समाचार (Muzaffarnagar News)
फोटो नम्बर एक
जिला चिकित्सालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस
सीएमएस डॉ. भुजवीर सिंह ने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान के प्रति निष्ठा एवं उसके पालन की शपथ
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भुजवीर सिंह ने चिकित्सकों एवं समस्त कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा उसके आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों का अनुसरण करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. भुजवीर सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। संविधान में निहित आदर्शों का पालन करना हम सभी का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है। विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी का कर्तव्य है कि वह बिना किसी भेदभाव के सभी मरीजों को समान एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेंद्र तिरखा ने भारतीय संविधान के निर्माण एवं उसके ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संविधान सभा ने संविधान निर्माण में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लिया था। भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया तथा 26 जनवरी 1950 को इसे पूर्ण रूप से लागू किया गया। उन्होंने संविधान की प्रमुख विशेषताओं एवं मूल सिद्धांतों की जानकारी देते हुए सभी उपस्थित लोगों को संविधान के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित मूल्यों को अपने कार्य एवं व्यवहार में अपनाने तथा देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. जावेद, डॉ. सचिन जैन, डॉ. गरिमा, डॉ. फैसल सिद्दीकी, मेट्रन श्रीमती रूमी पाल, अनिल कुमार, संजीव लांबा, हारून, श्रीमती कंचन बाला, श्रीमती सरिता देवी, संजय कुमार एवं सलमान सहित जिला चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो नम्बर दो व तीन
पुलिस कार्यालय में दिलाई संविधान दिवस पर प्रस्तावना पाठ व मूल कर्तव्यों के पालन की शपथ
मुजफ्फरनगर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अक्षय संजय महाडीक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया। उन्होंने सभी को संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और मूल कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक और लोकसेवक का यह दायित्व है कि वह संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को अपने आचरण एवं कार्यशैली में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून के प्रति सम्मान, निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ काम करने का संदेश दिया। साथ ही आमजन के अधिकारों तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो नम्बर चार
कोहरे में हादसों से बचाव के लिए मिल परिसर में गन्ना वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर
मुजफ्फरनगर। कोहरे के मौसम में कम दृश्यता के चलते होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से मिल परिसर में गन्ने से भरी बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान इकाई प्रमुख लोकेश कुमार, अपर प्रधान प्रबंधक भारत सिंह, गन्ना विभागाध्यक्ष संजीव कुमार और आर.के. तिवारी ने किसानों के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे कोहरे के दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टर का प्रयोग करें और यातायात सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें, जिससे किसान और अन्य सड़क उपयोगकर्ता सुरक्षित रह सकें। अभियान के दौरान मिल के कर्मचारी भी मौजूद रहे और किसानों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।
फोटो नम्बर पांच
डेटा विश्लेषण पर ज्ञानवर्धक गतिविधि आयोजित
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में गुरुवार को आईक्यूएसी प्रकोष्ठ के अंतर्गत संचालित ब्रेनिऑक्स क्लब की ओर से बीबीए विभाग के विद्यार्थियों के लिए श्डेटा विश्लेषणश् विषय पर शैक्षिक गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल और बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने किया। गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक व्यावसायिक व प्रबंधकीय क्षेत्रों में डेटा विश्लेषण के महत्व, उपयोगिता और बढ़ती भूमिका से अवगत कराना था। मुख्य संयोजक हर्षित गोयल ने विषय की समझ परखने के लिए बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी आयोजित की, जिसमें डेटा संग्रहण, प्रोसेसिंग, विश्लेषण तकनीकों और व्यावहारिक उपयोग से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों को बताया गया कि बैंकिंग, वित्त, विपणन, मानव