समाचार
बढ़ती महंगाई पर पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्रसभा जिलाध्यक्ष पराग चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका जिसमें पराग चौधरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार युवाओं के व किसानों के हर मुदद्े पर पूर्णतः फेल है। सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने में सरकार द्वारा कोई भी प्रयास नही किया जा रहा है। युवाओं का शिक्षा स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। छात्रों के साथ भी सरकार ने केवल मजाक किया है। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों पर छात्र व युवा हित की आवाज उठाने वालो की आवाज दबा दी जाती है। सरकारी नौकरियों की भर्तियों में भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है। पात्र युवाओं को नौकरी का अवसर नही मिल रहा है। तेल की कीमते आसमान छू रही है। लेकिन केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा इन कीमतों को रोकने में कोई भी नीति सफल होती नजर नही आ रही है। प्रदेश में सरकार बनने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा 100 दिनों के अन्दर सभी सड़कों को गडडा मुक्त करने की बात कही गयी थी जो केवल धरातल पर मजाक नजरआता है। जिले के अनेकों मुख्यमार्ग व ग्रामीण क्षेत्र के 90प्रतिशत से अधिक मार्ग गडडो में बने नजर आते है। प्रदेश सरकार की किसान कर्ज माफी योजना किसानों के साथ केवल मजाक है। बहुत से किसानों की 10-10, 20-20 रुपया तक माफ किये गये है, जोकिसानों के साथ मजाक से ज्यादा कुछ नही है। इन्ही सब नीतियों के खिलाफ आज छात्रसभा राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष पराग चौधरी के नेतृत्व में 2 दर्जन से अधिक विभिन्न कॉलेजों के छात्रों के द्वारा इकट्ठा होकर टाउनहाल रोड स्थित बालाजी चौक के पास प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। जिसमें मुख्य रूप से पराग चौधरी, प्रदेश महासचिव अंकितसहरावत, गुडडू गिरी, आबाद रजा, शादाब अली, नसीम राणा, प्रदीप, सुमित, शहीरकाजी, मयंक, मुनीब, रवि प्रशांत, राहुल चौधरी, विशाल, विवेक आदि 2 दर्जन सेअधिक छात्र उपस्थित रहे।
युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया गैंगरेप
मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर क्षेत्र के मिल बाजार से ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली एक युवती को नशीला खाद्य पदार्थ खिलाकर मिल गेट से दो युवकों ने अपहरण कर लिया और गंगनहर पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना से क्षेत्रा में हडकम्प मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि लगभग दो घंटे बाद आरोपी युवक उक्त युवती को मिल गेट पर बेहोशी की हालत में डालकर फरार हो गये। बेहोश पडी मिली युवती को लेकर परिजन मंसूरपुर थाने पहुंचे, जहां से उसे बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मिल मंसूरपुर के ब्यूटी पार्लर में काम करती है। वह हर रोज शाम चार बजे तक घर वापस चली जाती थी, जब वह घर नहीं पहुंची, तो उसका भाई उसको देखने के लिए बाइक पर सवार होकर चल दिया। रास्ते में उसे युवती ई-रिक्शा में बैठी नजर आई और अपने भाई को देखते ही रोने लगी। युवती का भाई उसे लेकर घर गया और उससे रोने का कारण जाना, तो उसने बताया कि एक गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक उसे कुछ सुंघाकर बेहोशी की हालत में खतौली गंग नहर पर ले गया, जहां पर उसने अपना एक अन्य साथी भी बुला लिया और उन दोनों ने मिलकर उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसे मंसूरपुर मिल के समीप छोड़ कर फरार हो गए। उसकी बात को सुनकर परिजन सन्न रह गए और उसे लेकर थाने पहुंचे, मगर वहां उसे बेहोशी छाने लगी, तो परिजनों ने उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इस मामले में थाना प्रभारी केपीएस चाहल ने कहा कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच पडताल में जुट गई है।
रोडवेज बस ने युवक को कुचला, मौत
मुजफ्फरनगर। रोडवेज की अनियंत्रित बस ने मंसूरपुर में हाईवे पर जमकर उत्पात मचाया। बस ने पहले सड़क पार कर रही फलों की ठेली को उड़ाया और उसके बाद डिवाइडर पार कर खम्बे में टक्कर मारी। खम्बे के नीचे दबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला सम्भाला। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर क्षेत्र के हाईवे पर तेज गति से चल रही ऋषिकेश डिपो की अनियंत्रित बस ने बेगराजपुर मैडिकल के सामने पहले फलों के ठेलों को टक्कर मारी और डिवाइडर पर खड़े एक खंभे से जा टकराई। खंबे के पास खड़े व्यक्ति की नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। वहां पर खड़े प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की गति अधिक थी, अगर बस खंभे से ना टकराती, तो कई लोगों की जान जा सकती थी। शव को पुलिस ने मोर्चरी भिजवा दिया है।
मांगों को लेकर दिया धरना
मुजफ्फरनगर। सर्वखाप कश्यप आरक्षण संघर्ष समिति उ.प्र. ने कचहरी मे चल रहे ध्रने के 40 वें दिन 17 अति पिछडी जातियों को अनुसूचित जातियो मे शामिल करने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।
सर्वखाप कश्यप आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले कचहरी मे चल रहे ध्रने प्रदर्शन के 40 वें दिन मुख्यमंत्रा को सम्बोध्ति ज्ञापन मे उ.प्र. की 17 अति पिछडी जातियो कश्यप, कहार, निषाद, मल्लापह, केवट, मांझी, बिन्दुभर आदि को अनुसूतिच जाति मे शामिल कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। आज ध्रना स्थल पर कश्यप महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमे सैकडो गांवो के कश्यप समाज के लोग भारी तादात मे मौजूद रहे। बैठक मे निर्णय लेते हुए कहा कि वे भाजपा सरकार का बहिष्कार करते हैं और आने वाले लोकसभा चुनाव मे भाजपा को वोट नही देने का निर्णय लिया गया। महापंचायत की अध्यक्षता 84 खाप के चो.मिहन्ती सिह व संचालन प्रमोद कश्यप, सुशील कश्यप ने कहा कि गांव गांव जाकर समाज के लोगो का जागरूक किया जाएगा। उन्होने कहा कि शीघ्र ही कश्यप आरक्षण क्रांति यात्रा सहारनपुर से लखनउफ तक के लिए आोजित की जाएगी तथा विधनसभा का घेराव किया जाएगा। ध्रने मे उपस्थित 54 खाप के चौध्री र्ध्मेन्द्र सिह, लाकेन्द्र कश्यप, राजेन्द्र कश्यप,र्ध्मपाल,मा.चुन्नू कश्यप, अर्जुन कश्यप, राहुल कश्यप, रामध्न कश्यप, मांगेराम कश्यप, सुक्रमपाल कश्यप, कालूराम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार, राहुल आदि कश्यप समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर्स एसोसिएशन उ.प्र. ने एक अक्टूबर 2018 वरिष्ठ नागरिक दिवस को चेतावनी दिवस के रूप मे मनाते हुए ध्रना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।
संगठन के जिला अध्यक्ष एम.ए.अलवी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसो.उत्तर प्रदेश जनपद शाखा मुजफ्रपफरनगर ने अपनी न्यायोचित मांगो पर राज्य सरकार से सहमति बन जाने के उपरान्त भी शासनादेश निर्गत न करने पर एक अक्टूबर 2018 वरिष्ठ नागरिक दिवस को चेतावनी दिवस के रूप मे मनाया। तथा कचहरी मे एकत्रित करीब 300 सेवा निवृत्त साथियो ने ध्रना देने के साथ मुख्यमंत्रा को सम्बोध्ति एक ज्ञापन भी सौपा। मुख्यमंत्रा को सम्बोध्ति ज्ञापन मे 22 मांगे शामिल रही।इस दौरान जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा गया। जिसमे जिला मंत्रा महक सिह, र्ध्म प्रकाश, उपाध्यक्ष, गंगाराम, रजपाल शर्मा, ब्रजमोहन लाल वर्मा, सूरजमल आडिटर, जयकरण वर्मा, जयभगवान जैन आदि शामिल रहे।
नन्ने मुन्नों ने मनाया प्यारे बापू व शास्त्री जी का जन्मदिन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत माँ के अमर सपूत प० लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयन्ती हर्षाल्लास पूर्वक मनायी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ निदेशक पी०के० जैन ने महापुरुषों क छायाचित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करके किया। इस अवसर पर प्यारे बच्चों ने अपने राष्ट्रपिता एवं शास्त्री जी के छायाचित्र के समक्ष भाव दृ भरे श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं दाण्डी यात्रा का सफल मंचन करके आश्चर्य चकित कर दिया। देदी हमें आज़ादी बिना खड़ग, ऐनक पहने लाठी पकड़े, आदि गीतों पर नृत्य किया। स्कूल के निदेशक पी०के० जैन ने सभी को इस पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि बच्चों को भारतीय संस्कृति से अवगत करने के लिए हम अपने स्कूल में सभी राष्ट्रीय एवं सामाजिक पर्वों को मानते हैं। इन्चार्ज नीता अग्रवाल ने बच्चो को प्यारे बापू से परिचित कराया , तथा गाँधी जी के तीन संदेश बन्दरों के माध्यम से दिए कि बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो , बुरा मत देखो तथा बच्चों को देश , समाज, घरों में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सफाई रखने के लिए प्रोत्साहित किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्पूर्ण स्टाफ का योगदान रहा ।
गायन में प्रतिभागियों ने दिए नए आयाम
मुजफ्फरनगर। संगीत सरिता म्यूजिक सेंटर के तत्वावधान में पचेंडा रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में संगीत संध्या का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने गायन को नया आयाम दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनके अरोरा, राकेश कुमार राठी, डॉ. आरके ङ्क्षसह, सुधीर गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गायन की विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने नए आयाम दिए। शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रहीं। समक्ष ने राग बिहाग, निधि ने राग बागेश्वरी, देवांश ने राग यमन, सन्नी ने राग आसावरी, प्रणव ने पूर्वी, अंतिम ने राग हंस ध्वनि, आरती ने राग पूरिया कल्याण में ख्याल और तराना की प्रस्तुतियां दी। वैष्णवी शर्मा, अभिजीत बालियान, शाश्वत, तुषार, आदविक गोयल, प्रतीक यादव, विमला देवी, शिवराज त्यागी, विमला शर्मा, संदीप भारद्वाज, दिवांश शर्मा, निखिल, जयंत, दिव्यांशु रावत, प्रसिद्ध भारद्वाज, अमित मित्तल, रजत त्यागी, राहुल कुमार, सुमन ने अपनी सुर और लय की साधना का परिचय दिया। संचालन तूलिका जैन ने किया। दिलीप कुमार मिश्रा, रजत, अमित शर्मा, सन्नी, इंदरपाल, अमित आदि का सहयोग रहा।
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान
मुजफ्फरनगर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा का परिचय सम्मेलन और सफाई कार्या को लेकर बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के बाद फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाए। मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ, जनपद प्रभारी धर्म सिह जाटव ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना होगा। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। मनु प्रिय को जिला मंत्री, संजय कटारिया को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस दौरान योगेश वाल्मीकि, यशपाल ङ्क्षसह, राजू वाल्मीकि, विजेंद्र कौरी, प्रमोद, राहुल कुमार, सचिन कटारिया, ओपी गौतम व केपी ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे।
साक्षरता क्लब की बैठक संपन्न
मुजफ्फरनगर। एस.डी.पब्लिक स्कूल पटेल नगर मुजफ्रपफरनगर में मतदाता साक्षरता क्लब की एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें भारत निर्वाचन आयोग एवं जिलाध्किरी मुजफ्रपफरनगर द्वारा जनपद के समस्त सी0बी0एस0सी0 विद्यालयों के प्रधनाचार्यों को मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उपरान्त उनके उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार मिश्र ने भारत में लोकतंत्रा को मजबूत करने पर प्रधानाचार्यों का आह्वान किया कि वे छात्रों को लोकतंत्रा के सम्बंध् में पूर्ण जानकारी समय-समय पर दें। इस बैठक में मास्टर ट्रेनर श्री भूपेन्द्र सिंह, ;राजकीय इण्टर कालेज मु0नगरद्ध ने मतदाता साक्षरता क्लब की सम्पूर्ण जानकारी प्रधनाचार्यों को दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधनाचार्या श्रीमती चंचल सक्सैना को नोडल अधिकारी बनाया गया तथा उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरसः पालन किया जायेगा एवं प्रत्येक विद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब की सम्पूर्ण जानकारी एवं कार्यक्रम छात्रों को करवायें जायेगे।इस अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन व यूनिसेपफ से आये हुये डा0 आनन्द एवं डा0 तरन्नुम ने खसरा एवं रूबेला के बारे में जानकारी दी एवं टीकाकरण हेतु समस्त प्रधनाचार्यों से सहयोग मांगा। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों को समाप्त करने के लिए कक्षा 10 तक के छात्रा-छात्राओं का टीकाकरण किया जायेगा।
शराब के साथ दबोचा
चरथावल/मुज़फ्फरनगर। चरथावल पुलिस को मिली एक ओर बड़ी सफलता कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथ एक युवक को किया गिरफ्तार नो लीटर कच्ची शराब व भारी मात्रा में बनाने के उपकरण और ८०० लीटर लाहन नष्ट किया। चरथावल पुलिस ने अवैध शराब बनाने वालों पर कसा शिकंजा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व एस पी सिटी ओमबीर सिंह व सी ओ सदर रिजवान अहमद व चरथावल थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी प्रभारी एस आई राजकुमार ने अपनी टीम के साथ ९ लीटर कच्ची शराब व भारी मात्रा में बनाने के उपकरण और ८०० लीटर लाहन नष्ट किया ओर एक आरोपी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार वही दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में हुआ कामयाब। दरअसल मामला चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम पावटी खुर्द का है जहाँ मुखबिर की सूचना पर कुटेसरा चौकी इंचार्ज राजकुमार ने पावटी के जंगलों में छापेमारी करते हुए हंसराज पुत्र रामस्वरूप निवासी पावटी खुर्द को कच्ची शराब बनाते हुए रगे हाथ गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका अन्य साथी सन्नी पुत्र तेजपाल पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया मौके से पुलिस ने ९ लीटर कच्ची शराब व ८०० लीटर लाहन पकड़कर नष्ट कर दिया इसके साथ पुलिस ने शराब बनाने के भारी मात्रा में उपकरण भी बरामद किये। वही थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी ने कहा कि चरथावल थाना क्षेत्र में गोकसी,सट्टा, अवैध शराब वाले आरोपियों को बख्शा नही जाएगा। आरोपी हंसराज पुत्र रामस्वरूप निवासी पावटी खुर्द को गिरफ्तार कर भेजा जेल। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम पावटी खुर्द का मामला।
पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मोरना। भोकरहेड़ी कस्बे में नगर पंचायत की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए गए स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनजागरण रैली निकालकर नगरवासियों से अपने घरों व आसपास में साफ-सफाई रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर हुई पेंटिग प्रतियोगिता में रवि कुमार ने सबसे अच्छी पेंटिग बनाई। प्राथमिक विद्यालय-५ में शनिवार को चेयरपर्सन सरला देवी व अधिशासी अधिकारी अनूप राय के निर्देशन में हुई पेंटिग प्रतियोगिता में रवि कुमार ने सबसे अच्छी पेंटिग बनाई, जबकि मोहिनी द्वितीय, राधिका तृतीय व संजना चौथे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में हेड शिक्षिका आभा शर्मा, लवीषा व रेणू धीमान रहीं। आयोजन में शिक्षक दीपक कुमार, प्रेम सिंह, अभिषेक वत्स, सतीश कुमार, सुभाषचंद, संदीप, पवन कुमार व राजाराम आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
शराब-भट्ठी पकडी
भोपा। गंगा खादर में कच्ची शराब का धंधा रुक नहीं पा रहा है। बड़े पैमाने पर कच्ची शराब तैयार कर हरियाणा व उत्तराखंड तक में सप्लाई की जाती है, जिससे नगरी के साधु-संतों में रोष बना है। संतों ने शराब के धंधे में पुलिस की मिलीभगत का होने का आरोप लगाया है। पुलिस चौकी शुकतीर्थ प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी ने सोलानी नदी के किनारे भट्ठी पर कच्ची शराब तैयार कर रहे हाजीपुर निवासी नंदकुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपित सतीश भाग गया। पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किए। दूसरी ओर, भोकरहेड़ी कस्बे में इंटर कॉलेज के पास से गोविंद को देशी शराब के ३० पव्वों के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दारोगा बीर सिंह ने शाहदरा गांव के जंगल से कंवरपाल को १५ बोतल हिमाचल मार्का के साथ गिरफ्तार कर लिया। बीते १४ नवंबर की रात्रि में भी बिहारगढ़ गांव में घर में भट्ठी पर कच्ची शराब बनाते मंगला व उसके बेटे सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। बीते २९ अगस्त को गंगा खादर क्षेत्र के मजलिसपुर तौफीर गांव के जंगल से आरोपित कलवा को भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया था। संतों का कहना है कि इतनी गिरफ्तारी के होने के बाद भी शराब का अवैध कारोबार नहीं रुक पा रहा है।
मोबाइल पार्टस कूडे के ढेर पर मिली
मीरांपुर। मीरांपुर थाना क्षेत्र के गांव किथौडा में आज सुबह मोबाइल स्पेयर पार्टस से भरी बोरियां कूडे के ढेर पर पडी मिलने से सनसनी फैल गयी। इस मामले को बीते दिवस पुलिस द्वारा मोबाइल स्पेयर पार्टस बनाने के अवैध कारोबार के खुलासे से जोडकर देखा जा रहा है। मीरांपुर थाना क्षेत्र के गांव कैथोडा में काफी समय से देश की प्रसिद्ध मोबाइल कंपनियां के नाम से लाये गये स्क्रैप व स्पेयर पार्टस का अवैध कारेबार बडे पैमाने पर चल रहा था। कुछ नि पूर्व एसओजी टीम ने एक सूचना के आधार पर गांव में बने गोदामों पर छापामारी कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। एसओजी टीम ने इस अवैध धंधे की जानकारी जानकारी वाणिज्य कर अधिकारियों को दी थी। जिसके बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गयी थी। जानकारी निजी मोबाइल कंपनी के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने उपलब्ध वीडियो व अन्य प्रमाणों के साथ सारे मामले की जानकारी एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को दी। शुक्रवार की रात्रि एसएसपी के निद्रेशों के बाद एसओजी टीम और थानाध्यक्ष मीरांपुर मनोज चौधरी पुलिस बल के साथ पुनः गांव में पहुंचै कंपनी के एएसएम अश्वनी कुमार भारद्वाज द्वारा दर्ज करायी गयी एफआईआर के आधार पर आरोपियों के घरों पर दबिश दी। कंपनी की ओर से छह आरेपियों रउफ पुत्र फारूक, इकराम, जुनैद, फुरकान, मशरूर, महताब के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के घर से 19 कुंतल पचास किलो स्क्रैप व स्पेयर पार्टस बरामद किये। जिन्हे 52 बोरों में सील कर दिया गया था। आज सुबह मोबाइलों के स्पेयर पार्टर्स से भरी कई बोरियां किथौडा में कूडे के ढेर पर पडी मिली। माना जा रहा है कि यह स्पेयर पार्टस पुलिस की पकड में नहीं आ पाये थे। दबिश के दौरान मामला पकडे जाने के डर से कुछ बोरों में माल भरकर यहां फेंक दिया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले में छानबीन शुरू कर दीहै। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों का निरीक्षण
चरथावल। ग्राम मुथरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों का खण्ड विकास अधिकारी डॉक्टर साजिद हसन ने निरीक्षण किया तथा आवासों में प्रयोग की गई सामाग्री भी देखी इसके अलावा ग्राम अमीगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवास विधालय का भी निरीक्षण किया। चरथावल विकास के ग्राम मुथरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास बनाए जा रहे है जिनका शनिवार को खण्ड विकास अधिकारी डॉक्टर साजिद हसन ने निरीक्षण किया तथा आवासों में प्रयोग की गई सामाग्री भी देखी इसके अलावा ग्राम अमीगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवास विधालय का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बीडीओ साजिद हसन ने अध्यापन कार्य भी किया तथा अधिकतर छात्राओं से बहुत देर तक वार्तालाप की तथा उनसे मेहनत से पढ़ने की अपील की इस मौके पर ग्राम सचिव अनंगपाल चौधरी,दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
शराब के साथ किया गिरफ्तार
चरथावल/मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व एस पी सिटी ओमबीर सिंह व सी ओ सदर रिजवान अहमद व चरथावल थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी प्रभारी एस आई राजकुमार ने अपनी टीम के साथ १० लीटर अपमिश्रित, कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार सूत्रों के अनुसार मामला चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम पावटी खुर्द का है जहाँ से शुभाष उर्फ संजू पुत्र प्रेम सिंह निवासी पावटी खुर्द को १० लीटर अपमिश्रित,कच्ची शराब के साथ मुखबिर की सूचना पर चरथावल पुलिस ने आरोपी को गन्ना क्लेशर के कमरे में से पकड़ लिया जिसके पास से १० लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब व चार सौ कुछ रुपये हुई बरामद वही थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी ने कहा कि चरथावल थाना क्षेत्र में गोकसी,सट्टा, अवैध शराब वाले आरोपियों को बख्शा नही जाएगा पुलिस पूछताछ में बताया कि में यूरिया मिलाकर बना रहा था अपमिश्रित कच्ची शराब आरोपी शुभाष उर्फ संजू पुत्र प्रेम सिंह निवासी पावटी खुर्द को गिरफ्तार कर भेजा जेल चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम पावटी खुर्द का मामला’
