खबरें अब तक...

समाचार

तीन दिवसीय सरकारी महकमों में हड़ताल का आह्वान

मुजफ्फरनगर। राजकीय कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली की मांग करते हुए तीन दिवसीय सरकारी महकमों में हड़ताल का आह्वान किया है। कर्मचारी नेताओं ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रस्तावित हड़ताल के दौरान सरकारी कर्मचारी कोई कार्य नहीं करेंगे। बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विभिन्न संगठनों के नेताओं ने कहा कि हडताल के दौरान आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल, बिजली, पानी और रोडवेज आदि बाधित नहीं किये जायेंगे शेष सभी विभागों में पूर्ण हड़ताल रहेगी। इस बीच अगले तीन दिनों तक कचहरी में ग्यारह बजे से तीन बजे तक धरना दिया जायेगा। 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जायेगा। इस बीच प्रदेश मुख्यालय पर कर्मचारी नेताओं की मुख्यमंत्री से दो दौर की वार्ता हो चुकी है और अभी दो दौर और चलने है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि जनपद के जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने स्पष्ट किया है कि उन्हे हड़ताल से कोई आपत्ति नहीं लेकिन किसी भी सूरत में कर्मचारियों द्वारा अनुशासनहीनता नहीं की जानी चाहिए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नई पेंशन नीति की अफवाहे फैल रही है हमारा अभी तक सरकार से कोई समझौता नहीं हुआ हे। उन्होंने मांग उठाई कि विधायकों और सांसदों को भी नई पेश्ांन निति के दायरे में लाया जाये। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने शिक्षामित्रों के माध्यम से स्कूल खुलवाने का प्रयास किया तो हमारा कहना है कि शिक्षामित्र स्कूल नहीं चला सकता। यह कार्य हैडमास्टर का होता है क्योंकि शिक्षामित्र संविदाकर्मी है और उसकी जिम्मेदारी तय नहीं की जा सकती। इस अवसर पर बालेराम, राजीव चौहान, इंदूभूषण शर्मा, रविंद्र सिम्भालका, राजेंद्र सिंह, बालेंद्र सिंह, संजीव बालियान, कुलदीप शर्मा और अवनीश राठी सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

 

किसान की हादसे में मौत2 10 |
भौराकलां। खेत मे काम कर रहे किसान की हादसे मे मौत हो गई। इस दुखद हादसे पर अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए तथा परिजनो मे शोक छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। आज थाना क्षेत्र के कस्बा सिसौली के जंगल मे रोजाना भांति खेती मे काम मे जुटे ग्रामीणो मे आज उस समय हडकम्प मच गया कि जब अचानक भैंसा बिदक जाने से भैंसे की रस्सी किसान के गले मे लिपट जाने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा सिसौली निवासी करीब 50 वर्षीय किसान संतोष पाल पुत्रा सुखबीर सिह की आज खेत मे काम करते वक्त उस समय मौत हो गई कि जब वह अपनी भैसा बुग्गी लेकर अपने खेतो मे काम करने के लिए पहुंचा और खेत मे पहुंचने पर अपने भैसे को बांधने के लिए लेकर चला। कि इस दौरान भैसे की रस्सी किसान के गले मे किसी प्रकार लिपट गई और इस दौरान अचानक भैसा भी बिदक कर भाग निकला। गला घुटने के कारण संतोष पाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणो का कहना था कि किसान सन्तोषपाल पुत्र सुखबीर सिह आज सुबह अपने भाईयो के साथ गन्ना छिलने के लिए गया हुआ था। गन्ना छिलने के बाद जब वे कोल्हू मे डालने के लिए गन्ना भैसा बुग्गी मे भरने लगे तो भैसा एक जगह ना खडा होकर आगे पीछे चल रहा था। जिस पर सन्तोषपाल भैसे की रस्सी पकड कर खडा हो गया। अचानक भैसा बिदककर भाग लिया और भैसे का रस्सा सन्तोष पाल के गले मे लिपट गया। ग्रामीणो का कहना है कि जब तक उसके भाईयो ने गुस्साये भैसे को रोका तब तक रस्से से दम घुटने की वजह से किसान सन्तोष पाल की मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई मदनपाल ने ग्रामीणो व पुलिस को इस दुखद हादसे से अवगत कराया।
किसान की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे एसओ भौराकला आनंद देव मिश्रा ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मृतक के दो बेटी शालू व आशू हैं तथा दो बेटे सागर व हर्षित है। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।

धूमधाम से मनाई जयंती
मुजफ्फरनगर। सोनार समाज ने कृष्णापुरी ने नन्दकिशोर वर्मा के प्रतिष्ठान पर अजमीढ देव महाराज जी की जयन्ती धूमधाम से मनाई। सर्व प्रथम हवन का आयोजन किया गया जिसके यजमान नन्दकिशार वर्मा हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक राय वर्मा ने की तथा संचालन कवरपाल वर्मा व रोशनलाल वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उमेशचन्द वर्मा सर्राफा बाजार से राकेश कुमार वर्मा उपस्थित हुए। इं0 उमेशचन्द वर्मा ने समाज को संगठित एंव शिक्षित करने पर बल दिया। अतिथियो ने अजमीढ देव महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अिर्पत किये। उन्होंने महाराज अजमीढ देव के द्वारा बताये गये रास्ते पर चलने का आहवान कया । जयकरण सिह वर्मा ने आपसी मतभेद भुलाकर दीनता,नम्रता, प्रेम ,प्यार धारण करने का आहवान किया।कार्यक्रम में मास्टर भोपाल सिहं वर्मा, मंगलसैन वर्मा, इं0 उमेश चन्द वर्मा, सतीश वर्मा,राजीव वर्मा नगरपालिका,राजेश सोनी, पत्रकार राधेश्याम वर्मा, मास्टर रामेश्वर वर्मा, लोकेश वर्मा, जयभगवान वर्मा, अनिल वर्मा, गोपाल वर्मा,,धर्मपाल वर्मा, सुभाष वर्मा,श्यामसुन्दर वर्मा, प्रहलाद वर्मा, आदि मौजूद थे।

शस्त्रों का डाटाबेस शस्त्र कार्यालय पर 15 दिन में उपलब्ध करायेः डीएम
मुजफ्फरनगर।.जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि भारत सरकार गृह मंत्रालय की अधिसूचना दिनांक 12.07.2018 के अन्तर्गत शस्त्र लाईसेंसों से सम्बन्धित कम्प्यूटरीकरण राष्ट्रीय डाटाबेस (छक्।स्.।स्प्ैद्ध वेबसाईट दिनांक 31.08.2019 तक खोल दी गयी है। उन्होने बताया कि जिस शस्त्रधारी का डाटाबेस उक्त सॉफ्टवेयर पर फीड नही हो पाया है, उसक शस्त्र लाईसेंस का डाटाबेस फीड किया जाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि सरकारी कर्मचारी एवं समस्त शस्त्र लाईसेंसधारी जिनके शस्त्रों का डाटाबेस (छक्।स्) पर फीड होने से रह गये है वह अपने लाईसेंस/जन्मतिथि प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं अपने वर्तमान फोटो एवं निर्धारित प्रारूप पर वांछित सूचना 2 प्रतियों मं कलैक्ट्रेट स्थित शरूत्र कार्यालय में 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराया सुनिष्चित करे जिससे शस्त्र लाईसेंसों का विवरण डाटाबेस (छक्।स्.।स्प्ै) के सॉफ्टवेयर पर समय से फीड किया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि यदि शस्त्र लाईसेंसधारक द्वारा वांछत सूचना निर्धारित समयावधि के भीतर उपलब्ध नही करायी जाती है तो ऐसे शस्त्रधारियों के लाईसेंस दिनांक 01.04.2019 से वैद्य नही रहेगे और इसके लिए स्वयं लाईसेंसधारी जिम्मेदार होगे। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त अधिसूचना दिनांक 12.07.2018 के द्वारा आयुध नियमायवली 2016 के उपनियम(4) में संषोधन करते हुए निर्देष दिये गये है कि कोई विद्यान अनुज्ञप्तिधारी, जो प्रारूप-3 में बहु अनुज्ञप्तियां रखता है, 01 अप्रैल 2019 को या उससे पहले उसके द्वारा धारित सभी अग्रायुद्धों के संबंध में अपनी विषिष्ट पहचान संख्या (यूआईएन) के अधीन एकल अनुज्ञप्ति प्रदान करने के लिए सम्बन्धित अनुज्ञापन प्राधिकारी को आवेदन करेगा। उन्होने बताया कि ऐसे शस्त्र लाईसेंसधारकों जिनके नाम एक से अधिक शस्त्र लाईसेंस निर्गत है वे लाईसेंस प्राधिकारी के नाम(शस्त्र लाईसेंस कार्यालय में) समस्त शस्त्र लाईसेंस का एकल शस्त्र लाईसेंस निर्गत कराने हेतु प्रार्थना पत्र निर्धारित फीस के मूल चालान की प्रति सहित जमा करायेगे ताकि उन्हें यूआईएन के अधीन एकल किया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त प्रक्रिया दिनांक 31.09.2019 तक प्रत्येक दषा में पूर्ण किया जाना है। उन्हेने बताया कि जिस लाईसेंसधारक द्वारा एकल किये जाने हेतु अनुज्ञापन प्राधिकारी को आवेदन पत्र प्रस्तुत नही किया जाता है तो ऐसे लाईसेंसधारक के एक से अधिक शस्त्र लाईसेंसों को निरस्त किये जाने की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

विद्युत चोरी पकडी
मुजफ्फरनगर। शासन के आदेशो पर अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार के निर्देशन में एसडीओ नरेन्द्र कुमार व जेई हरिनारायण के नेतृत्व में टीम बना सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की संयुक्त विजीलैंस टीम के साथ विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओ के यहां सुबह से ही की गयी जबरदस्त छापेमारी। जिसमें दर्जनो विद्युत चोरियां पकडी गयी, जिससे विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओ में मचा रहा हडकम्प। मौके पर मौजूद एसडीओ नरेन्द्र कुमार ने बताया कि ’उत्तर प्रदेश के १७ जिले चिंहित’ कर लिये गये है जिसमें सबसे ज्यादा विद्युत चोरियां होती है। जिनमें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, रामपुर आदि जिले शामिल है। जिनमें सप्ताह में तीन बार टीम बनाकर इसी प्रकार की छापेमारी की जायेगी। विद्युत चोरी पकडे जाने पर उपभोक्ताओ के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। यह अभियान विद्युत चोरी रोकने के लिये शासन के आदेश पर चलाया जा रहा है। क्योकि सरकार का मिशन हर घर को विद्युत कनैक्शन देना है। विद्युत चोरी रूकेगी तो सभी को २४ घण्टे विद्युत मुहैया करायी जा सकेगी और हर घर तक विद्युत सप्लाई पहुचेगी। यह अभियान ’मिमलाना रोड और योगेन्द्र पुरी’ में भी चलाया गया।

मेंहदी एवं रंगेली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। नवाब अजमत अली खां गर्ल्स डिग्री कालेज में मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर मेंहदी के सुंदर डिजाइन बनाकर भारतीय कला को बढ़ावा दिया। वहीं छात्राओं ने सुंदर व कलात्मक रंगोली बनाकर अपने भावों की अभियव्यक्ति प्रदान की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जैन गर्ल्स कालेज की कला विभागाध्यक्ष डा. निशा गुप्ता व समाजसेविका डा. विनीता जैन ने छात्राओं की प्रशंसा की। रंगोली प्रतियोगिता में समर जहां ग्रुप प्रथम, अलीसा गुट ने द्वितीय व ईरम काजमी व फराह ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में उज्जमानाज प्रथम, सानिया रानी द्वितीय तथा मुस्कान प्रवीन व सना दिलशाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अनिता अग्रवाल ने छात्राओं की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में कालेज के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

