उत्तर प्रदेश

Deoria:नाबालिग 13 वर्षीय चचेरी बहन के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Deoria नाबालिग चचेरी बहन को एक युवक ने घर में बर्तन साफ करने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने रोते हुए घर पहुंच कर परिजनों से आप बीती बताई। घर वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है।

नगर पंचायत तरकुलवा के एक वार्ड के रहने वाले युवक ने अपने 13 वर्षीय चचेरी बहन को शुक्रवार शाम को बर्तन धोने के बहाने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची और जब परिजनों को घटना की जानकारी दी तो वह हैरान हो गए। वह किशोरी का एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराए।

इसके बाद थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद उसकी मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =