उत्तर प्रदेश

Mathura: चलती ट्रेनों में महिलाओं को निशाना बनाने वाले बदमाश मनीष टोंटा गिरफ्तार

Mathura जीआरपी ने चलती ट्रेनों में महिलाओं को निशाना बनाने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश मनीष टोंटा को रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी से महिला यात्री से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है। वह घटना को अंजाम देने के बाद से पिछले तीन माह से फरार चल रहा था।

Mathura जीआरपी थाना पुलिस ने मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार का जांच अभियान चलाया। इस दौरान जीआरपी ने रेलवे स्टेशन रोड से मुंगेर, बिहार के तारापुर थाना क्षेत्र निवासी मनीष टोंट उर्फ विक्की पु़त्र उमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया

टोंटा ने चार माह पहले आगरा के बिल्लोचपुरा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला यात्री से लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उस दौरान इसके साथी बदमाश प्रदीप सिंधी, जावेद अली, शिवम कटारा, सत्यप्रकाश एवं सलमान को गिरफ्तार किया था। जबकि टोंटा घटना के बाद से फरार था।  Mathura जीआरपी ने इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का नाम घोषित कर सरगर्मी से तलाश शुरू की थी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =