उत्तर प्रदेश

Mathura News: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार हाईवे किनारे खेत में पलटी, सुभाष चंद्र बोस की मौके पर ही मौत

Mathura  शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे से खेत में पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

हादसा छाता थाना क्षेत्र के नगला सौंद से सहार लिंक गोवर्धन रोड पर हुआ। मूल रूप से चौमा गांव निवासी सुभाष चंद्र बोस (23) दिल्ली में अपना निजी व्यापार करता था। वह रक्षाबंधन पर्व पर थाना क्षेत्र के नगला सौंद गांव निवासी अपनी बहन के गर आया था। शनिवार की शाम वापस दिल्ली जा रहा था। गोवर्धन रोड पर कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे धान के खेत में जा गिरी। 

हादसे में सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने देखा तो रुक गए। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि सुभाष अपने साथियों के साथ दिल्ली जा रहा था। रास्ते में हुए हादसे में उसकी मौत हो गई है।  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =