खबरें अब तक...

समाचार

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 9 एटीएम का शुभारंभImg 20181031 Wa0046 |

जिले में बर्ड फ्लू की फैलने की आशंका, अलर्ट6 8 |
मुजफ्फरनगर। सर्दी शुरू होने के साथ ही गंगा किनारे विदेशी पक्षियों की आमद शुरू हो जाती है। गंगा से सटे इलाके में बहुतायत से विभिन्न प्रजातियों के विदेशी पक्षी पहुंच जाते हैं और सर्दियां यहां बिताने के बाद लौट जाते हैं। विदेशी पक्षियों के आने की आहट से स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा और वन विभाग चौकन्ना हो गया है। आशंका है कि सुदूर देश से आने वाले यह पक्षी अपने साथ बर्ड फ्लू जैसी बीमारी ला सकते हैं। इसलिए इन पर निगाह रखने के लिए टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। गंगा के किनारे शुक्रताल के आसपास प्रवासी पक्षी जाड़ों में अपना बसेरा बना लेते हैं और वसंत पंचमी यानि फरवरी-मार्च तक यहां से वापस अपने देश चले जाते हैं। इन पक्षियों पर निगाह रखने के लिए डीएम की अध्यक्षता में प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ ) और सीएमओ की टीम बनी हुई है। सर्दी शुरू होते ही यह टीम अलर्ट हो गई है। सीवीओ डॉ हुकम सिंह ने बताया कि शुक्रताल के नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों, पशु अस्पतालों तथा वन कर्मचारियों को सक्रिय रहने के लिए कहा गया है। कहा गया है कि यदि कोई पक्षी बीमार या मरा हुआ मिले तो उसकी निगरानी करें। मरे हुए पक्षी को तुरंत दफना दें। ऐसा न हो कि वह बर्ड फ्लू से ग्रसित हो। उससे क्षेत्र में भी बीमारी फैल सकती है। पक्षियों से यह बीमारी मनुष्यों में फैल जाती है।

 

 

पीएनबी का जागरूकता सप्ताह

पंजाब नैशनल बैंक दिनाँक 29.10.2018 से 03.11.2018 के बीच पूरे भारत वर्ष मे सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है । आज मण्डल कार्यालय मुजफ्फरनगर एवं इसके सभी कार्यालयों मे सुबह 11ः00 बजे सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा प्रतिज्ञा ली गई कि हम ईमानदारी सत्यनिष्ठा पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जबाबदेही के साथ अपने कार्य का निर्वहन करेंगे तथा व्यवसाय के संचालन मे प्रासंगिक क़ानूनों और अनुपालन तंत्र का पालन करेंगे । मेरे द्वारा समाज और हितधारकों के अधिकारों और हितों की बड़े पैमाने पर रक्षा किया जाएगा। पंजाब नैशनल बैंकए मण्डल कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा इस अवसर पर निबन्ध प्रतियोगिता एवं शाखा कार्यालयों द्वारा लोगों मे सतर्कता के प्रति जागरूकता हेतु ग्राम सभा का भी आयोजन कर रही है ।
पंजाब नैशनल बैंक द्वारा दिनाँक 30.10.2018 से 03.11.2018 के बीच मुजफ्फरनगर के महावीर चौक पर एक बैनर लगा कर भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण मे अपना योगदान देते हुए हस्ताक्षर अभियान चला रहा है । पंजाब नैशनल बैंक इस हस्ताक्षर अभियान मे आप सभी से भाग लेने के लिए भी आग्रह करता है ।

फाइनल टूर्नामेंट में एसएसएस ने गोल्डन हार्ट को हराया8 7 |
खतौली। गोल्डन हार्ट एकेडमी में चल रहे सीबीएसई स्कूलों के जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच गोल्डन हार्ट एकेडमी व एसएसएस की टीम के बीच खेला गया, जिसमें एसएसएस स्कूल की टीम विजयी रही। टूर्नामेंट का फाइनल मैच गोल्डन हार्ट एकेडमी व एसएसएस हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल-मीरापुर के बीच सोमवार को हुआ। एसएसएस स्कूल की टीम विजयी रही। मोहम्मद साकिब मैन ऑफ द मैच व गोल्डन हार्ट टीम के सार्थक वत्स मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। मुख्य अतिथि सीओ डॉ. राजीव कुमार ोसह, एसएसएस स्कूल के प्रबंधक अनुभव शर्मा व प्रधानाचार्या रेखा त्यागी रहे। गोल्डन हार्ट स्कूल की प्रधानाचार्या रूहामा अहमद ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन फराह सैफ व नसरी तैय्यब ने किया। प्रशिक्षक अरशद अली, विकास मलिक, नदीम चौधरी रहा। कमेंट्री का दायित्व असलम सिद्दीकी, अखिलेश शर्मा व अमित राठौर ने निभाया।

मुजफ्फरनगर में दस नवंबर से शुरू होगा टेनिस कुंभ
मुजफ्फरनगर। सर्विस क्लब में दस नवंबर से अंतरराष्ट्रीय टेनिस कुंभ प्रारंभ हो जाएगा। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन लंदन यानि आईटीएफ ने 25 हजार डॉलर प्राइज मनी के टूर्नामेंट कराने के लिए मुजफ्फरनगर टेनिस एसोसिएशन को स्वीकृति दे दी हैं। इसके लिए दुनियाभर के खिलाड़ियों की सूची भी जारी कर दी गई है। टूर्नामेंट दस से 17 नवंबर तक चलेगा। 10 और 11 नवंबर को क्वालीफाइंग राउंड खेला जाएगा। 12 नवंबर से मुख्य ड्रा के मुकाबले प्रारंभ होंगे। टूर्नामेंट के लिए आईटीएफ लंदन ने खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। क्वालीफाइंग राउंड में 19 देशों के 26 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्य ड्रा में 14 देशों के 18 खिलाड़ी खेलेंगे। यहां होने वाला आईटीएफ देश के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक है। टूर्नामेंट में भारत के अलावा इंग्लैंड, इटली, जापान, आस्ट्रेलिया, स्लोवाकिया, ताइवान, आस्ट्रिया, फ्रांस, जर्मनी, चीन, बुल्गारिया, जार्जिया, टर्की स्लोवेनिया, साउथ अफ्रीका, स्पेन, यूक्रेन और सर्बिया आदि देश शामिल होंगे। मुजफ्फरनगर टेनिस एसोसिएशन इससे पूर्व में छह अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट करा चुकी है। क्वालीफाइंग राउंड में दस खिलाड़ी चयनित होंगे और चार खिलाड़ियों को वाइल्ड कार्ड से एंट्री मिलेगी। 12 नवंबर से खेले जाने वाले मुख्य ड्रा में 32 खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर सोमवार को एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने कलक्ट्रेट में बैठक ली। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसपी बीबी चौरसिया, सीओ हरीश भदौरिया, एफएसओ एनके तिवारी, अभिहित अधिकारी विनीत कुमार आदि मौजूद रहे। एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष राजेश गर्ग, सचिव रविंद्र चौधरी, राघव स्वरूप, प्रणव स्वरूप, केपी सिंह, शशिकांत शर्मा, ओंकार सिंह मौजूद आदि रहे।

कबड्डी प्रतियोगिता में बसेड़ा ने सिमर्थी को हराया9Q |
छपार। क्षेत्र के सिमर्थी गांव में प्रथम शहीद भगत सिंह मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान मनीष चौधरी ने फीता काटकर किया। बसेड़ा ने सिमर्थी को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता के 45 किलोग्राम भार वर्ग में बसेड़ा, बढ़ेड़ी, सिंभालकी, छपरा, जयभगवानपुर, ताजपुर, बिजोपुरा, कासमपुर व सिमर्थी की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में बसेड़ा ने सिमर्थी को 34-30 से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। आयोजकों ने विजेता टीम को 2100 रुपये नकद व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 1100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रधान मनीष चौधरी, अरोवद कुमार, सतकुमार, मदनपाल सिंह, किरण सिंह, बिट्टू कुमार व खलीफा राठी आदि का सहयोग रहा।

490 युवाओं को मिले नियुक्ति-पत्र
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास मिशन योजना के तहत ललित ग्रामोद्योग सेवा एवं शिक्षा समिति की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 1000 प्रशिक्षार्थियों एंव 15 कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। पंजाबी बरातघर में हुए कार्यक्रम में सदर विधायक कपिलदेव अग्रवाल व सीडीओ अर्चना वर्मा ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। सदर विधायक ने कहा कि कौशल विकास योजना बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जाता है। सीडीओ ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलते हैं। कंपनियों की ओर से प्रशिक्षार्थीयों का साक्षात्कार लिया, जिसमें 490 युवाओं का चयन किया गया।
विधायक व सीडीओ ने उन्हें नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस दौरान ललित ग्रमोद्योग सेवा एवं शिक्षा समिति के सचिव डॉ. जेपी ोसह, आइटीआइ ोप्रसिपल राकेश कुमार शर्मा, संदीप कुमार, अंकित यादव, सुनील कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, मनीषा, सोनिया, निधि, निहारिका, सिल्की व दीपिका आदि उपस्थित रहे।

जानसठ पंजाब नेशनल बैंक में युवक से 49 हजार रुपए ले उड़े ठग
जानसठ। जानसठ पंजाब नेशनल बैंक में एक युवक अपने खाते में पैसे जमा करने आया, तभी वहां पर मौजूद दो ठगों ने उसे अपने जाल में फंसाकर उसके 49 हजार रुपए ले उड़े पीडित ने कोतवाली में तहरीर दी। कस्बा जानसठ में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दीपक पुत्र दीवान निवासी खलवाड़ा अपने खाते में 49 हजार रुपए जमा करने के लिए बैंक में आया कैश काउंटर पर पहुंचने के बाद वहां पर मौजूद दो ठगों ने उसे अपने जाल में फंसा कर बैंक से बाहर बुला लिया, तभी ठग युवक का साथी ने दीपक को अपने विश्वास में लेकर उससे 49 हजार रुपए के बदले में 2 लाख रुपए देने की बात कही। इस बात को सुनकर दीपक को लालच आ गया। दीपक ने अपने 49 हजार ठग के हाथ में थमा दिए और दीपक को 2 लाख रुपए देकर फरार हो गये, जब दीपक ने पैसे देखे, तो गड्डी के ऊपर वह नीचे 2 हजार के नोट लगे थे और बीच में कागज के साइज के नकली नोट लगा रखे थे। दीपक को यह सब देखकर होश उड़ गए। उसने वहां पर मौजूद बैठे पुलिसकर्मियों को इस बात की जानकारी दी। दीपक ने अज्ञात ठगों के खिलाफ कोतवाली जानसठ में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सीसी कैमरे की फुटेज खंगालने शुरू कर छानबीन भी कर रही है।

वर्कशॉप में लगी भीषण आग, मचा हडकम्प11 |
मुजफ्फरनगर। रूडकी रोड पर दीपक पैलेस के सामने बंद पडे एक वर्कशॉप में आज देर रात्रि में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गयी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाडियां वहां पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग की गाडी काफी देर बाद पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी निवासी ब्रजमोहन त्यागी की रूडकी रोड पर दीपक पैलेस के सामने सिविल लाईन थानाक्षेत्र में डेन्टिंग-पेन्टिंग की वर्कशॉप है। वह वर्कशॉप को बंद कर अपने घर चले गये थे। इसी बीच उनके बंद पडे वर्कशॉप में अचानक आग लग गयी। आग लगने की जानकारी मिलने पर वहां काफी भीड इकट्ठा हो गयी। सभी ने अपने तरीके से आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को भी सूचना भेजी गयी। इस बीच आग कम होने के बजाय और ज्यादा भडक गई। वर्कशॉप में कई तरह के कलर व कैमिकल होने के कारण आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। काफी देर बाद मौके पर दमकल विभाग की दो गाडियां पहुंची और और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच वर्कशॉप मालिक ब्रजमोहन त्यागी भी सूचना मिलने पर वर्कशॉप पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शायद शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। आग लगने की सूचना पर सिविल लाईन थानाध्यक्ष डीके त्यागी भी पुलिसबल के साथ वहां पहुंचे।

कब्रिस्तान में जबरदस्ती रास्ता निकालने को लेकर चुडियाला में बना तनाव
जानसठ/मीरापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम चुडियाला में शिया समुदाय के कब्रिस्तान है, जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा अवैध रूप से रास्ता बनाने को लेकर शिया समुदाय में रोष व्याप्त है। ग्राम चुडियाला के शिया समाज के कब्रिस्तान के मुतवल्ली सैयद जहीर आलम ने जिलाधिकारी से प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि ग्राम चुडियाला में स्थित कब्रिस्तान खसरा नंबर 583 है, जो कि शिया समाज के कब्रिस्तान हैं, जिसमें ग्राम प्रधान चुडियाला कब्रिस्तान के आसपास के लोगों से मिलकर और उनसे अपनी राजनीति चमकाने के लिए तथा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ग्राम सभा के खाते से शिया कब्रिस्तान में जबरदस्ती रास्ता कायम करना चाहता है मुतवल्ली के मना करने पर भी वह मानने को तैयार नहीं है और जबरदस्ती अवैध रूप से शिया समुदाय के कब्रिस्तान में रास्ता निकालना चाहता है, जिससे शिया समाज में रोष है तथा रास्ता निकालने पर झगड़ा फसाद होने की संभावना बनी हुई है। शिया समाज कब्रिस्तान के मुतवल्ली सैयद जहीर आलम ने बताया कि यदि कब्रिस्तान में अवैध रूप से रास्ता निकाला जाता है, तो शिया समाज एकजुट होकर संघर्ष करेगा और कब्रिस्तान में अवैध रूप से रास्ता नहीं निकालने देगा।

परिवहन निगम ने जारी की दीपावली पर्व पर प्रोत्साहन योजना
मुजफ्फरनगर। दीपावली का पर्व आने वाला है। इसी के मद्देनजर परिवहन विभाग (रोडवेज) की ओर से प्रोत्साहन योजना लागू की गयी है। 5 नवंबर 2018 से 12 नवंबर 2018 तक 8 दिन की ड्यूटी करने पर सभी चालकोंध्परिचालकों को 8 दिन में 2400 किलोमीटर पूर्ण करने पर 2800 का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। 7 दिन की ड्यूटी करने वाले चालकोंध्परिचालकों को 2100 किलोमीटर करने पर 2100 का अतिरिक्त भुगतान होगा। 2400 किलोमीटर से अतिरिक्त किलोमीटर करने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। डिपो एवं क्षेत्रीय कार्यशाला के कार्मिकों को 8 दिन लगातार ड्यूटी करने पर 850 तथा 7 दिन ड्यूटी करने पर 700 का भुगतान होगा। इस अवधि में निगम एवं जनहित में समस्त कार्मिकों के सभी प्रकार के अवकाश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे। किसी विशेष परिस्थिति में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की संस्तुति पर केवल क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। प्रोत्साहन अवधि में किसी भी संविदा चालकध्परिचालक या अन्य कार्मिक के अनुपस्थित होने की दशा में 500 प्रतिदिन की दर से कटौती की जाएगी। उक्त जानकारी बीपी अग्रवाल सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुजफ्फरनगर व राजकुमार तोमर वरिष्ठ केंद्र प्रभारी मुजफ्फरनगर ने संयुक्त रूप से दी।

जल प्रदूषित गांव निराना में लगेंगे आरओ प्लांट7 11 |
मुजफ्फरनगर। प्रदूषण से जूझ रहे शहर से सटे गांव निराना में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की कवायद की जा रही है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निराना के आसपास के नौ उद्योगों को चिह्नित करते हुए गांव में आरओ प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में संबंधित उद्योगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। सिखेड़ा क्षेत्र का गांव निराना औद्योगिक क्षेत्र में आता है, जिसके आसपास मीट प्लांट के साथ ही कई पेपर मिल व अन्य उद्योग हैं।
औद्योगिक इकाइयों द्वारा किए जा रहे अंधाधुंध जल दोहन के साथ ही प्रदूषित जल भूगर्भ में पहुंचाए जाने के चलते गांव निराना गंभीर जलजनित रोगों से जूझ रहा है। आलम यह है कि कई ग्रामीण कैंसर जैसी घातक बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग अन्य गंभीर बीमारियों से त्रस्त हैं। ग्रामीणों द्वारा इस समस्या से बचाव के लिए हाल ही में प्रदूषण नियंत्रण संघर्ष समिति का गठन किया था, जिसके सचिव प्रवेश पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गांव की प्रदूषित आबोहवा के साथ ही ग्रामीणों के गंभीर बीमारियों से त्रस्त होने की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इसके चलते करीब पांच माह पूर्व शासन के आदेश पर गांव में मेडिकल शिविर लगाया गया था, जिसमें मेरठ से आई चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की थी। संघर्ष समिति के सचिव के अनुसार स्वास्थ्य जांच शिविर में कई ग्रामीण जलजनित बीमारियों से त्रस्त पाए गए थे, जिसके बाद शासन के आदेश पर प्रदूषण विभाग ने हरकत में आते हुए लखनऊ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में जनपद की कई औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए थे। अब इसी क्रम में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निराना के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की कवायद के तहत क्षेत्र के नौ उद्योगों को गांव में आरओ प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं।

प्रदूषण फैलाने के संबंध में क्षेत्र के कई उद्योगों के खिलाफ पहले ही लखनऊ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। अब क्षेत्र के नौ उद्योगों को निराना में आरओ प्लांट लगाने के निर्देश देते हुए इसके लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं – डीसी पांडेय, सहायक प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी।

            इन उद्योगों को दिए गए नोटिस
ु त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज, बिलासपुर, जौली रोड।
ु अलनूर एक्सपोर्ट, जानसठ रोड।
ु एनएस पेपर लिमिटेड, जानसठ रोड।
ु महालक्ष्मी क्राफ्ट एंड टिश्यूज, जानसठ रोड।
ु सिद्धेश्वरी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, जानसठ रोड।
ु शक्ति क्राफ्ट एंड टिश्यूज, जानसठ रोड।
ु ओरिएंट बोर्ड एंड पेपर मिल, जानसठ रोड।
ु गुलशन पॉलीएल्स, जानसठ रोड।
ु केके डुपलेक्स, जानसठ रोड।

रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। करवाचौथ एवं अहाईअष्टमी के उपलक्ष्य में माहेश्वरी महिला मंडल ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन व महेश वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किये गये। मुगले आजम की कवाली ने मंच पर चार चांद लगा दिये। महिलाओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किये तथा परिवार में मोबाइल की लत का दुष्परिणाम बहुत ही शानदार ढंग से नाटक के रूप में बताया। कार्यक्रम में जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. ललित माहेश्वरी ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। फैंसी ड्रेस में रूचि, शुभी, श्वेता, वर्तिका (वीनस), प्रार्थना व सोनिका ने सुंदर भूमिका निभायी। कार्यक्रम में भावना,प्रभा, मंजूसा, अनुराधा, मनोरमा, एकता, अनिता, सीमा आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन आशा माहेश्वरी व वर्तिका माहेश्वरी ने किया।

छात्राओं को मिलेगी सुविधा
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत सेनेटरी नेपकिन वैंडिंग मशीन की स्थापना एवं उद्घाटन किया गया। इनरव्हील क्लब के सौजन्य से मशीन स्थापित की गई।
मशीन का उद्घाटन कालेज प्रबंध समिति के राजकुमार जैन, संजय जैन और देवेंद्र कुमार जैन ने किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ सीमा जैन ने कहा कि जिले का यह पहला विद्यालय है, जिसमें यह सुविधा दी गई है। छात्राएं स्वच्छ एवं चिकित्सकीय सेनेटरी नेपकिन प्राप्त सकेगी। इनरव्हील क्लब की आशा जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया है। पढेघ् बेटियां और बढे बेटियां भी उन्हीं की सोच है। इनरव्हील क्लब भी अभियान में अपना सहयोग दे रहा है। क्लब के इस प्रयास से छात्राओं को सीधे लाभ होगा। इस अवसर पर डॉ निशा गुप्ता, डॉ संतोष, डॉ वंदना वर्मा, सोनाली सिंह, डॉ वर्चसा सैनी, डॉ पूनम भारद्वाज आदि का सहयोग रहा।

पशु चिकित्सक की तैनाती कराएं
मुजफ्फरनगर। जिले के दो पशु चिकित्सा केंद्र रिक्त पड़े हुए हैं। यहां पर पशुधन प्रसार अधिकारियों की तैनाती होने के बावजूद वह केंद्र पर नहीं आते। ग्राम भंगेला निवासी राजपाल सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य संदीप मलिक ने डीएम और सीवीओ को पत्र लिखकर यहां पशु चिकित्सक की तैनाती कराने की मांग की है।
बुढ़ाना ब्लाक के पशु चिकित्सा केंद्र भंगेला तथा पीनना में लंबे समय से पशु चिकित्साधिकारी नहीं है। बताया जाता है कि दोनों केंद्रों पर तैनात पशुधन प्रसार अधिकारियों की सेलरी तो मुजफ्फरनगर जनपद से निकलती है, लेकिन उन्हें सहारनपुर जनपद में अटैच कर रखा है। इसके चलते क्षेत्र के पशुपालकों को पशु चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में सीवीओ का कहना है कि नजदीक के दो अस्पतालों से चिकित्सकों की ड्यूटी वहां लगा दी गई है। यह सप्ताह में तीन दिन वहां मौजूद रहते हैं।

रक्तदान शिविर 31 को
मुजफ्फरनगर। काग्रेस की बैठक मे रक्तदान शिविर के आयोजन व कार्यक्रम की सफलता के लिए विचार-विमर्श किया गया। झांसी की रानी के समीप स्थित सनातन धर्म सभा भवन सभागार मे आयोजित कांग्रेस नेताओ व पदाधिकारियो ने 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमन्त्री स्व.इन्दिरा गांधी के बलिदान दिवस एवं देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो व इस अवसर पर कांग्रेस द्वारा जिला अस्पताल मे आयोजित रक्तदान शिविर के आयोजन व तैयारियो को लेकर बैठक की गई। बैठक मे वरिष्ठ नेता तारिक कुरैशी, प्रदेश सचिव उमादत्त शर्मा, वरिष्ठ नेता महफूज राणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिल्किस चौधरी, शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग, पंडित मुकेश शर्मा, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

फोटोग्राफर वैलफेयर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। डिजिटल इंडिया मे फोटोग्राफी का महत्वपूर्ण योगदान है। फोटोग्राफी आदर्श व्यवसाय है। जिसके माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमो/वस्तुओ के विषय मे पर्याप्त जानकारी मिल पाती है। इस व्यवसाये से जुडे लोग वास्तव मे बहुत मेहनत करते हैं। क्योंकि किसी कार्यक्रम/विषय वस्तु को जीवंत करने व सार्थक बनाने मे फोटोग्राफी की उल्लेखनीय भूमिका है।
रूडकी रोड स्थित एक किरण फार्म्स मे मुजफरनगर फोटोग्राफर वैलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान मे फोटो एलबम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे देवबन्द भाजपा विधायक ठा.कुंवर बिजेन्द्र सिह ने बतौर मुख्य अतिथि उक्त उदगार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि द्वारा फीता काट कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम मे पहुंचने पर मुख्य अतिथि विधायक ठा.कुंवर बिजेन्द्र सिह का संस्था के पदाधिकारियो द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुजफरनगर फोटो ग्राफर वैलफेयर एसो.के जिलाध्यक्ष रिषीपाल सैनी,संरक्षक ठा.रामभूल सिह पुण्डीर, महासचिव अरविन्द राणा, जिला प्रभारी प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रवण मोघा,रोबिन सिंघल आदि मौजूद रहे। मेले के दौरान मुख्य अतिथि व गणमान्य लोगो की मौजूदगी मे लक्की ड्रा निकाला गया। जिसमे कई प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया।

डीएवी इंटर कालेज में बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज मे भारत स्काउट एण्ड गाइड की मण्डलीय कार्यकारिणी की बैठक मे वर्ष मण्डलीय कार्यक्रम की तैयारियो के सम्बन्ध मे विचार-विमर्श किया गया। बैठक मे शामिल पदाधिकारियो ने कार्यक्रम की सफलता के लिए रूपरेखा तैयार की।
आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज मे भारत स्काउट एण्ड गाइड की मण्डलीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। कार्यकारिणी की बैठक मे मुजफरनगर मे होने वाले मण्डलीय कार्यक्रम की सफलता व कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने पर विचार विमर्श हुआ। बैठक मे स्काउट गाईड की सहारपुर मंडल की गाईड कमिश्नर कंचन प्रभा, अनिल शर्मा डीओसी सहारपुर, गीता रानी डीओसी शामली, जिला कोषाध्यक्ष सुखदेव मित्तल, जिला स्काउट कमिश्नर सतीश शर्मा, विनोद वर्मा,वरिष्ठ पदाधिकारी हिदायत उल्लाह,डीओसी भारत भूषण अरोरा व रेणू गर्ग, डीओसी प्रभा दहिया व डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव आदि शिक्षकगण व स्काउट गाईड से जुडे पदाधिकारी मौजूद रहे।

तरुण मिस्टर और रश्मि सिंहवाल बनी मिस फ्रेशर
मुजफ्फरनगर । एसडी कालेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित फ्रेशर ब्लास्ट २०१८ कार्यक्रम में तरुण कुमार को मिस्टर और रश्मि सिंहवाल को मिस फ्रेशर चुना गया। आकाश और रश्मि को मिस्टर एवं मिस चार्मिंग का खिताब दिया गया।
महाविद्यालय के बीए विभाग में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. सचिन गोयल, एकता मित्तल, डा. दीपक मलिक, डा. रवि जैन व डा. मोहिनी पंवार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में परमजीत, रिया, इंद्रजीत, सौरभ, पूजा, मानसी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में डा. रवि जैन, मानसी अरोरा व पूनम शर्मा रहे। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं में सामाजिकता की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम में शुभि, डा. नावेद अख्तर, डा. रवि अग्रवाल, मोनिका, पूनम, सुकीर्ति, भावना, सौरभ शर्मा, सोनम, सपना, लवि चौधरी, भुवन अरोरा, कृष्ण कुमार, दीपक गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

रन फार यूनिटी की सफलता को बैठक सम्पन्न
चरथावल। जिला मंत्री सुशील त्यागी एवम् रन फॉर यूनिटी के जिला संयोजक ने चरथावल विधानसभा में विधायक विजय कश्यप के साथ कार्यालय पर ३१ अक्टूबर कार्यक्रम के लिये योजना बनाई।
उल्लेखनीय है लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की १४३ वी जयंती पर ३१ अक्टूबर को प्रातः ६ः३० बजे से टाउन हॉल के मैदान से रन फार यूनिटी नामक दौड़ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पर कार्यकर्ताओ की भाजपा कार्यालय चरथावल पर बैठक आयोजित की गयी। जिसमे सभी को रन फ़ोर यूनिटी की जानकारी दी।

हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कई लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वासू पुत्र संजीव बाईक द्वारा चरथावल रोड पर जाते वक्त शनिधाम मंदिर के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एक अन्य मामले मे चरथावल के कुटेसरा निवासी सादिक खेत से पशुओ के चारा लाते वक्त चारे से लदी टै्रक्टर-ट्राली पलट जाने पर घायल हो गया। जिसे कुछ ग्रामीणो द्वारा निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया गया। शाहपुर के गांव बरवाला निवासी सुभाष पुत्र पुरूषोत्तम बाईक द्वारा बुढाना जाते वक्त प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो द्वारा उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। नई मन्डी के संजय मार्ग निवासी शकुन्तला देवी अपने घर की गली मे बाईक की चपेट मे आ जाने से घायल हो गई। जिन्हे उनके परिजनो द्वारा उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया गया। शामली रोड मौहल्ला गउशाला निवासी कृष्णा शर्मा पुत्र स्व.राजीव शर्मा बाईक द्वारा रूडकी रोड स्थित एक फैक्टी मे जाते रामपुर तिराहे के समीप बाईक फिसल जाने से घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव सूजडू निवासी आजम स्कूटी द्वारा मेरठ रोड पर जाते वक्त राणा चौक के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गयां

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =