खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी ने फहराया पुलिस ध्वजMuzaffarnagar News
पुलिस कलर बैज लगाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में पुलिस ध्वज फहराकर सम्मान प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस कलर (पुलिस ध्वज का प्रतीकात्मक बैज) भी लगाया।पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय द्वारा पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में पुलिस ध्वज फहराकर सम्मान प्रकट किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन कर सुनाया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस कलर (पुलिस ध्वज का प्रतीकात्मक बैज) लगाया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 23 नवम्बर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, अदम्य साहस एवं समर्पित सेवाओं के लिए पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। यह गौरव प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य पुलिस बल है। पुलिस ध्वज के लाल एवं नीले रंग उत्तर प्रदेश पुलिस की शक्ति, निष्ठा एवं गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ करने तथा आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही पुलिस बल की गौरवशाली परंपरा, शौर्य एवं बलिदान की विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए पुलिस ध्वज की आन, बान एवं शान बनाए रखने का संदेश दिया गया।

 

 

 

 

हिंदू संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल सीएमओ से मिलाः अवैध पैथोलाॅजी लैबों के खिलाफ कार्यवाही की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में बिना मानक और आवश्यक योग्यताओं के संचालित हो रही पैथोलॉजी लैबों तथा स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की मांग को लेकर सोमवार को हिंदू संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील तेवतिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन व वार्ता के माध्यम से शहर व देहात क्षेत्रों के गली-मोहल्लों में चल रही बिना पंजीकृत लैबों की निष्पक्ष जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग रखी। मुलाकात के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम द्वारा जांच कर बिना मानक व अवैध रूप से संचालित पाई जाने वाली लैबों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेन्द्र पंवार ने स्वास्थ्य विभाग के एक लिपिक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जांच कर इस दिशा में संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो समिति के पदाधिकारी जनहित में इस विषय को जिला प्रशासन और शासन के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखेंगे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और बिना मानक संचालित लैबों पर अंकुश लगाने के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में संयोजक नरेन्द्र पंवार, अरुण प्रताप सिंह, पवन पांचाल, राजेश शर्मा, संजय वाल्मीकि, अनिल पांचाल, राजीव धीमान और विकास त्यागी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

कान्हा गोशाला का किया निरीक्षण
भोकरहेड़ी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता के निर्देशन में सोमवार को पशु चिकित्सा अधिकारी भोपा डॉ. कमल कुमार वर्मा ने कान्हा गोशाला, भोकरहेड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए और केयरटेकर भी मौजूद मिले। निरीक्षण के क्रम में गोआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था मिली, हालांकि वहां हरा चारा उपलब्ध नहीं था। इस पर गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा व खल-चोकर देने तथा परिसर में नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, ठंड से बचाव के लिए गोशाला में अभी पर्दे नहीं लगे थे, जिन्हें जल्द लगवाने का आश्वासन दिया गया है।

 

 

डीएम और एसएसपी नेे किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।शुक्रताल में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। मेले को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन तक विशेष इंतजाम किए गए हैं। व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने शुक्रताल पहुंचकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे लोगों की आवाजाही तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियंत्रण की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे किसी भी स्थान पर अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि वाहनों की आवाजाही इस प्रकार संचालित की जाए जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को विशेष रूप से सतर्क रहने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी मुस्तैदी व गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ शालीनतापूर्ण व्यवहार किया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक और क्षेत्राधिकारी भोपा सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्कर दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत खालापार पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो किलो 285 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चरागिया मदरसा के पास से चांद मिया पुत्र इस्लाम को पकड़ा गया। वह किदवई नगर का निवासी है और वर्तमान में जामियानगर में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से दो किलो 285 ग्राम गांजा बरामद होने के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर, खालापार और एंटी पावर थेफ्ट थाने में आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आम्र्स एक्ट, जानलेवा हमले और विद्युत चोरी सहित पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।

 

राष्ट्र और समाज को सशक्त बनाने का मोहन भागवत ने दिया संदेशMuzaffarnagar News
शुकतीर्थ । ऐतिहासिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ सोमवार को एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम का गवाह बनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने शुकदेव आश्रम स्थित नवनिर्मित वेदव्यास मंदिर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महात्मा, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।   कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोहन भागवत ने वेदव्यास मंदिर परिसर में नवनिर्मित भागवत कथा भवन का भी लोकार्पण किया। बताया गया कि यह भवन धार्मिक आयोजनों, कथा-प्रवचनों और सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा। इस दौरान आश्रम परिसर में विभिन्न धार्मिक और सेवा प्रकल्पों से जुड़े संत व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।   समारोह को संबोधित करते हुए सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने करीब 25 मिनट तक अपने विचार रखे और राष्ट्र, समाज तथा संस्कृति से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक समरसता, संस्कार, राष्ट्रहित और समाज के उत्थान में सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सुदृढ़ और जागरूक समाज ही राष्ट्र को सशक्त बनाने का आधार है, इसलिए युवाओं और समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों व सकारात्मक मूल्यों से जुड़े रहना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद संतों और श्रद्धालुओं ने उनके संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और इस आयोजन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।   लोकार्पण और संबोधन के साथ ही इस अवसर पर स्वामी ओमानंद महाराज के अभिनंदन ग्रंथ का विमोचन भी किया गया। इस ग्रंथ में स्वामी ओमानंद महाराज के जीवन, सामाजिक-धार्मिक योगदान और उनके कार्यों से जुड़े विभिन्न पहलुओं का संकलन किया गया है। विमोचन के दौरान मौजूद संतों, अतिथियों और आयोजकों ने उनके योगदान की सराहना की।   कार्यक्रम के समापन के बाद डॉ. मोहन भागवत ने स्थानीय संघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अलग से बैठक भी की। इस बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी योजनाओं और सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा हुई। सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर तैनात रहे। शुकतीर्थ में हुए इस आयोजन को लेकर दिनभर क्षेत्र में खासी चहल-पहल और उत्साह का माहौल बना रहा।

 

पर्यावरणोत्सव में जुटे प्रबुद्ध वक्ताः बोले- जीवनशैली का अभिन्न अंग बने पर्यावरण संरक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वृक्षों की मर्मस्पर्शी व्यथा को स्वर देती इस भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह के मन को झकझोर कर रख दिया। प्रकृति के संसाधनों का अंधाधुंध दोहन, वृक्षों की निरंतर कटाई तथा जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण जैसी गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं पर तीखे कटाक्ष और स्पष्ट संदेश के माध्यम से प्रस्तुत इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से रेखांकित किया। भारत विकास परिषद् के पर्यावरणोत्सव संभव के अंतर्गत आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल के रंगशाला सभागार में आयोजित पर्यावरण संतुलन पर संगोष्ठी में खचाखच भरे सभागार के बीच पर्यावरणविदों एवं प्रबुद्ध वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रकृति के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक सुधारों एवं प्रभावी उपायों की ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता के रूप में महिपाल सिंह, अति विशिष्ट अतिथि सुघोष आर्य तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सुभाष कुमार एवं डॉ. वंदना शर्मा उपस्थित रहे। परिषद् परिवार की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र, प्राकृतिक पौधे एवं स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। मंच पर आसीन प्रमोद गर्ग, जगदीश पालीवाल एवं डॉ. लता शर्मा का विशेष सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय चित्रकार ने तूलिका से गणेश जी का भव्य चित्र बनाकर अतिथियों को भेंट किया स राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी ने इस अवसर पर औषधीय पौधे रोपित किये। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव एवं प्रांत महामंत्री मुकेश चंद्र गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय का एक ज्वलंत एवं अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बताते हुए इस दिशा में निरंतर, सामूहिक एवं सार्थक प्रयास किए जाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल चर्चा का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और जीवनशैली का अभिन्न अंग बनना चाहिए। समग्र रूप से श्संभवश् पर्यावरणोत्सव के अंतर्गत आयोजित यह संगोष्ठी केवल विचारों के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं रही, बल्कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और सामूहिक जिम्मेदारी का सशक्त संदेश देने में सफल रही। इस अवसर पर संकल्प शाखा एवं गंगा शाखा द्वारा सभी को कपड़े के थैले वितरित किए गए। शशिकांत मित्तल, रामकुमार तायल, हर्षवर्धन जैन, सुगंध जैन, राजेंद्र सिंघल, पंकज बंसल, विशाल शर्मा,  अकुल अग्रवाल, डॉ. पारुल,प्रीति गोयल, निधि जैन, वृंदा गर्ग,वारिका शर्मा, शुभ्रा अग्रवाल,ममता वर्मा, मीनू वर्मा, आरोही सिंह,नीलम गुप्ता,सुभाष चंद्र गुप्ता, विष्णु स्वरूप अग्रवाल, सीए अश्विनी कुमार वर्मा, शिशुकांत गर्ग, डॉ हरि ओम शर्मा, हरीश उपाध्याय, लोकेश चंद्रा, अरुण राजवंशी, अभिषेक जैन, कुलदीप गुप्ता, मनोज शर्मा, मनोज महेश्वरी परविन्द सिंघल,सुरेंद्र कुमार अरोरा, अभिषेक वर्मा, संदीप दास, सचिन गर्ग आदि का विशेष सहयोग रहा। प्रकृति का संरक्षण ही भविष्य का संरक्षण है और आज का जागरूक प्रयास ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं संतुलित पर्यावरण की नींव रखेगा।

 

‘डिजिटल मार्केटिंग ट्रेंड्स’ विषय पर जागरूकता एवं ज्ञानवर्धक गतिविधि का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में आज आईक्यूएसी सेल के अंतर्गत ब्रेनिऑक्स क्लब द्वारा बीबीए के विद्यार्थियों के लिए ‘डिजिटल मार्केटिंग ट्रेंड्स विषय पर एक ज्ञानवर्धक एवं जागरूकता आधारित गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग के वर्तमान स्वरूप, नवीनतम तकनीकों, बदलते व्यावसायिक परिवेश तथा आधुनिक विपणन रणनीतियों से अवगत कराना था, ताकि वे वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक व्यावसायिक जगत की आवश्यकताओं को समझ सकें और भविष्य में इन तकनीकों का प्रभावी उपयोग कर सकें। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति एवं पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से डिजिटल मार्केटिंग की अवधारणा, महत्व, उपयोगिता तथा तेजी से बदलते डिजिटल परिदृश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल मार्केटिंग केवल उत्पादों एवं सेवाओं के प्रचार-प्रसार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यवसायों की पहचान बनाने, ग्राहकों से जुड़ने, बाजार में प्रतिस्पर्धा करने तथा बिक्री बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग के प्रमुख आधुनिक ट्रेंड्स जैसे सोशल मीडिया मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन सर्च इंजन मार्केटिंग (ैम्ड), कंटेंट मार्केटिंग, ई-मेल मार्केटिंग, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग, वीडियो मार्केटिंग, मोबाइल मार्केटिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मार्केटिंग के विषय में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि आज फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सऐप तथा अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म व्यवसायों को अपने ग्राहकों तक सीधे पहुंचने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। श्री सिंह ने विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स की बढ़ती भूमिका पर चर्चा करते हुए बताया कि किस प्रकार कंपनियां ग्राहकों की पसंद, रुचि एवं ऑनलाइन गतिविधियों का विश्लेषण करके उनके अनुरूप उत्पादों और सेवाओं का प्रचार कर रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि डिजिटल मार्केटिंग में रचनात्मकता, तकनीकी ज्ञान, संचार कौशल तथा बाजार की बदलती परिस्थितियों को समझने की क्षमता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक गूगल फॉर्म भी भरवाया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों से विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिससे उन्हें डिजिटल मार्केटिंग की अवधारणाओं को और अधिक गहराई से समझने तथा अपने ज्ञान का मूल्यांकन करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के व्यावहारिक उपयोग को भी समझा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए तकनीकी ज्ञान एवं नवीनतम व्यावसायिक प्रवृत्तियों की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक एवं व्यावसायिक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने प्फ।ब् सेल एवं ब्रेनिऑक्स क्लब द्वारा आयोजित इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की तथा विद्यार्थियों को निरंतर नई तकनीकों एवं डिजिटल माध्यमों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बीबीए विभाग के सभी शिक्षकगण डॉ. संगीता गुप्ता, मोहम्मद अंज़र, संजय शर्मा, डॉ दीपक गर्ग, सोनिका, पूर्वी, प्राची, रोहन त्यागी, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, सतीश, अमित, पवन बलियान एवं लवी वर्मा उपस्थित रहे। सभी शिक्षकगण ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा गतिविधि को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने विषय में गहरी रुचि प्रदर्शित की तथा डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में नवीन तकनीकों के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ-साथ उनके प्रबंधन कौशल, विश्लेषणात्मक क्षमता एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस सफल आयोजन के लिए आईक्यूएसी सेल, ब्रेनिऑक्स क्लब एवं बीबीए विभाग के सभी सदस्यों की सराहना की गई।

 

 वाहन चोर पुलिस मुठभेड में घायल व गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना नई मंडी पुलिस की सोमवार को बझेड़ी अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, नई मंडी पुलिस टीम बझेड़ी अंडरपास पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एनएच-58 से ग्राम बझेड़ी जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक के साथ खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मुखबिर ने काले रंग की बाइक के पास खड़े व्यक्ति की ओर इशारा किया। पुलिस के पूछताछ के लिए आगे बढ़ने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षार्थ की गई नियंत्रित फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। गिरफ्तार घायल आरोपी की पहचान ताज मौहम्मद पुत्र मुल्ला कासिम निवासी नई बस्ती, थाना भोपा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट), एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भोपा, सिविल लाइन और नई मंडी थानों में वाहन चोरी, आम्र्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और गोवध अधिनियम सहित करीब 15 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। मुठभेड़ व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र, उपनिरीक्षक अनुभव चैधरी, उपनिरीक्षक प्रदीप द्विवेदी, उपनिरीक्षक संदीप चैधरी, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल शीतल देव, कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल अखिलेश, कांस्टेबल राजीव अत्री और कांस्टेबल प्रदीप कसाना शामिल रहे।

 

 

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को शिविर का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि स्कूल जाने वाली / शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराये जाने हेतु एवं कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनान्तर्गत पात्र दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु जनपद के समस्त विकास खण्डों में निम्न विवरण अनुसार चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
चिन्हांकन शिविरों का विवरण समय प्रातः 10 बजे से सांय 2 बजे तक तहसील का नाम 1 शिविर आयोजन का दिनांक शिविर आयोजन स्थल
तहसील सदर 26.11.2026,  2 विकास खण्ड परिसर सदर तहसील खतौली27.11.2026, 3 विकास खण्ड परिसर खतौली तहसील बुढाना 28.11.2026, 4 विकास खण्ड परिसर बुढाना तहसील जानसठ 30.11.2026, विकास खण्ड परिसर जानसठ वांछित अभिलेख ई-ट्राईसाइकिल हेतु वांछित अभिलेख दिव्यांग प्रमाण पत्र (यू०डी०आई०डी० कार्ड), आय प्रमाण पत्र, अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजना हेतु वांछित अभिलेख दिव्यांग प्रमाण-पत्र,आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अतः उपरोक्त योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु सम्बन्धित विकास खण्ड में आकर आवेदन सम्बन्धी समस्त औपचारिकतायें पूर्ण करायें। उक्त जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय ने दी है।

—News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23368 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 9 =