समाचार (Muzaffarnagar News)
चीनी मिल पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन
रोहाना। भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं ने किसानों की कई समस्याओं को लेकर रोहाना आईपीएल चीनी मिल प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में किसानों की कई मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांगों में मुख्य रूप से गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, घटतौली बंद करने और मिल परिसर में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने की पुरजोर मांग की गई है। भाकियू जिलाध्यक्ष चैधरी नवीन राठी ने मांग पत्र में स्पष्ट किया कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मिल में गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसान को तौल के लिए 5 से 6 घंटे से अधिक समय न लगे। मिल की लाइनें साफ-सुथरी रहें, पीने के स्वच्छ पानी और किसानों के बैठने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ कैंटीन का सौंदर्यीकरण किया जाए। किसानों को नया गन्ना बीज मिल भाव पर ही उपलब्ध कराया जाए और रकबे के अनुसार मैली निःशुल्क दी जाए। मिल कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच करें। गांव रोहाना खुर्द से जाने वाले माइनर की पटरी की तत्काल मरम्मत कराई जाए और मलीरा गांव में एक ठोस रास्ता बनवाया जाए। इस दौरान मुख्य रूप से नवीन राठी जिलाध्यक्ष, एमसीआर अध्यक्ष, विकाश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय प्रधान, अंकित मलिक, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष प्रधान, बघरा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार, अशोक खटायन, मनोज चैधरी, आशीष त्यागी, मोहित त्यागी, धर्मेंद्र प्रधान, अमित सादपुर, दुष्यंत सहरावत आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्लीपर कोच में पीछे से घुसा ट्रालाः एक की मौत, तीन घायल
खतौली। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर खतौली बाईपास के समीप सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से दिल्ली की तरफ जा रही एक स्लीपर बस खराब होने के कारण हाईवे पर खड़ी थी, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बड़े ट्राले ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सोनू एम्बुलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारघ् रूप से चालू करा दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बस में सवार सभी लोग हरिद्वार से अपनी यात्रा पूरी कर सूरत (गुजरात) की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में बस खराब होने के कारण हाईवे पर खड़ी हुई थी।
पुलिस जांच में मृतक की पहचान गुजरात निवासी अनिल पटेल पुत्र शंकर पटेल के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल गुजरात निवासी हर्षा (45) पत्नी हास्मिन रोहित (निवासी स्टैच्यू के पास, नरोद, राजपीपला), नयना (51) पत्नी धनसुख काटा (निवासी ए-29, योगेश्वर नगर, ओंकारेश्वर, जिला भरूच) तथा गोहिल नयनाबेन (49) पत्नी राजेशभाई (निवासी पानिदरा, जिला भरूच, गुजरात) है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी जांच की जा रही है।

स्व-गणना कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सुनील कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ जिला जनगणना अधिकारी श्री गंभीर सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला खेल कार्यालय, एवं सूचना विभाग की ओर से चैधरी चरण सिंह स्टेडियम में स्व-गणना कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार, सदस्य, बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। स्व-गणना- 2027 हेतु कैंप में अंतरराष्ट्रीय/पैरा एशियन सिल्वर मेडलिस्ट खिलाड़ी श्री विजय तोमर का सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री विजय तोमर सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं प्रिंट एल्बम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं को स्व-गणना करने हेतु प्रेरित किया गया। कैंप में प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह यादव एवं जिला खेल कार्यालय एवं अपर जिला सूचना अधिकारी श्री नरसिंह के समस्त स्टाफ द्वारा स्व-गणना की गई।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर श्री विक्रांत जी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को विस्तार से बताया कि स्व-गणना कैसे करनी है, पोर्टल पर अपना विवरण कैसे पंजीकृत करना है और जनगणना कार्य में किस प्रकार सक्रिय सहयोग दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना से जनगणना का कार्य सरल, तेज और सटीक होगा।
कैंप का मुख्य उद्देश्य जनपद की समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि व खेल संगठनों तथा खिलाड़ियों का सही आंकड़ा दर्ज कराना और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को स्व-गणना में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। स्व-गणना की अवधि 16 से 30 नवम्बर 2026 तक है। सभी से अपील की गई है कि वे समय पर अपनी स्व-गणना अवश्य करें। मेरी गणना, मेरा अधिकार।
