समाचार
6 दिसम्बर कहीं शौर्य तो कहीं काला दिवस के रूप में मना

मुज़फ्फरनगर। 6 दिसम्बर को लेकर एक ओर जहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा तथा नगर के विभिन्न चौराहों व बाजारों में पुलिस कर्मी तैनात रहे वहीं दूसरी ओर, 6 दिसम्बर का दिन विभिन्न संगठनों द्वारा शौर्य दिवस एवं काला दिवस के रूप में मनाया गया। उल्लेखनीय है कि 6 दिसम्बर को के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना रहा। वहीं दूसरी ओर विभिन्न हिंदू संगठनों ने 6 दिसम्बर को शौर्य दिवस के रूप में तथा मुस्लिम संगठनों ने काला दिवस के रूप में मनाया। जिसके चलते अखिल भारतीय िंहंदू शंक्ति दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने 6 दिसम्बर को शौर्य दिवस के रूप में मनाते हुए हवन व यज्ञ किया। वहीं शिवचौक पर एकत्रित अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के लोगों ने आतिशबजारी कर मिठाई बांटी हिंदू एकता दल के कार्यकर्ताओं ने भी शिवचौक पर जमकर आतिशबाजी की मिठाई बांटी वहीं शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चौक स्थित शिवसेना जिला कार्यालय पर हवन पूजन किया और इसके पश्चात एकत्रित होकर सभी शिवसैनिक शिवचौक पर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की व इस संबंध में जिला प्रशासन को सम्बोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। शिवसैनिकों ने शौर्य दिवस को विजय दिवस के रूप में मनाते हुए शिवचौक पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार और सीओसिटी हरीश भदौरिया को प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा तथा शिवचौक पर आतिशबाजी कर घंटे घडियाल बजाये। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार, देवेंद्र चौहान, मुकेश त्यागी, लोकेश सैनी, वैभव एडवोकेट, आशीष मिश्रा, जितेंद्र गोस्वामी, डा. राजकुमार, शैलेंद्र शर्मा, राजेश अरोरा, विकास भाटी, सूरज, साकेत, मोनू ब्रहमपाल, वेदपाल आदि अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसी क्रम में हिन्दू एकता दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी शिवचौक पर पहुंचकर आतिशबजी कर मिठाई बांटी।
वहीं शिवसेना हिन्दूस्तान से जुड़े पदाधिकारियों ने भी शिवचौक पर पहुचंकर नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व सीओ सिटी को एक ज्ञापन भी सौंपा। अखिल भारतीय हिन्दू शक्ति दल के कार्यकर्ताओ ने 6 दिसम्बर को शौर्य दिवस के रूप मे मनाते हुए हनुमान मन्दिर शिव चौक मे हवन पूजन-यज्ञ का आयोजन किया। जिसमे अमर वीर हिन्दू भाईयो की दिवंगत आत्मा की शांति लिए हवन मे आहूति दी गई और यथाशीध्र अयोध्या मे भव्य श्रीराम मन्दिर के निर्माण प्रारम्भ हो इस प्रण के साथ 6 दिसम्बर शौर्य दिवस मनाकर मिष्ठान आदि वितरित की गई। ंयज्ञ मे नवीन गर्ग, सुभाष चौहान, देशराज चौहान, श्रवण मोघा, रमेश पांचाल, हेमन्त ग्रोवर, सचिन त्यागी, पंकज त्यागी, नरेश शर्मा, श्रवण मित्तल, पवन मित्तल,सतीश मलिक, संदींंपं कौशिक, आशुतोष खन्ना, राहुल नामदेव आदि अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
ऑल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन के जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी के नेतृत्व में एकत्रित संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने कचहरी पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन ने बताया कि 6 दिसम्बर 1992 दिन रविवार को क्षतिग्रस्त कर दिया था इस मामले में कई बडे भाजपा नेताओं के खिलाफ फौजदारी का मुकदमा रायबरेली में लम्बित है आज तक उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ चार्ज तक नहीं बन पाया। जिसके अभाव में आज तक ट्रायल शुरू नहीं हो पाया है। इस दौरान संगठन से जुड़े अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराते हुए बताया कि 6 दिसम्बर को 1992 को बाबरी मस्जिद शहीद करने के संबंध में राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया तथा मदीना चौक पर प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान डा. इसरार अलवी, शौकत अंसारी, शुजाअत राणा, शाहनवाज, सादिक कुरैशी, इमरान, प्रवेज मलिक, साकिब, शहजाद, जावेद, नदीम, गुलफाम, माजिद, सुल्तान मिर्जा, तनवीर अंसारी आदि मौजूद रहे।
एसएसपी ने की पैदल गश्त
मुज़फ्फरनगर। 6 दिसम्बर को विभिन्न संगठनों द्वारा किये जाने वाले प्रदर्शनों के मद्देनजर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आया। जिसके चलते स्थानीय रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, नगर के मुख्य चौराहों, बाजारों शिवचौक आदि पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। वहीं दूसरी ओर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने शिवचौक व उसके आसपास पैदल गश्त की तथा इस दौरान अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
छह दिसंबर को हिंदूवादी संगठन शौर्य दिवस व मुस्लिम संगठन काला दिवस के रूप मनाते हैं इससे शांति व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।’
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सभी सी ओ व थानाप्रभारीयो को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों के पास चेकिंग करें। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए क्विक रेस्पांस टीमें भी बनाई गई हैं। तो वही एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि अराजक तत्वों को चिह्नित कर निरोधात्कम कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। थानाप्रभारीयो को स्थानीय अभिसूचना इकाई से तालमेल बनाकर उपयोगी सूचनाएं संग्रह करने के लिए कहा गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड समेत प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के अलावा होटल,गेस्ट हाउस की चेकिंग कराई जा रही है जिले में पहले से ही लगी हुई हैं धारा १४४। तो वही एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने शिव चोक पहुंचकर अपने अधिनस्थ अधिकारियों को लेकर पैदल मार्च भी किया। इस अवसर पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सी ओ सिटी हरीश भदोरिया, शहर कोतवाल अनिल कपरवान, एसएसआई समय पाल अत्रि व एलआईयू विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
सड़क हादसें में मौत
मुजफ्फरनगर। ट्रक की चपेट मे आकर टै्रक्टर-ट्राली चालक की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोचरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6 बजे नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के संधावली कट के समीप तेजगति के साथ आ रहे ट्रक ने खोई से लदी टै्रक्टर-ट्राली को अपनी चपेट मे लेते हुए टक्कर मार दी। इस हादसे मे टै्रक्टर-ट्राली चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दिन निकलने के साथ हुए इस हादसे पर कई अन्य वाहन चालक तथा कुछ ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी। मृतक की जेब से मिले कागज व मोबाईल आदि से उसकी पहचान गांव भौराकला निवासी करीब 42 वर्षीय वीर सिह कश्यप पुत्र रघुबीरा के रूप मे हुई। बताया जाता है कि वीर सिह आज अलसुबह अपने गांव भौराकला से अपनी टै्रक्टर-ट्राली मे खोई लादकर नई मन्डी की भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल मे सप्लाई करने के लिए जा रहा था कि जैसे ही वह मेरठ रोड बाईपास की और से आते वक्त संधावली कट के समीप पहुंचा कि इसी बीच सडक हादसे के तहत उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखद समाचा र परिजनो को मिला तो घर मे कोहराम मच गया तथा रोआ राट मच गई। परिजन व ग्रामीण तुरन्त ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। वहीं दूसरी और पुलिस ने भागदौड कर आरोपी ट्रक चालक को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। मृतक के परिजनो ने आरोपी के खिलाफ नई मन्डी थाने मे तहरीर दी है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कोेेई कार्यवाही की जा सकेगी। इस घटना से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
कागजों पर मनभावों को उकेरा
मुजफ्फरनगर। महिला समाख्या मुजफ्फरनगर द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय महावीर चौक में साथी मंच मेला के अंतर्गत स्लोगन लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर के नौ ब्लॉकों के चयनित उ0प्रा0 विद्यालयों में महिला िंहसा विरोध दिवस पखवाडा एवं साथी मंच मेला के अन्तर्गत विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने मन के भावों को कागज पर उकेरा। विद्यालयों में पेटि।ग प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता गति एवं नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला स्तरीय ब्लॉक स्तरीय एवं गांव स्तरीय टीम अपना योगदान दे रही ळै। उ0प्रा0वि0 महावीर चोक की इं. अध्यापिका सुश्री तृप्ति एवं जिला संदर्भ व्यक्ति महिला समाख्या ममता चौधरी आदि का सहयोग रहा।
सुमन अर्पित किये
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय महापंचायत के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुशील झंझोट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराते हुए बताया कि डा.भीमराव अम्बेडकर के 62 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अम्बेडकर भवन मे एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के आयोजक सुशील झंझोट उ.प्र. अखिल भारतीय महापंचायत ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष के विषय मे छात्रो को बताया। उन्होने कहा कि सभी वर्गो के लोगो के विकास की योजनाए बनती हैं। अतः सरकार को दबे-कुचले वंचित शोषित वर्गो के रोजगार के लिए शिक्षा के लिए जमीनी स्तर पर योजना बनानी चाहिए। जिससे वास्तव मे शोशित वर्गो का विकास हो सके। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे सुक्खड सिह व नत्थूलाल चौहान रहे। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता कस्तूर सिह स्नेही व संचालन सुमित उटवाल ने किया। बैठक मे नरेश नन्दन एड., मोनू कुमार, सुमित कुमार, नीरज चौटाला, योगेश, डा.प्रदीप, राजेन्द्र, संदीप चंचल, अनिल, राहुल, राजेन्द्र, यशपाल, अनुभव, विशाल, सौरभ गौतम, रोहित, संजय, श्रवण, शुभम आदि मौजूद रहे।
मुठभेड में पुलिस के हत्थे चढा शातिर लुटेरा
मंसूरपुर। थाना क्षेत्र में स्कूटी लूट कर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल होगा। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से लूटी हुई स्कूटी व तमंचा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम बेगराजपुर निवासी कृष्ण पाल क्षेत्र की फैक्ट्री में काम करता है। देर शाम वह काम खत्म करने के पश्चात अपने घर लौट रहा था। नावला कोठी के समीप खड़े दो बदमाशों ने उस पर हमला करते हुए स्कूटी लूट ली।वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर मंसूरपुर प्रभारी निरिक्षक केपीएस चाहल फोर्स लेकर मौके पर आ गए । आसपास के थानों की पुलिस भी एक्टिव हो गई पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाशों नावला की कोठी मोड पर रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की गोली लगने से आरिफ निवासी दभेड़ी थाना बुढाना घायल हो गया। उसका साथी तारिक निवासी दभेडी मौके से फरार हो गया है । पुलिस ने लूट की स्कूटी, व तमंचा, कारतूस बरामद किया है। फरार की तलाश में आसपास के थानों का फोर्स बुलाकर काम्बिंग कराई जा रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस तलाश कर रही है। .
सड़क का किया शिलान्यास
शाहपुर। काकड़ा गांव से कुटबा तक जाने वाली ७५ लाख रुपये की लागत से साढ़े सात मीटर चौड़ी व १९४० मीटर लंबी सड़क का शिलान्यास पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. संजीव बालियान ने किया। सांसद ने कहा कि उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के हर गांव में कुछ न कुछ विकास कार्य जरूर कराया है। इस मौके पर आयोजित सभा में डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि उन्होंने साढ़े चार साल पहले जो विकास योजनाएं केंद्र व प्रदेश सरकार के समक्ष रखी थीं, उन सब पर काम शुरू हो चुका है। वे इस क्षेत्र के सभी लोगों को परिवार का हिस्सा मानते हैं, उनके सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते हैं। लोकसभा के प्रत्येक गांव में कुछ न कुछ विकास कार्य अवश्य कराया गया है। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सड़क बनवाने में सहयोग की अपील की। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर व व्यापारी सभी के लिए लाभकारी योजनाएं चला रही है। जल्द ही किसानों को उनके गन्ने का बकाया भुगतान शत प्रतिशत होने वाला है। क्षेत्र में बनने वाली सड़कों से सभी लोगों को फायदा होगा। कार्यक्रम को नगर पंचायत चेयरमैन परमेश सैनी, विजय चौधरी, रवींद्र चौधरी, अरङ्क्षवद दुल्हेरा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जल ङ्क्षसह सैनी व संचालन मा. राधेश्याम ने किया। इस दौरान भीम ङ्क्षसह, समय ङ्क्षसह, रुपेश पंवार, कपिल कुमार, विवेक बालियान, जीतेंद्र धवन, मान ङ्क्षसह, रामपाल सैनी, प्रेम सिंह, वीरेश व राकेश आदि मौजूद रहे।
कबड्डी में संयम हाउस टीम जीती
खतौली। बुढ़ाना मार्ग पर स्थित सहज पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। खेलकूद के अंतिम दिन हुई कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कियों की संयम टीम ने जीती। लड़कों की टीम में सादगी हाउस की टीम ने संयम टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। कबड्डी मैच का शुभारम्भ प्रधानाचार्य सुधीर राणा ने किया। .
रेस में नीलम अव्वल
भोपा। सहारनपुर में आयोजित मंडल स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राइमरी बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को साइकिल भेंट कर हौसला बढाया।. प्राथमिक विद्यालय कासमपुरा की कक्षा पांच की छात्रा नीलम देवी ने गत २४ नवंबर को सहारनपुर में हुई मंडलीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की १०० मीटर दौड़ मे भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। .
बोर्ड परीक्षाओं को कई कॉलेजों ने किये हाथ खड़े
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड इलाहाबाद की पफरवरी में आयोजित होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं से कई कालेजों के प्रधानाचार्यों के द्वारा हाथ खड़े कर दिये गये हैं। इसकी एक बड़ी वजह बोर्ड के उच्चाधिकारियों के द्वारा जारी आदेश है। जिसमें प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक परीक्षा कक्ष में वॉयस रिकॉर्डर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात की गयी है।
जिसे काफी खर्चे वाला कार्य बताया जा रहा है। इसे देखते हुए कई परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों के द्वारा अपने यहां परीक्षा केंद्र को समाप्त करने को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक से गुहार लगायी गयी है। बोर्ड के द्वारा जनपद में ऑनलाइन तय किये गये 81 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गयी है। इसमें से कई ने परीक्षा केंद्र समाप्त करने को लेकर आवेदन भी कर दिया है तथा कई लाइन में हैं। उप्र. मा. शिक्षा परिषद बोर्ड इलाहाबाद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सात फरवरी से आयोजित होने वाली हैं। इसके लिए बोर्ड की ओर से जनपद के परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन तैयार की गयी सूची जारी कर दी गयी है। जिसमें 81 कालेजों के नाम शामिल किये गये हैं। अभी एक ओर इस सूची को फाइनल किया जाना है। वहीं दूसरी ओर परीक्षा खर्च को लेकर कई कालेजों के प्रधानाचार्यों ने परीक्षा कराने को लेकर असमर्थता जताते हुए परीक्षा केंद्र रद्द करने को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आवेदन किया है। एक कालेज के प्रधानाचार्य ने नाम न छापने पर इसका कारण बताया। कहा कि परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक परीक्षा कक्ष में वॉयस रिकॉर्डर सीसीटीवी कैमरे की अनिवार्यता परेशानी का सबब बन गयी है। यह काफी खर्चीला कार्य है। जो कि उनके बस की बात नहीं है। इसमें कम से कम 50 हजार का खर्चा आना आम बात है। जो कि कालेज को स्वयं वहन करना होगा। इसके लिए किसी प्रकार का अनुदान भी नहीं है। जिसके चलते उनके द्वारा व अन्य ने यह परीक्षा केंद्र रद्द कराने का यह निर्णय लिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार परीक्षा केंद्र रद्द कराने वाले कालेजों में बसंत कन्या इंटर कालेज, रामराज, राजकीय हाईस्कूल तेजलहेड़ा, सुमित्रा देवी कन्या इंटर कालेज, छपार, चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज गोयला व न्यू चिल्ड्रन हाईस्कूल सेठेडी, मुजफ्फरनगर शामिल है। इसके अलावा कुछ अन्य भी आवेदन करने को तैयार हैं।
