खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने जनगणना कक्ष का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने आज कंट्रोल रूम में बने जनगणना-2026 हेतु कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में स्थापित  0131–2436918, 9412210080,1855 नंबर पर एवं शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने जनगणना में लगे कार्मिकों से शिकायतो के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा कार्मिकों  दिए आवश्यक दिशा निर्देश। 

 

 

गोपाष्टमी पर हवन-पूजन व विशाल भंडारे का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कार्तिक माह मे धूली अष्टमी गौपाष्टमी के अवसर पर विभिन्न गौशालाओं मे गौ पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। नगर मे मुख्य कार्यक्रम शहर गौशाला नदी रोड पर आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या मे श्रृद्धालु महिला-पुरूषों के अलावा समाजसेवी, नेता एवं वकीलो तथा  प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने गौ पूजन के साथ भण्डारे मे प्रसाद  ग्रहण किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए अजय गोयल उर्फ बिटटू ने बताया कि शहर गौशाला मे आज सवेरे हवन-पूजन के उपरांत गौमाता का पूजन कर उनकी चरण धूलि लोगो ने अपने मस्तक पर लगाई। इसके उपरांत गौमाता की महाआरती सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विशाल कीर्तन आयोजित किया गया। जिसमें कीर्तन मण्डली की संयोजिका श्रीमति रीता गर्ग ने कार्तिक माह की महिमा बताते हुए प्रभु के नाम का संकीर्तन किया। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने भाव विभोर होकर नृत्य भी कियां। तत्पश्चात संतो को  भोजन कराने के उपरंात विशाल भण्डारा शुरू किया। कार्यक्रम मे शिवचरण दास गर्ग,शंकर स्वरूप बंसल, प्रवीण अरोरा एड, शिवम तायल एडवोकेट, सभासद योगेश मित्तल, पूर्व सभासद संजय गर्ग,पूर्व विधायक अशोक कंसल, अजय गर्ग, सुखदेव मित्तल एड., सुन्दर काण्ड विशेषज्ञ प्रेम प्रकाश अरोरा,शिवकुमार, प्रबन्धक अमित व प्रदीप आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। शहर गौशाला मे समस्त धार्मिक क्रियाए और पूजन आज सिद्ध पीठ वाले गुरूजी पंडित संजय मिश्रा ने सम्पन्न कराये। भण्डारे के उपरांत सचिव प्रवीण अरोरा, शिवकुमार एवं अजय गोयल आदि ने गौशाला मे पधारने पर सभी श्रद्धालु भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि शहर गौशाला मे समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहते हैं।

 

शिवसेना ने मनाई बालासाहेब ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिवसेना के संस्थापक एवं हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मुजफ्फरनगर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिवसेना के जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चैधरी के नेतृत्व में शिवसैनिकों एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने बालासाहेब ठाकरे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके विचारों, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे हिंदुत्व, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान के प्रखर प्रतीक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन हिंदू समाज को संगठित करने और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित किया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी लाखों शिवसैनिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे का निर्भीक नेतृत्व और समाज के प्रति उनका दृष्टिकोण हमेशा याद किया जाता रहेगा। शिवसेना के जिला महासचिव देवेंद्र चैहान ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने अपने निर्भीक नेतृत्व और मजबूत विचारधारा के माध्यम से समाज में नई चेतना जागृत की। उन्होंने कहा कि बालासाहेब के आदर्शों पर चलते हुए संगठन को मजबूत बनाना, युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान और अधिकारों के लिए आवाज उठाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चैधरी ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे निर्भीक, स्पष्टवादी और दृढ़ संकल्प वाले जननेता थे। उन्होंने सदैव मातृशक्ति के सम्मान, समाज की एकता और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखा। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा महिलाओं को संगठित एवं आत्मनिर्भर बनाना महिला मोर्चा का प्रमुख उद्देश्य है। पूनम चैधरी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी के नेतृत्व में शिवसेना महिला मोर्चा समाजसेवा, महिला सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिवसेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बालासाहेब ठाकरे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी ने उनके संघर्ष, विचारधारा और संगठन के प्रति समर्पण को याद करते हुए समाजहित में कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुकेश त्यागी, जिला महासचिव देवेंद्र चैहान, पूनम चैधरी, पूनम चाहल, अंकित कश्यप, संजीव वर्मा, राजन वर्मा, दाताराम, नितिन चैधरी, पवन कुमार, ललित कुमार, प्रभात रावत, विकास ठाकुर, सुभाष चंद, अरविन्द शर्मा, अमित मित्तल, मंगत राम सहित अनेक शिवसैनिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर शिवसैनिकों ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे के विचार सदैव अमर रहेंगे और उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा।

 

डीएम और भाजपा जिलाध्यक्ष ने की स्वगणना
मुजफ्फरनगर।  जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह व जिला अध्यक्ष भाजपा  सुधीर सैनी, मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार, नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने स्वगणना के निर्धारित मानकों पर अपनी जानकारी दर्ज कर स्वगणना में सहभागिता की।
जिलाधिकारी ने ऑनलाइन स्वगणना करते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में अपनी भागेदारी की। उन्होंने लोगों से स्वगणना में भागेदारी करने की अपील करते हुए कहा कि यह हम सब का नैतिक व सामाजिक कर्तव्य है कि हम स्वगणना प्रक्रिया में हिस्सा लेकर जनगणना- 2027 को गति प्रदान करें। उन्होंने कहा है कि स्वगणना का कार्य 16 नवंबर से शुरु होकर 30 नवंबर तक चलेगा । जनगणना 2027 हेतु अभियान के अंतर्गत  स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाकर अपने परिवार का विवरण जनगणना में स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सहभागी बने। अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व / जिला जनगणना अधिकारी श्री गंभीर सिंह तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन/ उप  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देश दीपक सिंह, निर्धारित मानक पर अपनी जानकारी दर्ज कराते हुए स्वगणना में भागेदारी की।  जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी ने भी अपने आवास पर  ऑनलाइन स्वगणना कर अपनी सहभागिता की।

 

कलाल महासभा ने भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुनदेव का प्राकट्य उत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कलाल महासभा रजि० जनपद मुजफ्फरनगर की ओर से समाज के इष्ट भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुनदेव जी का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन रुड़की रोड स्थित कलाल महासभा के जनपद कार्यालय पर किया गया। इस दौरान समाज के अनेक गणमान्य लोगों एवं अतिथियों ने भाग लेकर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुनदेव के चरणों में नमन किया और समाज की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। कार्यक्रम में महासभा के मंडल अध्यक्ष सुखचैन वालिया, व्यापार नेता कृष्ण गोपाल मित्तल और शलभ गुप्ता एडवोकेट विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर रोहताश कर्णवाल, नानक चंद वालिया, राजेश कर्णवाल, विकास कर्णवाल, सोनू कर्णवाल, केतन कर्णवाल, रमन कपिल और शैलेन्द्र कर्णवाल सहित अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था कलाल महासभा रजि० जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष प्रमोद कर्णवाल द्वारा की गई। आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुनदेव का स्मरण करते हुए समाज की एकजुटता, सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

 

तीन डिजिटल इंटरएक्टिव पैनल का राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदेश के राज्य मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधायक निधि से उपलब्ध कराए गए तीन डिजिटल इंटरएक्टिव पैनल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक का उपयोग अत्यंत आवश्यक हो गया है। डिजिटल इंटरएक्टिव पैनल के माध्यम से विद्यार्थियों को विषयों को समझने में अधिक आसानी होगी। चित्रों, वीडियो, एनिमेशन एवं अन्य डिजिटल माध्यमों से पढ़ाई को रोचक, सरल और प्रभावशाली बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ये आधुनिक उपकरण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ शिक्षकों के शिक्षण कार्य को भी अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक से जुड़कर विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय संस्कारवान एवं उत्कृष्ट शिक्षा के क्षेत्र में समाज में एक अलग पहचान रखता है। उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि वे संयमित एवं संस्कारवान बने तथा एकाग्रता के साथ परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सतत प्रयासरत रहें।  विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल इंटरएक्टिव पैनल विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। इनके माध्यम से कक्षा शिक्षण को अधिक संवादात्मक, गतिविधि आधारित एवं रुचिकर बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सह प्रबंधक ज्ञानचंद सिंघल, कोषाध्यक्ष सीए अजय कुमार जैन, प्रमोद कुमार तिवारी, एसवीएम योगा एंड हेल्थ साइंस कॉलेज के सचिव अरुण खंडेलवाल, प्रबंध समिति सदस्य भानुप्रताप अग्रवाल, योगेंद्र जैन, गंगाप्रताप, भाजपा नेता विशाल आदि के अतिरिक्त समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

सीएम डैशबोर्ड व उद्योग विभाग की डीएम सुनील कुमार सिंह ने की समीक्षा बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में विकास कार्यों की गति तेज करने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को विकास भवन स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (सीएम डैशबोर्ड) की रैंकिंग और उद्योग (इंडस्ट्रीज) विभाग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आंकड़ों की फीडिंग में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। उद्योग विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योगों की स्थापना और संचालन में आने वाली बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए, ताकि जनपद के आर्थिक विकास को नई गति मिल सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

क्षेत्राधिकारी सदर ने मीटिंग में दिये दिशा निर्देश
छपार। जनपद में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार द्वारा थाना छपार पर नियुक्त सभी विवेचकों का अर्दली रूम लिया गया। अर्दली रूम के दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाने में लंबित एवं प्रचलित विवेचनाओं की गहनता से विस्तृत समीक्षा की और प्रत्येक विवेचक से उनके द्वारा की गई अब तक की कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। समीक्षा के उपरांत क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार ने सभी विवेचकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वे ठोस साक्ष्यों का संकलन करते हुए सभी विवेचनाओं का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

गौपूजन विधि-विधान से हुआ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।कार्तिक मास की गोपाष्टमी के पावन पर्व पर शहर की सभी प्रमुख गौशालाओं में पूरे श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ गौपूजन किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही गौशालाओं में गौमाता की पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पर्व के उपलक्ष्य में शहर के नदी रोड स्थित गौशाला, नई मंडी गौशाला तथा पचैंडा रोड स्थित गौशाला में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। लोगों ने गौमाता को गुड़, हरा चारा और फल खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान समाजसेवी भीमसेन कंसल और पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल सहित शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने गौशाला पहुंचकर विधिवत गौपूजन किया और धर्मलाभ अर्जित किया। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य कई स्थानों पर भी श्रद्धालुओं द्वारा गौसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए।  

 

पुलिस टीम का किया सम्मानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में ई-रिक्शा चालक शमीम की लूट के बाद हुई निर्मम हत्या की घटना का त्वरित और सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों और मृतक शमीम के परिजनों ने थाना सिविल लाइन प्रभारी रघुराज सिंह तथा पुलिस टीम को सम्मानित कर उनकी कार्यशैली की सराहना की। मृतक के परिजनों और ई-रिक्शा यूनियन के सदस्यों ने पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि इस संवेदनशील मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने से शहर के ई-रिक्शा चालकों और आम नागरिकों में सुरक्षा के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
इस अवसर पर थाना सिविल लाइन प्रभारी रघुराज सिंह ने सभी का धन्यवाद करते हुए आश्वस्त किया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम के दौरान ई-रिक्शा यूनियन के अनेक सदस्य, स्थानीय नागरिक और मृतक के परिजन मौजूद रहे।

 

पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक आयोजित की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर अपने जिले की प्रथम बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर किया जहां पर मोर्चे के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम वहां सब ने एक दूसरे को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और एक दूसरे से सभी का बहुत ही सौहार्दपूर्ण तरीके से परिचय हुआ। उसके पश्चात जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ओबीसी मोर्चा ने अपने संबोधन में कहा की पिछड़ा मोर्चा आने वाले 2027 के चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाएगा और पूरे जोरदार तरीके से मोर्चे की सभी जातियों का समावेश कर पूरी जोश से भारतीय जनता पार्टी के चुनाव में मुख्यमंत्री योगी जी को जीतने का भरपूर प्रयास करेगा और साथ ही साथ पिछला मोर्चा ने यह भी संकल्प लिया कि इस बार 6 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित  की जाएगी उसके पश्चात संगठन व मोर्चे को मजबूत करने पर भी विचार किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चे  के प्रभारी विजय प्रजापति, विमल चैहान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, महामंत्री तरुण पाल, रामनरेश कुमार और सुक्कड सिंह, मनोज राठी, अमित कसाना, रजत धीमान, इंदर कश्यप, हिमांशु सैनी, राजन वालिया, सनी वर्मा, देवेंद्र पाल, श्रीमंदर सैनी प्रधान, प्रवीण वर्मा, संदीप प्रजापति , निशांत धीमान, धीर सिंह सैनी, अरविंद प्रधान, मनीष सैनी, योगी अनिल नाथ ,पुष्पेंद्र गुर्जर व धर्मेंद्र तोमर उपस्थित थे।

 

हाईवे पर दो गाड़ियों की भिड़ंत, तीन लोग घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में मूलचंद रिजॉर्ट के समीप दो गाड़ियों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े और हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया है और घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

स्पोट्र्स स्टेडियम में लगेगाविशेष शिविर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय जनगणना-2027 के कार्यों को शीघ्र प्राथमितिा के आधार पर, समयबद्ध और त्रुटिहीन ढंग से सम्पन्न कराने हेतू प्रशासनिक तत्र को सक्रिय सहयोग अपेक्षित है। इसके कम में जनपद के नगरीय एंव ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय खेल प्रतिभाओं, युवा खिलाडियों एवं खेल संगठनों, समस्त पत्रकार बन्धु प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वृहद नेटवर्क को दृष्टिगत रखते हुए खेल विभाग एवं सूचना विभाग  को जनगणना कार्य के सफल सम्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में विशेष दायित्व सौपा गया है। जिसके दृष्टिगत स्थानीय स्तर पर स्पोट्र्स स्टेडियम,खेल अकादमियों, व्यायामशालाओं, निजी व खेल संघों / संस्थाओं तथा वर्तमान में आयोजित विभिन्न कीडा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली बच्चों, युवा खिलाडियों, खेल प्रशिक्षकों, खेल संघों के संचालकों, समस्त पत्रकार बंधु प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बन्धुओं को राष्ट्रीय जनगणना-2027 के राष्ट्रीय कार्य में अनिवार्य रूप से सक्रिय सहयोग प्रदान किये जाने हेतू दिनांक 18-11-2026 को प्रात विशेष कैम्प का आयोजन जिला खेल कार्यालय चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम मुजप्फर नगर परिसर में प्रातः 12-00 बजे आयोजित करवाया जा रहा है। अतः इस विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद की खेल अकादमियों, व्यायामशालाओं, निजी व खेल संघों / संस्थाओं तथा वर्तमान में आयोजित विभिन्न क्रीडा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों युवा खिलाडियों, खेल प्रशिक्षकों, खेल संघों के संचालकों,   समस्त पत्रकार बंधु प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय जनगणना-2027 के राष्ट्रीय कार्य में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतू पारिवारिक सूचनाओं सहित स्व-गणना (ैमस िम्दनउमतंजपवद) कार्यवाही में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगें तथा अधिक से अधिक स्व-गणना कराये जाने हेतू निर्धारित को समयानुसार कैम्प आयोजन स्थल पर उपस्थित होने का कष्ट करें।

 

 स्थापना वर्ष/वर्षगांठ के उपलक्ष में गीता पाठ एवं हवन का आयोजन किया जाएगा
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि चैधरी रणधीर सिंह त्यागी,सरस्वती शिशु मंदिर खाई खेड़ी के स्थापना वर्ष/वर्षगांठ के उपलक्ष मेंश्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा गीता पाठ एवं हवन तथा तदुपरांत विद्यालय परिवार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। आप सभी बंधुओ,बहनो से अनुरोध है की अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं ।

 

गौ पूजन सन्त सेवा के साथ हुआ भण्डारा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।कार्तिक माह मे धूली अष्टमी गौपाष्टमी के अवसर पर विभिन्न गौशालाओं मे गौ पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। नगर मे मुख्य कार्यक्रम शहर गौशाला नदी रोड पर आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या मे श्रृद्धालु महिला-पुरूषों के अलावा समाजसेवी, नेता एवं वकीलो तथा  प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने गौ पूजन के साथ भण्डारे मे प्रसाद  ग्रहण किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए अजय गोयल उर्फ बिटटू ने बताया कि शहर गौशाला मे आज सवेरे हवन-पूजन के उपरांत गौमाता का पूजन कर उनकी चरण धूलि लोगो ने अपने मस्तक पर लगाई। इसके उपरांत गौमाता की महाआरती सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विशाल कीर्तन आयोजित किया गया। जिसमें कीर्तन मण्डली की संयोजिका श्रीमति रीता गर्ग ने कार्तिक माह की महिमा बताते हुए प्रभु के नाम का संकीर्तन किया। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने भाव विभोर होकर नृत्य भी कियां। तत्पश्चात संतो को  भोजन कराने के उपरंात विशाल भण्डारा शुरू किया। कार्यक्रम मे शिवचरण दास गर्ग,शंकर स्वरूप बंसल, प्रवीण अरोरा एड, शिवम तायल एडवोकेट, सभासद योगेश मित्तल, पूर्व सभासद संजय गर्ग,पूर्व विधायक अशोक कंसल, अजय गर्ग, सुखदेव मित्तल एड., सुन्दर काण्ड विशेषज्ञ प्रेम प्रकाश अरोरा,शिवकुमार, प्रबन्धक अमित व प्रदीप आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। शहर गौशाला मे समस्त धार्मिक क्रियाए और पूजन आज सिद्ध पीठ वाले गुरूजी पंडित संजय मिश्रा ने सम्पन्न कराये। भण्डारे के उपरांत सचिव प्रवीण अरोरा, शिवकुमार एवं अजय गोयल आदि ने गौशाला मे पधारने पर सभी श्रद्धालु भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि शहर गौशाला मे समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहते हैं।

—News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23337 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 4 =