों ने गौरव के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) कर दी. फायरिंग में किराना स्टोर चलाने वाले गौरव को गोली लग गई.

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया जिसमें बदमाश बाइक पर भागते हुए नजर आ रहे हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस को तत्काल सूचना दी गई. गौरव को गंभीर अवस्था में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.  

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया मौके पर पहुंचे एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया में ये मामला पारिवारिक विवाद का माना जा रहा है. गौरव का अपने ससुराल वालों से 2016 से विवाद चल रहा है. 4 दिन पहले ही गौरव और उसके ससुराल पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था जिसमें पुलिस की तरफ से दोनों पक्ष का 151 में चालान किया गया था.

एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस की टीमें भी गठित कर दी गई हैं, जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 6 =