गलियों में कीचड़ बना परेशानी का सबब
जानसठ। कस्बे के कवाल गांव की गलियों में गंदगी के अंबार लगे हैं। आलम यह है कि ग्रामीणों व स्कूल जाने वाले बच्चों को गलियों में पसरे कीचड़ के बीच से रोजाना गुजरना पड़ता है। गांव के मेन बाजार स्थित प्राइमरी स्कूल के सामने भी गंदगी है, जहां से गुजरना परेशानी का सबब बना हुआ है। स्कूली बच्चे भी रोज कीचड़ के बीच से गुजरकर स्कूल आते-जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई नेताओं और अधिकारियों ने समस्या का निवारण कराने के वादे तो किए, लेकिन निभाया नहीं। प्रधान नईमा का कहना है कि गांव में पांच माह से सफाईकर्मी नहीं आ रहा। गांव काफी बड़ा है, जिसके चलते यहां रोज सफाई कराना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल गांव में कई सफाईकर्मी अपने खर्चे पर लगा रखे हैं।

प्रतियोगिता में मिला स्वर्णपदक
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के एमपीएड पाठयक्रम की छात्रा कु0 रेणु रानी को अन्तर्महाविद्यालयी भारोत्तोलन (63 किलोग्राम वर्ग) महिला प्रतियोगिता में मिला स्वर्णपदक चौधरी चरण सिंह, विश्वविद्यालय में चल रही अन्तर्महाविद्यालय भारोत्तोलन(63 किलोग्राम वर्ग) महिला प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज की एमपीएड पाठयक्रम की छात्रा रेणु रानी ने अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुये प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णपदक पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। रेणु रानी अगले चरण में दिनांक 17.11.2018 से 21.11.2018 तक गंटुर विश्वविद्यालय, कलकत्ता में खेले जाने वाली आल इंण्डिया विश्वविद्यालयी भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। महाविद्यालय आगमन पर डा0 आदित्य गौतम निदेशक, श्रीराम कॉलेज ने रेणु रानी को अंतरमहाविद्यालय भारोत्तोलन (63 किलोग्राम वर्ग) महिला प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थी सफलताओं के नित नये आयामों पर पहुॅच रहे है। पिछले कुछ दिनो में ही महाविद्यालय के खिलाडियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सुर्खिया बटोरी है, इसी कडी में आज पुनः एक उपलब्धि ओर जुड गई है। रेणु ने महिला भारोत्तोलन (63 किलोग्राम ) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। उम्मीद है कि सफलता का यह सिलसिला आगामी प्रतियोगिताओं में भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने छात्रा रेणु रानी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर उनको बधाई देते हुए रेणु रानी के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की।
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चौधरी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजयी छात्रा कु0 रेणु रानी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा इसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, आशु शर्मा, अमरदीप तथा अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।

पुलिस ने छापामारकर सट्टेबाज को दबोचा 1 20 |
तितावी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह,एसपी देहात अलोक शर्मा ,सीओ फुगाना कालू सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी सूबे सिंह को सूचना मिली की अमीरनगर में खाईबाड़ी का काम चल रहा है सूचना मिलते ही दरोगा राजकुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुचे व घेरा बंदी करते हुए जलसिंह पुत्र हरिदास के मकान से अमीरनगर निवासी जिराज पुत्र हरिदास को १३७० रु सट्टा पर्ची के साथ दबोच लिया जबकि उनका एक साथी जल सिंह पुत्र हरिदास मौके से फ़रार हो गया ।पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।

 

मनचलों को सबक सिखाने की कवायद
पुरकाजी। स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के दौरान व बाजार आदि में मनचलों से छुटकारा दिलाने के लिए पुलिस ने छात्रओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं। पुलिस सहायता लेने के तरीके व फोन नंबर बताए गए।१एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने छात्रओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए मेन रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची। सिपाही छपार से अंशू व नई मंडी से श्वेता चौधरी ने कक्षा छह से १२ तक की छात्रओं को जूड़ो-कराटे से आत्मरक्षा के गुर सिखाए। पंच मारना, चाकू के हमले से बचाव, पीछे से आए हमलावर से बचकर उसी पर प्रहार करना, खुद को बचाने के लिए आरोपी के प्राइवेट पार्ट, पेट व मुंह पर चोट करने के तरीके बताए गए। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने छात्रओं को बताया कि स्कूल की छुट्टी के दौरान छेड़खानी करने वाले या अन्य घटना हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। कोतवाल ने छात्रओं को सीयूजी, क्षेत्रीय दारोगा व हेल्पलाइन नंबर नोट कराए। इस दौरान कार्यकारी प्रधानाचार्य गीता रानी, ङ्क्षपकी, कुमारी फरहत, अंशू, भावना, उपासना, सुशील कुमार, राहुल त्यागी, प्रमोद शर्मा व सुनील चावड़ा आदि मौजूद रहे।

कोरी समाज सुविधाओं से वंचितः सिंह2 9 |
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित कबीर आश्रम में श्री कबीर साहेब धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित कोरी-भुईयार समाज के वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोरी भुईयार समाज के प्रदेश महासचिव अजब सिंह ने कहा कि कुछ अधिकारी साजिश कर कोरी समाज को सरकार से मिली सुविधाओं से वंचित कर रहे हैं, इसे कोरी समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। राष्ट्रीय कोरी-भुईयार समाज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज सिंह आर्य ने कहा कि एक विशेष समाज के कुछ लोगों द्वारा बार बार शासन प्रशासन में फर्जी शिकायत कर कोरी समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है। भाजपा सांसद डा. संजीव बालियान के द्वारा मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह समस्या लायी गयी है, जिसके चलते मुख्यमंत्री ने कोरी जाति के प्रमाण पत्र बनाने जाने के लिए आदेश पारित किये हैं। वह डीएम से मिलकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग करेंगे। श्री कबीर साहेब धमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष धनपाल सिंह ने कहा कि ने कहा कि समाज की एकजुटता के लिए हमें जागरूकता लानी होगी। एकता में ही बल है।१ सम्मेलन की अध्यक्षता महंत मनोहरदास जी महाराज ने की। सम्मेलन में कबीर पंथी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद, मदनपाल, अनिल पटवारी, जबर सिंह, किशन सिंह, जयप्रकाश, रङ्क्षवद्र, वेदप्रकाश, रणधीर सिंह, विनोद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सहारनपुर, बागपत, बिजनौर, हरिद्वार, देहरादून, मेरठ, नोएडा आदि से आए सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

चाकू सहित किया गिरफ्तार
मीरांपुर । वरिष्ठ पुलिस अध्यक्ष सुधीर कुमार व एस पी देहात आलोक शर्मा व सीओ जानसठ सोमेन्दर कुमार नेगी के निर्देश पर धड़पकड़ अभियान मे थानाअध्यक्ष मनोज चौधरी व क़स्बा इंचार्ज विनोद कुमार ने रात मे एक महिला व एक युवक के घर मे घुसकर चाकूओ से हलमा करने वाले आरोपी को एक छुरी सहित गिरफ्तार किया ।मामला परसटटा ग्राम केथोडा का जहा जहा एक महिला शमा पत्नी नोशाद व शाहरुख़ पुत्र राईस अपने घर मे सो रहे थे की पड़ोस के ही रहने वाले जावेद पुत्र अकबर ने महिला व युवक पर चाकुओ से हमाल कर दिया जिससे महिला व युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसकी सूचना मीरापुर पुलिस को दी गई और थाना अध्यक्ष मनोज चौधरी व क़स्बा इंचार्ज विनोद कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मोके पर पहुँचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया आरोपी के पास से एक छुरी बरामद हुई है ।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =