उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: आठ दिन पहले घर से निकले प्रेमी की हत्या

Shahjahanpur के मिर्जापुर क्षेत्र में आठ दिन पहले घर से निकले गांव दोषपुर नागर निवासी युवक राजेश उर्फ राजा (34) की हत्या कर दी गई। शव के चेहरे, हाथ और पैर को डीजल डालकर जलाया गया।

शुक्रवार की सुबह उसका शव मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर पहाड़पुर के पास खंती में पड़ा मिला। पिता ने फर्रुखाबाद की महिला व उसकी तीन साथियों पर हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खेती करने वाले राजवीर के पुत्र राजेश उर्फ राजा का फर्रुखाबाद की एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों के आपत्ति करने के बावजूद वह अधिकतर महिला के पास रहता था।

आठ दिन पहले राजेश अपने घर आया था। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे शौच करने निकले ग्रामीणों को उसका शव पहाड़पुर के निकट खंती में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने राजेश के बड़े भाई आदेश को जानकारी दी। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गईं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − one =