संसाधन, ई-कॉमर्स, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित अनेक क्षेत्रों में डेटा आधारित निर्णय लिए जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने कहा कि डिजिटल दौर में विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ आधुनिक तकनीकों और विश्लेषणात्मक क्षमता पर भी ध्यान देना चाहिए। विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने कहा कि डेटा विश्लेषण का ज्ञान भविष्य में रोजगार व व्यवसाय के नए अवसर दिलाने में मददगार है। इस दौरान डॉ. दीपक गर्ग, डॉ. संगीता गुप्ता, मोहम्मद अंज़र, संजय शर्मा, सोनिका, पूरवी, प्राची, रोहन त्यागी, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, सतीश, अमित, पवन बलियान और लवी वर्मा सहित विभाग के शिक्षकगण व विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में आयोजकों व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की गई।
फोटटो नम्बर छह
स्व-गणना अभियान में पिछड़ने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ जिला जनगणना अधिकारी गम्भीर सिंह ने समस्त संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया है कि जनपद में जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान में जनपद की प्रगति दिन-प्रतिदिन अपेक्षाकृत पीछे जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है। अतः सभी अधिकारी इस कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कल से विशेष ध्यान दें तथा अपने-अपने विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधीनस्थ कार्मिकों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की स्व-गणना सुनिश्चित कराएं। विशेष रूप से ’बीएसए साहब, डीबीओ, सीएमओ साहब एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी’ इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। यह राष्ट्रीय महत्व का महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें सभी विभागों की सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। सभी अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर नियमित समीक्षा करें तथा जनपद की प्रगति एवं रैंकिंग में सुधार लाने के लिए गंभीरता से प्रयास करें। उन्होंने कहा कि संचालित स्व-गणना अभियान कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर लेते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।
फोटो नम्बर सात व आठ
संविधान दिवस का डी. ए. वी. महाविद्यालय में गरिमामय आयोजन
अधिकारों और कर्तव्यों के संतुलन पर दिया गया जोर
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित डी. ए. वी. महाविद्यालय के विधि विभाग द्वारा भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के शीतल प्रसाद सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। भारतीय संविधान को अंगीकार किए जाने की स्मृति में आयोजित इस समारोह में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता श्री तेग बहादुर ने विधि विभाग के विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के निर्माण की प्रक्रिया, इसके ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और संविधान सभा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संविधान के महत्व और इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। डॉ कुलदीप सिंह ने इंडिया देट इज भारत पर प्रकाश डाला।
डॉ अतुल अरोरा ने अपने वक्तव्य मे मौलिक कर्तव्यों पर जोर दिया। पूर्व प्राचार्य प्रो गरिमा जैन ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ उन पर लगे प्रतिबंधों का ध्यान रखना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवेश त्यागी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में विद्यार्थियों के साथ संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के बीच के परस्पर संबंध और संतुलन पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक जागरूक नागरिक के रूप में अधिकारों के साथ-साथ अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करना प्रत्येक व्यक्ति का परम कर्तव्य है। इसी क्रम मे डॉ. शैलजा सिंह ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ कराया, जिससे समूचा सभागार संविधान की मूल भावना से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पर विधि विभाग के छात्र-छात्राओं ने भी संविधान के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. आदित्य राठी ने किया। कार्यक्रम के अंत में विधि विभागाध्यक्ष प्रो. ओमदत्त ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन और सफल आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मुकेश त्यागी, प्रो. किरण पाल, डॉ सुभाष चंद्रा , प्रवीण कुमार. भूमिका, सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
फोटो नम्बर नौ व दस
संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर मनाया संविधान दिवस, ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुजफ्फरनगर में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल्यों तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल नियमों और कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। प्रधानाचार्य ने बताया कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान में निहित आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा एक जिम्मेदार, जागरूक एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और प्रत्येक विद्यार्थी को संविधान के प्रति सम्मान रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावकों एडवोकेट कुलदीप कुमार आर्य, अमित पाल, बालेन्द्र सिंह, संदीप शर्मा एवं सुनील कुमार को विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम का संदेश देश की एकता, लोकतांत्रिक चेतना और राष्ट्रीय एकजुटता को सुदृढ़ करने वाला रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों सहित शिक्षक व कर्मचारीगणों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराते हुए संवैधानिक आदर्शाे एवं मूल कर्तव्यों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार ने किया।
फाटो नम्बर ग्यारह
छपार पुलिस, एसओजी व आबकारी टीम ने पकड़ी 15 लाख की अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार
पेस्टीसाइड के कार्टूनों के बीच छिपाकर चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी 290 पेटी अंग्रेजी शराब, ट्रक बरामद
छपार। थाना छपार पुलिस, एसओजी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये कीमत की 290 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, विभिन्न कंपनियों के 625 कार्टून पेस्टीसाइड और तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक (आरजे 14 जीजी 4054) बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चंडीगढ़ से पेस्टीसाइड के कार्टूनों के बीच अवैध शराब छिपाकर एक ट्रक बिहार जा रहा है, जो बझेड़ी कट से पहले एक होटल के सामने खड़ा है। सूचना पर संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाशी ली, जिसमें पेस्टीसाइड के कार्टूनों के बीच शराब की पेटियां छिपी मिलीं। मौके से प्रदीप चैधरी पुत्र जोगेंद्र चैधरी निवासी ग्राम नई बाजार, थाना भगवान बाजार सारंग, छपरा (बिहार) और साहिल उर्फ काक्कू पुत्र सदीक मोहम्मद निवासी कोथीपुरा, थाना सदर, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब में चंडीगढ़ निर्मित रॉयल मेंशन गोल्ड व्हिस्की की 750 एमएल की 50 पेटी, 375 एमएल की 140 पेटी और 180 एमएल की 100 पेटी शामिल हैं। छपार थाने में आबकारी अधिनियम की संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे पंजाब से पेस्टीसाइड और चंडीगढ़ से सस्ते दामों में शराब खरीदकर पेस्टीसाइड के कार्टूनों के बीच छिपाते थे तथा बिहार में शराबबंदी के चलते ऊंचे दामों में बेचकर अवैध मुनाफा कमाते थे। पुलिस आरोपितों के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की अग्र व पश्च कड़ियों (फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेजेज) की जांच कर रही है। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोहित कुमार (थाना छपार), एसओजी प्रभारी मोहित सिंह, आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष चंद, उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, उपनिरीक्षक तूफान सिंह, उपनिरीक्षक संजय सोलंकी (एसओजी), उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह (एसओजी), हेड कांस्टेबल नितिन मलिक (एसओजी), हेड कांस्टेबल गुरनाम सिंह (एसओजी), हेड कांस्टेबल सचिन अत्री (एसओजी), हेड कांस्टेबल राधेश्याम (थाना छपार), हेड कांस्टेबल राजीव बाना (थाना छपार), हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार (आबकारी क्षेत्र-3 जानसठ), कांस्टेबल मोहित कुमार (थाना छपार), कांस्टेबल सुमित कुमार (थाना छपार), कांस्टेबल कैलाश चंद (थाना छपार), कांस्टेबल सुनील कुमार (थाना छपार), कांस्टेबल विनोद कुमार (थाना छपार), कांस्टेबल विनीत कुमार (थाना छपार) और कांस्टेबल मनोज तोमर (आबकारी क्षेत्र-1 सदर, मुजफ्फरनगर)।
फोटटो नम्बर बारह
पुरकाजी पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो दबोचे
पुरकाजी। थाना पुरकाजी पुलिस ने हत्या से जुड़े एक मामले में वांछित चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विकास कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी ग्राम सिकंदरपुर, थाना भोपा और जय पवार गुर्जर पुत्र मुकेश कुमार निवासी रामपुरी होली चैक, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध थाना पुरकाजी में मुकदमा अपराध संख्या 190/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 191(3), 190, 61(2), 109(1), 103(1), 351(3) और 3(5) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस मामले में आगे की जांच व अन्य विधिक औपचारिकताएं पूरी कर रही है।
जनपद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 242 उपनिरीक्षकों के तबादले
एसएसपी ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किए स्थानांतरण, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक सुदृढ़ता के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थानों, चैकियों, पुलिस लाइन, एसओजी, साइबर थाना और अन्य प्रकोष्ठों में तैनात 242 उपनिरीक्षकों (पुरुष एवं महिला) के कार्यक्षेत्रों में बदलाव करते हुए स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार, कोतवाली नगर, सिविल लाइन, नई मंडी, खालापार, खतौली, बुढ़ाना, पुरकाजी, छपार, चरथावल, तितावी, सिखेड़ा, जानसठ, मीरापुर, रामराज, भोपा, ककरौली, रतनपुरी, शाहपुर, मंसूरपुर, फुगाना, भौराकला, महिला थाना, साइबर थाना और एएचटी थाने सहित विभिन्न पुलिस चैकियों व एसएसआई पदों पर तैनात उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन में तैनात कई उपनिरीक्षकों को भी विभिन्न थानों और प्रकोष्ठों में भेजा गया है। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल कार्यवाही करते हुए आज ही नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
फोटटो नमबर तेरह
सपा नेता साजिद हसन ने भ्रमण कर वोट बनवाने को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर । छूटी हुई व 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वालो के लिए निर्वाचन आयोग के अभियान में सपा नेता साजिद हसन ने मुजफ्फरनगर व पुरकाजी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया। पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी साजिद हसन ने बीएलओ व जनता से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी पात्र की वोट काटने को समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बीएलओ से अपील करते हुए कहा कि किसी के दबाव में भी पात्र व्यक्ति की वोट न काटी जाए और निष्पक्षता बनाए रखने की उम्मीद प्रशासन से की। उन्होंने जागरूकता व भ्रमण अभियान के तहत वोटर लिस्ट व ऑनलाइन माध्यम से अपनी वोट चेक करने तथा जिनकी वोट छूट गई एवं नईं वोट जरूर बनवाने की अपील की।
फोटो नम्बर ए
निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 200 मरीजों की आंखों का परीक्षण
खतौली। नगर के प्रसिद्ध किलकारी हॉस्पिटल में मंगलवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 200 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आंखों से संबंधित रोगों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 4ः30 बजे तक चला। इस दौरान नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सना बेग (एमबीबीएस, एमएस) ने लगभग 200 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया तथा उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस अवसर पर कौमी एकता कमेटी के सदस्यों ने नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सना बेग का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष अशोक शर्मा, संरक्षक सत्येंद्र आर्य, सुशील राणा, राष्ट्रीय लोकदल के नगर अध्यक्ष विनीत गुप्ता एवं विकास आर्य उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में सुशील राणा, शशि छोकर, आशीष कुमार, विनीत गुप्ता, विकास आर्य तथा किलकारी हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। अंत में कौमी एकता कमेटी के संरक्षक सत्येंद्र आर्य एवं अध्यक्ष अशोक शर्मा ने शिविर में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों और हॉस्पिटल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
फोटो नमबर बी
पांचवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, महायज्ञ व भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