प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को बताया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी (छप्छ) के सहयोग से इंडियन नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (प्छव्) द्वारा आज होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा में ‘प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत’ थीम के साथ ’नेशनल नेचुरोपैथी डे-2026’ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की मॉर्निंग असेंबली में ‘आओ जानें प्राकृतिक चिकित्सा’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित ’डॉ. राजीव कुमार’ ने विद्यार्थियों एवं युवाओं को प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व, इसके सिद्धांतों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में प्रत्येक वर्ष 18 नवंबर को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2018 में आयुष मंत्रालय द्वारा की गई थी। 18 नवंबर 1945 को महात्मा गांधी अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा फाउंडेशन ट्रस्ट के आजीवन अध्यक्ष बने थे। इसी ऐतिहासिक अवसर की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2026 में इस दिवस की थीम ‘प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत’ रखी गई है।
डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा ऐसी स्वास्थ्य पद्धति है, जिसमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त विश्राम, योग, प्राणायाम एवं तनाव प्रबंधन के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित किया जाता है। इस पद्धति में प्रकृति के पांच तत्वोंकृपृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश को विशेष महत्व दिया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मड थेरेपी, हाइड्रोथेरेपी, आहार चिकित्सा, मसाज थेरेपी, सन थेरेपी तथा योग एवं प्राणायाम जैसी विभिन्न प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से भी परिचित कराया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए केवल बीमारियों से बचना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपने दैनिक जीवन में अच्छी आदतों, पौष्टिक भोजन, शारीरिक सक्रियता और मानसिक संतुलन को भी स्थान देना आवश्यक है। प्राकृतिक चिकित्सा हमें प्रकृति के करीब रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर ’इंडियन नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष श्री प्रवेंद्र दहिया’ ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार एवं सकारात्मक सोच को अपनाएं, तो एक सशक्त और स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से स्वयं नशामुक्त रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ जीवनशैली एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रवेंद्र दहिया, अध्यक्ष आईएनओ मुजफ्फरनगर एवं उनकी टीम’ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय परिवार ने इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।
जाम के झाम से नागरिक हलकान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। शहर के जाम के कारण नागरिकों को आज दिनभर भीड से जूझना पडा। शहर के विभिन्न चैराहो पर जाम की स्थिती बनी रही। जिसके चलते पुलिस को भी अच्छी-खासी मसक्कत करनी पडी। शहर मे आज अक्सर सभी चैराहो पर भीड के कारण जाम की स्थिती बनी रही। शहर के मालवीय चैक से टाऊल हाॅल रोड तक तथा अंसारी रोड पर जाम लगा पाया। जाम के कारण दर्जनो ई-रिक्शाए जाम मे फंसी नजर आई। शहर के अस्पताल चैराहा, मिनाक्षी चैक, शिव चैक,अलमासपुर चैराहा, फक्कर शाह चैक, हनुमान चैक आदि सभी जगह अच्छी-खासी भीड रही। भीड के कारण एक और जहंा नागरिको को असुविधा रही वहीं पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पडी।
केके जैन इंटर काॅलेज खतौली में रोजगार मेले का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में रोजगार मिशन उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत विधानसभावार रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में दिनांक 19.11.2026 को के०के०जैन इण्टर कॉलेज, खतौली (मुजफ्फरनगर) के परिसर में किया जा रहा है। जिसमें निजि क्षेत्र की 15 कम्पनियां द्वारा लगभग 2500 विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार / परीक्षा के माध्यम से हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई०टी०आई०, डिप्लोमा आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल तवरहंतेंदहंउ ण्नचण्हवअण्पद पर जॉब सीकर के रूप में अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सभी अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, फोटो आई०डी० एवं बॉयोडाटा लेकर अवश्य आए। किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर में सम्पर्क कर सकते है। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
गीता पाठ एवं हवन का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि चैधरी रणधीर सिंह त्यागी,सरस्वती शिशु मंदिर खाई खेड़ी के स्थापना वर्ष/वर्षगांठ के उपलक्ष में कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा विद्यालय परिसर मे गीता पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यार्थी,स्टाफ एवं प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।सर्वप्रथम विद्यालय परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित/विधिवत पूजन के उपरांत अतुल गर्ग द्वारा गीता हवन यज्ञ,अष्टादश श्लोकी गीतापाठ,शांति सद्भाव प्रार्थना तथा अन्त मे गीताजी की आरती कराकर हवन सम्पन्न हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह ने घर-घर गीता हर-घर गीता के निमित्त उपस्थित सम्मानित गणमान्य जनों को गीता पाठ के पत्रक भी भेंट कियेश्। प्रधानाचार्य सुशील शर्मा द्वारा उपस्थित सम्मानित गणमान्य जनो का माल्यार्पण कर तथा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के छात्रो/छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ग्लैक्सी के सदस्य तथा सैकड़ो की संख्या मे विद्यार्थी एवं स्थानीय सम्मानित जनो, अभिभावको तथा श्रीकृष्ण कृपा परिवार जीओ गीता परिवार के सुभाष गर्ग,अजय गर्ग, महेन्द्र रावत आदि ने भाग लिया।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता विभाग ने किया स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सोमवार को श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। पत्रकारिता विभाग के सीनियर और जूनियर छात्रों ने स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया। कलम की ताकत, सच की पहचान, पत्रकारिता से मजबूत बने देश का सम्मान स्लोगन लेकर पत्रकारिता के छात्रों ने पूरे कॉलेज परिसर में घूमे और प्रेस की आजादी के मायने बताएं। इस दौरान कुछेक छात्रों से सवाल- जवाब भी हुए। कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल से प्रेस दिवस पर साक्षात्कार लिया गया। जिसमें उन्होंने प्रेस को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बेहतर समाज के निर्माण में इसकी महत्ती भूमिका है। वहीं मानव संसाधन विभाग के ग्रुप हेड अतुल रघुवंशी ने कहा कि प्रेस समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रेस ना सिर्फ सूचनाएं देता है, बल्कि सोसाइटी को जागरूक भी करता है। हाल के दिनों में प्रेस की आजादी को लेकर को लेकर जो सवाल उठ रहे है, उसे लेकर इन लोगों ने कहा की इसके लिए मीडिया को आत्मविवेचन करना चाहिए विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस सिर्फ एक दिन नहीं है। यह इस बात की ओर इशारा है कि प्रेस की आजादी भारत जैसे विविधतापूर्ण समाज के लिए कितना जरूरी है। इस मौके पर फैकल्टी मयंक वर्मा, आशीष के साथ छात्र पियूष, प्रिंस, सैफर, ज्योति, जतिन कटारिया, अंशिका राणा, निराली वर्मा, पल्लवी मेहरा, शिवांगी शर्मा, नैना, कनिक कुमार, दानिश,पूजा आदि मौजूद थे।
कार्तिक गंगा स्नान मेले की तैयारियों को लेकर किया निरीक्षण
मेला स्थल व गंगाघाट का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के दिए निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आगामी ऐतिहासिक कार्तिक गंगा स्नान मेला, शुकतीर्थ (शुक्रताल) 2026-27 के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता मे समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के पश्चात जिलाधिकारी ने मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित विभागों को व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्तिक गंगा स्नान मेला शुक्रताल में 21 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक घ्मुख्य गंगा स्नान पर्व 24 नवंबर 2026 को है। घ्जिलाधिकारी ने मेले को सुव्यवस्थित, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घ्पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्था शुकतीर्थ क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, अग्निशमन दल की तैनाती, बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, गहरे पानी में स्नान करने से श्रद्धालुओं को रोकना, बांध मार्ग पर केवल सरकारी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध तथा तहबाजारी वसूली पर निगरानी के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। आबकारी विभाग मेला परिक्षेत्र में शराब और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री एवं सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विभाग द्वारा इसके अनुपालन हेतु निरंतर छापेमारी और निरीक्षण किया जाए। मेले के दौरान धूल रोकने के लिए पानी के दो टैंकरों से नियमित छिड़काव कराया जाए तथा मार्ग में बाधा बन रही पेड़ों की टहनियों की समय पर छंटाई सुनिश्चित हो। घ् मेले के दौरान घाट पर चल रहे निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद रखे जाएं। आयोजन से पूर्व बांध, सी.सी. मार्ग और खंड़जों की मरम्मत तथा घाटों की रंगाई-पुताई का कार्य पूरा किया जाए। घ् श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रबंधन के लिए मेला क्षेत्र में डिस्पेंसरी, एम्बुलेंस, पर्याप्त दवाइयाँ और चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित हो। साथ ही, स्वच्छता, डीडीटी व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव बड़े पैमाने पर किया जाए। घ्लोक निर्माण विभाग मोरना से शुक्रताल मार्ग के दोनों ओर पटरियों की सफाई, मिट्टी भराई, सड़कों के गड्ढों को ठीक करने तथा पुल की टूटी हुई रेलिंग को मेले से पूर्व दुरुस्त किया जाए। घ् मेला अवधि के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और झूलते या लटकते हुए बिजली के तारों को तत्काल ठीक कराया जाए। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के पशुओं (विशेषकर भैंसा-बुग्गी) की देखभाल के लिए पिछले वर्षों की भाँति इस बार भी विशेष व्यवस्था की जाए। घ्मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण स्नान घाट व अन्य प्रमुख स्थलों पर लगी हाईमास्ट लाइटों को मेला शुरू होने से पहले दुरुस्त किया जाए। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी मेला अवधि में आवश्यक कर्मचारियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। घ्पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय (भोकरहेड़ी, मीरापुर, जानसठ)रू ट्रैक्टरयुक्त पानी के टैंकर, पर्याप्त सफाई कर्मचारी और ब्लीचिंग पाउडर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। घ्मेले में किसानों के मार्गदर्शन और प्रचार-प्रसार हेतु कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। घ्परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मेले की संपूर्ण एवं भव्य व्यवस्था जिला पंचायत द्वारा की जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अमित कुमार,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री गंभीर सिंह, उपजिलाधिकारी जानसठ श्रीमती रश्मि लावा व, अपर मुख्य अधिकारी श्री योगेश कुमार, तहसीलदार जानसठ, स्टेनो अक्षय शर्मा जिला पंचायत सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
नवागंतुक जिलाधिकारी का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ संजय मिश्रा,जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सर्राफा एसो0 पवन वर्मा,अध्यक्ष प्रॉपर्टी डीलर ऐसो0 अविनाश त्यागी,नगर उपाध्यक्ष प्रदीप मित्तल,संदीप मित्तल द्वारा नवागंतुक जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह का पटका पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए स्वागत किया गया एवं उनको मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी के रूप में कार्यकाल शुरू करने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई। घ्इस अवसर पर जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा व्यापारी प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण वार्ता की,उन्होंने जिले के व्यापारिक विकास,कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का आश्वासन दिया,व्यापारियों द्वारा भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने की बात कही गई।
फसल अवशेष न जलाये जाने की ली शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ काप रेजिड्यू योजनान्तर्गत जनपद के कृषको को फसल अवशेष जलाये जाने से हो रहे दुष्परिणामों से अवगत कराने हेतु तथा कृषको को फसल अवशेष को न जलाकर मिट्टी मे ही मिलाकर जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिये प्रेरित करने हेतु विभाग द्वारा जनपद में न्याय पंचायत स्तरीय गोष्ठियो को आयोजन किया गया, तथा जनपद के मुख्य मुख्य स्थानो पर वॉल पेटिंग कराई गई। इसके साथ-साथ जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड पर, क्लैक्ट्रेट परिसर में, विकास भवन परिसर मे, जनपद की प्रत्येक तहसील के प्रॉगण मे, रोडवेज बस स्टैण्ड के साथ-साथ अन्य मुख्य बस स्टैण्डो पर, उप कृषि निदेशक कार्यालय परिसर में तथा उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालयो के परिसरो मे कृषको को जागरूक करने के लिये होंडिग्स लगवाये गये है। इसी के साथ-साथ जनपद के कृषको का फसल अवशेष (पराली/पत्ती) न जलाये जाने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि निदेशालय से प्राप्त निर्देशो के परिपालन में आज दिनांक 18.11.2026 से प्रचार-प्रसार वाहन का संचालन किया गया है। यह वाहन जनपद के प्रत्येक ग्राम मे जाकर कृषको को फसल अवशेष न जलाने हेतु जागरूक करने का कार्य करेगा। इसी के साथ-साथ कृषको को फसल अवशेष न जलाये जाने के उद्देश्य से जागरूक करने के लिये प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम चैपाल का आयोजन किया जा रहा है, तथा जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड मे कृषको के खेतो पर फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु कृषि यन्त्रो का प्रदर्शन किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा कृषको को फसल अवशेष न जलाने हेतु जागरूक करने के लिये आयोजित किये जा रहे उक्त सभी कार्यकमो का यह सकारात्मक प्रभाव हो रहा है कि जनपद मे पूर्व वर्ष 2024-25 में फसल अवशेष जलाने की 92 घटनाये हुई थी तथा वर्ष 2026-27 में 42 फसल अवशेष जलाने की घटनाये हुई थी। कृषि विभाग के द्वारा कृषको को फसल अवशेष न जलाये जाने हेतु जागरूक किये जाने के प्रयासो से वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 मे अभी तक फसल अवशेष (पराली / पत्ती) जलाये जाने की घटना शून्य है। जनपद के कृषको द्वारा यह शपथ भी ल गई है कि उनके द्वारा फसल अवशेष (पराली / पत्ती) नही जलाया जायेगा।
धूमधाम के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में चल रहे भगवान श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के दूसरे दिन मंदिर प्रांगण से बाबा श्याम की एक विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र खाटू नरेश के जयकारों से गंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, भाजपा नेता विशाल गर्ग और व्यापारी नेता संजय मित्तल आदि ने भगवान के स्वर्ण रथ के आगे नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, रजत राठी और रजत गोयल आदि ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों और भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सूरज कुमार राय ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे नागरिकों की शिकायतों को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने सभी शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही, महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए उन्होंने तत्काल क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) को मौके पर रवाना किया, ताकि पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता एवं न्याय सुनिश्चित किया जा सके।
आबकारी विभाग के चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने और मदिरा दुकानों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आबकारी विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी निरीक्षकों की टीमों ने ईआईसीएफएस ऐप के माध्यम से जिले की विभिन्न देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान शराब निर्धारित मूल्य पर ही बेची जा रही है या नहीं, इसकी वास्तविकता परखने के लिए विभाग द्वारा गोपनीय तरीके से टेस्ट परचेज कराई गई। अधिकारियों ने दुकानों पर पीओएस मशीन के जरिए शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही दुकानों में उपलब्ध शराब के स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से मिलान कर भौतिक सत्यापन किया गया और रैंडम आधार पर बोतलों के क्यूआर कोड स्कैन कर उनकी गुणवत्ता व वैधता जांची गई। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटे क्रियाशील रखने की हिदायत दी गई। इसके अतिरिक्त जानसठ क्षेत्र में भी विशेष रोड चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। रात्रिकालीन समय में मदिरा दुकानों को निर्धारित समय पर बंद कराने के लिए भी विशेष निगरानी की जा रही है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ओवररेटिंग, स्टॉक में अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अनुज्ञापी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सीओ सिटी ने बैठक में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा ने मंगलवार को थाना सिविल लाइन पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम लिया। इस दौरान उन्होंने थाने में लंबित एवं प्रचलित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की और अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में विवेचकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समीक्षा के दौरान सीओ सिटी ने सभी विवेचकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि साक्ष्यों का संकलन करते हुए विवेचनाओं का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
‘झोटा दौड़’ से बचें किसान और युवाः राकेश टिकैत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत ने कार्तिक गंगा स्नान मेलों को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने शुकतीर्थ (शुकतीर्थ) और गढ़गंगा समेत विभिन्न मेलों में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं और विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे मेलों में झोटा दौड़ (भैंसा दौड़) जैसी प्रथाओं से पूरी तरह बचें, क्योंकि इससे बेजुबान पशुओं पर गंभीर अत्याचार होता है। वीडियो के माध्यम से अपनी बात रखते हुए चैधरी राकेश टिकैत ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा हैं, जहां लोग 5-6 दिन गंगा की रेती में रहकर आनंद लेते हैं। लेकिन इस दौरान सबसे बड़ा अत्याचार पशुओं पर होता है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि दौड़ के दौरान अत्यधिक थकान और भागदौड़ से बेजुबान पशुओं की जान तक चली जाती है। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने खुद वीडियो में देखा है कि कैसे एक ट्रैक्टर के आगे झोटा बांधकर उसे खींचा जा रहा है, जो कि सरासर अन्याय और पाप है। युवाओं को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा, अगर पशुओं को लेकर आना है, तो उन्हें गाड़ी में लेकर आएं, प्रदर्शन के लिए रखें, लेकिन इस तरह मीलों तक उन्हें दौड़ाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने तंज कसते हुए युवाओं से कहा कि यदि इतना दिमाग और ऊर्जा पढ़ाई पर लगाई जाए, तो जीवन में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। बुलेट, मोटरसाइकिल, झोटा और थार गाड़ी से अलग भी जीवन का एक दायरा है। भाकियू प्रवक्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गंगा जी के मेलों में इस तरह की खतरनाक दौड़ या प्रतियोगिताओं का आयोजन बंद होना चाहिए। उन्होंने सभी किसान भाइयों, युवाओं और नौजवान साथियों से आग्रह किया है कि वे प्रशासन का सहयोग करें, मेलों की धार्मिक गरिमा, शांति और सुरक्षा बनाए रखें तथा बेजुबान पशुओं पर अत्याचार न करके मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।
नवागंतुक जिलाधिकारी का स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ संजय मिश्रा,जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सर्राफा एसो0 पवन वर्मा,अध्यक्ष प्रॉपर्टी डीलर ऐसो0 अविनाश त्यागी,नगर उपाध्यक्ष प्रदीप मित्तल,संदीप मित्तल द्वारा नवागंतुक जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह का पटका पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए स्वागत किया गया एवं उनको मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी के रूप में कार्यकाल शुरू करने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई। घ्इस अवसर पर जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा व्यापारी प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण वार्ता की,उन्होंने जिले के व्यापारिक विकास,कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का आश्वासन दिया,व्यापारियों द्वारा भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने की बात कही गई।
फर्जी लैब के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हिंदू संघर्ष समिति ने फर्जी लैब के खिलाफ अभियान शुरू करते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर इस सम्बन्ध मे कार्यवाही की मांग की। फर्जी अस्पतालों पर कार्यवाही की मुहिम चलाने वाली हिंदू संघर्ष समिति ने अब फर्जी लैब के खिलाफ भी अभियान छेड दिया है। वहीं दूसरी और शासन के आदेशो के चलते स्वास्थ्य विभाग भी इस दिशा मे सक्रिय है। हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेन्द्र पंवार उर्फ साधु गुर्जर के नेतृत्व मे रूडकी रोड स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंचे हिन्दूवादी नेताओं ने उक्त मामले मे सीएमओ डा.सुनील तेवतिया को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें टीम गठित कराकर फर्जी लैब चलाने वालो के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की गई। इस दौरान संगठन से जुडे कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली प्रभात फेरी
खतौली। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर खतौली नगर में धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह तहसील रोड स्थित गुरुद्वारे से निकली प्रभात फेरी ने नगर में भक्ति और भाईचारे का संदेश दिया। गुरु वाणी और शबद-कीर्तन के बीच निकली प्रभात फेरी का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रभात फेरी जीटी रोड से होते हुए बिद्दीवाड़ा स्थित श्री माता राम मूर्ति पहुंची। इसके बाद जैन मंडी में प्रदीप कुमार जैन के आवास पर साध-संगत का स्वागत किया गया।प्रदीप कुमार जैन ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को प्रेम, समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं। गुरु साहिब ने जाति-पाति और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर सभी को मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा दी। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। प्रकाश पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का भी अवसर है। श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी की वाणी का गायन कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान गुरु वाणी के माध्यम से एकता, समानता और मानवता का संदेश दिया गया। प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं ने वाहेगुरु का सिमरन करते हुए सभी के सुख-शांति की अरदास की। प्रभात फेरी वापस गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुई।नगर पालिका परिषद की ओर से सफाई व्यवस्था कराई गई, जबकि पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आगामी दिनों में चार और प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी।इस अवसर पर ज्ञानी जनक सिंह, ज्ञानी हरभजन सिंह, सरदार हरविंदर सिंह एडवोकेट, सरदार जसबीर सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, सरदार मंजीत सिंह, हरबंस लाल सलूजा, सरदार गुरविंदर सिंह, सरदार गगन सिंह, आशीष रावल, जुगल किशोर जोगिया, सरदार तेजिंदर सिंह, सुमित रहेजा, सरदार गुरु चरण सिंह, बॉबी, गौरी शंकर गौरी, नितिन ग्रोवर, सरदार मन्नू सिंह, विनोद कुमार, सरदार नरेंद्र सिंह और चुन्नीलाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्री शिव महापुराण कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
खतौली। खतौली ग्रामीण क्षेत्र स्थित भूड़ की आर्यपुरी कॉलोनी में चल रही सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और श्हर-हर महादेवश् व जय शिव शंकर के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। कथा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह का प्रसंग सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के पांचवें दिन प्रसिद्ध कथा व्यास श्री कुलदीप कृष्ण जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी से भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया। महाराज श्री ने प्रसंग की व्याख्या करते हुए कहा कि माता पार्वती ने देवाधिदेव महादेव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए अत्यंत कठोर तपस्या की थी। उनकी अटूट श्रद्धा, निश्छल भक्ति और समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनकी तपस्या स्वीकार की, जिसके पश्चात समस्त देवताओं और ऋषि-मुनियों की पावन उपस्थिति में दोनों का दिव्य विवाह संपन्न हुआ। उन्होंने श्रद्धालुओं को जीवन का मर्म समझाते हुए कहा कि शिव-पार्वती का विवाह केवल एक पौराणिक या धार्मिक प्रसंग मात्र नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, त्याग, तपस्या और समर्पण का एक अनुपम उदाहरण है। यह दिव्य प्रसंग हमें प्रेरणा देता है कि जीवन में सच्ची श्रद्धा और दृढ़ संकल्प के बल पर कठिन से कठिन लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान महाराज श्री ने भगवान शिव के भोलेपन, उनकी करुणा और अपने भक्तों के प्रति असीम कृपा का विस्तार से बखान किया। कथा के मध्य प्रस्तुत किए गए सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु खुद को रोक नहीं पाए और भावविभोर होकर झूमते नजर आए। कथा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्यामलाल बच्ची सैनी ने व्यास पीठ का नमन किया और श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शिव का संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, समानता, प्रेम और मानवता का महान संदेश देता है। सपा नेता ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी के आराध्य हैं और वे अपने भक्तों के केवल भाव व श्रद्धा को देखते हैं, न कि उनकी पद-प्रतिष्ठा को। आज के समय में हमें भगवान शिव के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने से व्यक्ति के भीतर आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
कथा के विश्राम के पश्चात आयोजक मंडल द्वारा पंडाल में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसे भक्तों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।
श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर काॅलेज, खतौली में जनगणना-2027 जागरूकता अभियान का शुभारंभ
खतौली। जनगणना-2027 के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने तथा जनगणना की प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से आज श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज, खतौली में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में जनगणना हेल्प डेस्क तथा स्व-गणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आकर्षक सेल्फी पॉइंट स्थापित किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार द्वारा विद्यालय के प्रबंधक श्री मुकेश जैन एवं प्रधानाचार्य श्री अनुराग जैन की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनगणना-2027 में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा लोगों को स्व-गणना की ऑनलाइन प्रक्रिया से परिचित कराना है। इसके माध्यम से नागरिकों को बताया जाएगा कि वे निर्धारित अवधि 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ेमण्बमदेनेण्हवअण्पद पर जाकर स्वयं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके पश्चात 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर प्रगणकों द्वारा जनगणना का कार्य किया जाएगा। विद्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से नागरिकों को स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण, परिवार की सही जानकारी भरने, लोकेशन दर्ज करने तथा स्व-गणना पूर्ण होने के बाद प्राप्त ैम् प्क् सुरक्षित रखने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।स्व-गणना में नागरिकों की सहायता के लिए विशेष टीम गठित की गई है। इसमें फील्ड ट्रेनर्स राजकुमार जैन, हितेश कुमार, चंदन शर्मा एवं प्रियंका जैन सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाएंगे। स्व-गणना करते समय किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा अन्य समस्या आने पर नागरिक इनसे संपर्क कर सकते हैं। टीम द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कराने में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, विद्यालय के लगभग 25 प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य संपन्न करेंगे। ये प्रगणक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक घर तक पहुंचकर परिवारों की जानकारी एकत्र करेंगे तथा नागरिकों को जनगणना प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी भी देंगे। इस प्रकार विद्यालय प्रशासन एवं उसकी टीम जनगणना के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर स्थापित सेल्फी पॉइंट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसका उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को जनगणना अभियान से जोड़ना तथा सोशल मीडिया के माध्यम से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य का संदेश अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाना है। सेल्फी पॉइंट के माध्यम से नागरिकों को जनगणना के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य की योजनाओं, विकास की दिशा, सरकारी नीतियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना में दर्ज प्रत्येक व्यक्ति की सही जानकारी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी पूर्णतः सही और तथ्यात्मक रूप से उपलब्ध कराए। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल खतौली नगर एवं आसपास के क्षेत्र में जनगणना-2027 के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विद्यालय परिवार विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों के माध्यम से इस राष्ट्रीय अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, विद्यालय प्रबंधक श्री मुकेश जैन, प्रधानाचार्य श्री अनुराग जैन सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें, स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाएं तथा सही जानकारी देकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, पेट्रोल पंप के पास से 9 वर्षीय बच्ची का रेस्क्यू, स्कूल में दाखिले की तैयारी
मुजफ्फरनगर। बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एवं ग्रामीण समाज विकास केंद्र की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रुड़की रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से नौ वर्षीय बच्ची को रेस्क्यू किया गया। बच्ची को आवश्यक प्रक्रिया के तहत मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया, जिसके बाद उसे चाइल्डलाइन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अभियान के दौरान बच्ची के भविष्य और शिक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण पहल की गई। उसे शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से जनकपुरी कंपोजिट विद्यालय में दाखिला कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से अनुमति भी प्राप्त की गई, ताकि बच्ची नियमित रूप से विद्यालय जाकर पढ़ाई कर सके और उसका भविष्य बेहतर बनाया जा सके। इस अभियान में ग्रामीण समाज विकास केंद्र की ओर से गौरव और रविता मौजूद रहे। दोनों ने मौके पर पहुंचकर अभियान की गतिविधियों में सहयोग किया तथा बच्ची को भिक्षावृत्ति से बाहर निकालकर शिक्षा से जोड़ने की दिशा में आवश्यक प्रयास किए। ग्रामीण समाज विकास केंद्र के सचिव मेहर चंद ने कहा कि बाल भिक्षावृत्ति समाज के सामने एक गंभीर समस्या है। बच्चों का बचपन सड़कों और चैराहों पर बीतने के बजाय स्कूलों में होना चाहिए। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि केवल बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें दोबारा ऐसी परिस्थितियों में जाने से रोकने के लिए उनके परिवारों की स्थिति को समझना और बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी कोई बच्चा भिक्षावृत्ति करता दिखाई दे तो उसे प्रोत्साहित करने के बजाय संबंधित विभागों और बाल संरक्षण संस्थाओं को इसकी सूचना दें। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। संस्था की ओर से बताया गया कि बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। संस्था का प्रयास है कि जरूरतमंद और वंचित बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए, जिससे वे सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकें।
किसान दिवस का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के सभागार मे आयोजित किसान दिवस पर मौजूद अधिकारियों ने किसानो की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया।
शासन के निर्देशो के चलते किसानो की समस्याओ का जिला स्तर पर समाधान सुनिश्चि कराने के उददेश्य से प्रत्येक माह कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार मे किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमे किसानो की समस्याओं का समाधान कराया जाता है। इसी संदर्भ मे बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष मे किसान दिवस आयोजित हुआ। जिसमे पहुंचे किसान प्रतिनिधियो ने किसानो से जुडी समस्याओं का सुना तथा उनका समाधान कराने के साथ शेष रही समस्याओ के निराकरण के लि ए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
सीबीएसई नैशनल गल्र्स कराटे सेलेक्शन ट्रायल्स में रैफरी व जज की भूमिका निभा रहे हैं मुजफ्फरनगर यूपी के शिहान ’राजेश कौशिक
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई नेशनल लेवल कराटे सेलेक्शन ट्रायल्स 2026-27 का आयोजन मध्य प्रदेश स्थित दिल्ली स्मार्ट पब्लिक स्कूल लक्ष्मणखेदी मे किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देशभर से विभिन्न आयु वर्गों के गल्र्स कराटे खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपनी जोरदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दिखा रही है प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट स्पोट्र्स कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर के महासचिव शिहान राजेश कौशिक एक बार फिर से रैफरी एवं जज के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। व विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का तकनीकी एवं निष्पक्ष मूल्यांकन कर रहे हैं शिहान राजेश कोशिक ने बताया कि जो बच्चे यहां से गोल्ड मेडल जीत कर जाएगी वह खिलाड़ी आने वाले स्कूल गैम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (ऐस, जी, ऐफ, आई, ) की नैशनल कराटे चैंपियनशिप में सीधे प्रतिभाग करेंगे ।


