उत्तर प्रदेश

Unnao: पति ने एक-एक पाई जोड़कर पत्नी को बनवाया सिपाही, वर्दी मिली तो बिना तलाक दिए कर रही दूसरी शादी

Unnao  अचलगंज थाना क्षेत्र के भौनीखेड़ा गांव के रहने वाले विजयपाल सिंह ने 2010 में माखी थाना क्षेत्र के बेलसी गांव की रहने वाली छाया सिंह से पूरे रीति रिवाज से शादी की थी. छाया सिंह का सपना सरकारी नौकरी का था जिसे पूरा करने के लिए पति विजयपाल सिंह आगे आए. परिवार के विरोध के बावजूद पत्नी को पुलिस भर्ती की पढ़ाई शुरू कराई. बेहतर पढ़ाई के लिए उन्नाव शहर में कोचिंग लगवाई.

पत्नी को अफसर बनाने के लिए विजयपाल ने मेहनत मजदूरी कर एक-एक पाई जोड़कर पढ़ाई कराई. 2013 में छाया सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा दी जिसमें सफल होने के बाद 2016 में महिला आरक्षी पद पर नियुक्ति हो गई. पति ने ट्रेनिंग के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके लिए 50 हजार रुपये कर्ज लेकर पत्नी को दिए थे. पति के मुताबिक छाया सिंह सन 2019 से बाराबंकी जनपद में तैनात हैं.

पीड़ित विजयपाल ने SP उन्नाव को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पति के मुताबिक छाया सिंह ने बीती 16 जुलाई को बॉयफ्रेंड से इंगेजमेंट कर ली है. पति ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना तलाक दिए वह दूसरी शादी कर रही है. हालांकि, पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए SP उन्नाव ने सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए हैं.

सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि थाना अचलगंज क्षेत्र के निवासी द्वारा एक प्रार्थना पत्र देकर यह बताया गया कि जब उनकी शादी हुई थी, तब उनकी पत्नी जॉब में नहीं थी. इनके द्वारा उनको पढ़ाया गया, अब वो जॉब में है. अब बिना बताए वह किसी से शादी कर रही है, जबकि न्यायालय में अलगाव के लिए मुकदमा किया गया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + ten =