खतौली। तीर्थ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में पांचवां वार्षिक उत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सामूहिक महायज्ञ, ब्राह्मण भोज, स्वस्तिवाचन, भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण मंदिर के गुरुजी, नगर पालिका परिषद खतौली के चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू, एसडीएम खतौली ललित कुमार मिश्र तथा थाना अध्यक्ष दिनेश चंद बघेल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा एडवोकेट, राकेश जैन (बजाज), रमेश चंद सैनी, मनीष सिंघल (आलेखक), सभासद विकास कौशिक, विकास मित्तल, कृष्ण शर्मा, मनीष महाजन, ऋषभ महाजन, नरेश कुमार अग्रवाल (कोयले वाले), शीर्ष कुमार, प्रदीप कुमार सिंघल, विनोद भारद्वाज, पंकज शर्मा, मुकेश शर्मा (एडवोकेट), प्रदीप जैन (टिकरी वाले), नरसिंह सैनी, दर्पण सैनी (बड़सू वाले), सतीश डागा, आशीष डागा, ज्योति मोहन गोयल, कमल गर्ग, महेश कुमार सोम, यश सोम, व्यापारी नेता भावेश गुप्ता, राजेश जैन (अध्यक्ष, व्यापार मंडल), सुनील जैन, अनिल चड्डा, डॉ. एन.के. त्यागी, निवर्तमान विधायक प्रतिनिधि पंकज भटनागर, सुनील कुमार वर्मा, दीपक वर्मा, धर्मवीर पाल, प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, राजराज सिंह (पमनावली वाले), अरविंद कुमार शर्मा, अभय शर्मा, माधव शर्मा (आदित्य शर्मा), मयंक शर्मा सहित मंदिर के सदस्य, श्रद्धालु एवं स्वयंसेवी मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई।
बरला इंटर कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला, 1200 पदों पर होगा चयन
छपार। दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे स्थित बरला इंटर कॉलेज में शुक्रवार, 27 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर और बरला इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस मेले में निजी क्षेत्र की करीब 15 से 20 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से लगभग 1200 विभिन्न पदों पर साक्षात्कार व परीक्षा के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई सहित विभिन्न शैक्षिक योग्यता रखने वाले युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। कंपनियों के प्रतिनिधि योग्यता के अनुसार साक्षात्कार व परीक्षा लेकर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सेवायोजन विभाग के पोर्टल तवरहंतेंदहंउण्नचण्हवअण्पद पर जॉब सीकर कॉलम में पंजीकरण कराना अनिवार्य है, अन्यथा मेले में भाग लेने में परेशानी हो सकती है। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ सेवायोजन पंजीकरण कार्ड, सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, फोटो पहचान पत्र और बायोडाटा अवश्य लाना होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा। किसी भी प्रकार की जानकारी या असुविधा की स्थिति में अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर में संपर्क कर सकते हैं।
फोटो नम्बर सी
कृष्णापुरी में गीतापाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग एवं रामबीर सिंह ने एक संयुक्त व्यक्तव्य मे बताया कि घर घर-घर गीता,हर-घर गीता संकल्प के निमित्त गीता पाठ एवं भजन संध्या त्रिलोकचंद सिंघल, आलोक सिंघल के निवास पर एवं कथाव्यास पंडित होतीलाल शर्मा के पावन सानिध्य मे 29-नवम्बर 2026 को सांय 05रू00 बजे से कृष्णापुरी दक्षिणी,निकट शिव मन्दिर मे आयोजित किया जाएगा।सभी सनातन प्रेमी,धर्मप्रेमी, गीताप्रेमी भाइयों बहनों तथा सहयोगी संस्थाओ के सदस्यों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार, ईष्ट मित्रों सहित समय पर पधारकर गीताजी का पठन/ पाठन कर जीवन आनन्दमय बनाये ।
ुटो नम्बर डी
छात्राओं ने श्रमदान कर किया स्वच्छता का संदेश
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में 16 नवंबर को द्वितीय एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन उत्साह और सेवा भावना के साथ किया गया। शिविर में स्वयंसेवी छात्राओं ने श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर, यज्ञशाला सहित आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया। छात्राओं ने टोलियों में बंटकर स्वच्छता का संदेश दिया और स्थानीय लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। शिविर का शुभारंभ सुबह नौ बजे एनएसएस के लक्ष्य गीत एवं बौद्धिक सत्र के साथ हुआ। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रियंका त्यागी के निर्देशन में छात्राओं को अलग-अलग टोलियों में विभाजित किया गया। छात्राओं ने सबसे पहले बालाजी मंदिर परिसर और वहां स्थित यज्ञशाला में सफाई अभियान चलाया। झाड़ू, फावड़े सहित अन्य सफाई उपकरणों की मदद से यज्ञशाला के अंदर और बाहर, हवन कुंड के आसपास तथा मंदिर परिसर में जमा सूखे पत्तों, पॉलीथिन और अन्य कचरे को साफ किया। एकत्रित कचरे को निर्धारित स्थान पर डाला गया। इसके बाद छात्राओं की विभिन्न टोलियों ने आसपास के सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों और गलियों में भी सफाई अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं ने श्स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारतश् के नारे लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों और राहगीरों से धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील की। छात्राओं ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता चैधरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं के श्रमदान और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता ही ईश्वर सेवा का प्रथम सोपान है। छात्राओं ने जिस समर्पण और उत्साह के साथ यज्ञशाला तथा सार्वजनिक स्थलों की सफाई की है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन, सहयोग और सेवा भावना विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रियंका त्यागी ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य छात्राओं को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना है। शिविर के माध्यम से छात्राओं ने श्रमदान के साथ स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। शिविर के समापन पर सभी स्वयंसेवी छात्राओं को स्वल्पाहार वितरित किया गया। साथ ही छात्राओं ने अपने घर, महाविद्यालय और आसपास के परिवेश को हमेशा स्वच्छ रखने की सामूहिक शपथ ली। शिविर को सफल बनाने में श्रीमती दिव्या हांडा, श्रीमती शिवानी गुप्ता, डॉ. बबिता शर्मा तथा समस्त स्वयंसेवी छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
फोटो नम्बर ई
हाना के पास स्टेट हाईवे पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक सुरक्षित
गन्ना पेराई सत्र के दौरान ग्रामीणों ने वाहन चालकों से बरतने की अपील की सतर्कता
रोहाना। रोहाना चैकी क्षेत्र के अंतर्गत मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर सामने से आए एक अज्ञात वाहन को बचाने की कोशिश में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, हालांकि गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी विकास त्यागी अपने खेत से गन्ना लेकर रोहाना स्थित आईपीएल शुगर मिल जा रहे थे। इसी बीच हाईवे पर अचानक सामने अज्ञात वाहन आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली समेत वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे से सड़क पर गन्ना फैल गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और चालक का हालचाल जाना। किसी के घायल न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर विकास कुमार, देवेंद्र कुमार, रवींद्र त्यागी और पंकज भगत समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि इन दिनों गन्ना पेराई सत्र जारी है, जिससे सड़कों पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने किसानों से अपने वाहन संभलकर चलाने तथा हाईवे पर गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों से गति सीमा में रहकर वाहन चलाने का आह्वान किया, खासतौर पर रात्रि के समय अधिक एहतियात बरतने पर जोर दिया।
फौटटो नम्बर एफ व जी
गन्ना ढुलाई वाहनों पर एआरटीओ प्रवर्तन की सख्ती, बिना कागजात चल रहे वाहनों के काटे चालान
मुजफ्फरनगर। गन्ना पेराई सत्र के दौरान सड़कों पर बढ़ते भारी वाहनों के दबाव और कोहरे में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। एआरटीओ प्रवर्तन चम्पा लाल नेगन्ना ढुलाई करने वाले ट्रकों, ट्रैक्टर-ट्रॉलों एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे गए तथा कुछ वाहनों को निरुद्ध करने की कार्रवाई भी की गई। चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन भी सामने आए जो बिना आवश्यक वैध प्रपत्रों के गन्ना ढुलाई में लगे हुए थे। विभागीय कार्रवाई में फिटनेस, परमिट, टैक्स, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। मानक से अधिक गन्ना लादकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। एआरटीओ प्रवर्तन चम्पा लाल ने वाहन चालकों को कोहरे एवं रात्रि के समय दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप और रेडियम पट्टी लगाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना सभी वाहन चालकों की जिम्मेदारी है और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
एआरटीओ ने चीनी मिल प्रबंधन और गन्ना वाहन स्वामियों को भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मिल में गन्ना लेकर आने वाले प्रत्येक वाहन के पास वैध कागजात होने चाहिए। वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा उपकरण एवं अन्य मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि सड़क पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना या यातायात बाधा की स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गन्ना सीजन में मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन चालकों की लापरवाही गंभीर हादसों का कारण बन सकती है। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।


