समाचार
संकल्प यात्रा में गिनाई उपलब्धियां
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत शनिवार से शुरू हुई गांधी संकल्प यात्रा के दौरान आज नई मंडी क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान कर लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में बताया। शनिवार पांच अक्टूबर से भाजपा द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संकल्प यात्रा निकाली जा रही है जो 26 अक्टूबर तक चलेगी। आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा के दौरान गांधीनगर कार्यालय, कूकडा चौराहा, बालाजी चौक, देवी मंदिर, बडा डाकखाना, बिंदल बाजार, चौडी गली, गौशाला रोड के अलावा दोपहर बाद गांधी कालोनी में पदयात्रा कर लोगों को भाजपा की नीतियो ंके संबंध में विस्तार से बताया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, हरीश अहलावत, शरद शर्मा, राजीव गर्ग, देवव्रत त्यागी, अचिन्त मित्तल, संजय गर्ग, संजय अग्रवाल, साधना सिंघल, एकता गुप्ता, अतुल सैनी, विशाल गर्ग, अमित अहलावत आदि मौजूद रहे।
किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को किया शत शत नमन
मुज़फ्फरनगर /सिसौली। किसानो के मसीहा चौ.महेन्द्र सिह टिकैत के 84 वे जन्मदिवस पर विभिन्न राजनैतिक दलो के राजनीतिज्ञो, अनेक किसान संगठनो से जुडे किसान नेताओं, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो, ब्लॉक प्रमुखों तथा जिला पंचायत सदस्यो सहित हजारो लोगो ने अपने श्रृ़़द्धासुमन अर्पित किए।
भाकियू की राजधानी सिसौली किसान भवन सहित जनपद की समस्त तहसीलों पर भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष स्व.चौ.महेन्द्र सिह टिकैत के 84 वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के तहत सुबह हवन किया गया जिसमें विभिन्न खापों के चौधरियों ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों तथा केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान आदि ने हिस्सा लिया वहीं सभा के दौरान अतिथियों ने किसान नेता श्री टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। 
उल्लेखनीय है कि किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन ने ७० के दशक के उत्तरार्द्ध और ८० के दशक में कई आंदोलन चलाए थे। वर्ष १९८८ में गन्ने की बढ़ी कीमत, कर्ज की माफी और पानी और बिजली की दरों को कम किए जाने के लिए चलाए गए आंदोलन से तो मेरठ थम सा गया था। उसी वर्ष दिल्ली में किसानों की समस्या पर भारतीय किसान यूनियन ने दिल्ली के वोट क्लब पर एक सप्ताह का अपना प्रदर्शन कर भारतीय राजनीति में कृषक नेताओं की भूमिका मजबूती से रेखांकित कर दी थी। चौधरी टिकैत की किसानों और ग्रामीण भारत के कल्याण के लिए चौ प्रतिबद्धता गहरी और अडिग थी। देश में उनके काम का जबरदस्त असर था और उनके काम ने किसानों के लिए समर्पित अन्य अनेक संगठनों को गठित करने की प्रेरणा दी थी। विश्लेषक मानते हैं कि टिकैत भले ही पढ़े-लिखे नेताओं में शुमार न होते हों, पर उनमें किसानों को लामबंद करने की अद्भुत प्रतिभा थी। उनके अद्भुत संघर्ष की क्षमता थी। चौधरी टिकैत की अपनी पूरी जिंदगी वह राजनीति के दबाव से बखूबी निपटे। उनका कामकाज, उनकी दृढ प्रतिबद्धता, साहस और उनकी सादगी ने उन्हें अद्वितीय नेता बनाया। किसानों के लोकप्रिय नेता टिकैत ने उनके अधिकारों के लिए राज्य और केंद्र सरकारों के खिलाफ कई बड़े आंदोलन किए। चौधरी टिकैत ने अनेकों बार सरकार को झुकाया और किसानों को उनका हक दिलाया। चौधरी टिकैत का जन्म ६ अक्टूबर १९३५ में मुजफ्फरनगर के सिसौली में एक किसान परिवार में हुआ था और आठ साल की उम्र में वे बालियान खाप के चौधरी भी बन गये थे। अपने आंदोलनों के चलते कई बार चौधरी टिकैत जेल भी गए पर उनकी ताक़त कम होने की बजाय हमेशा बढती ही रही और सरकार को हमेशा उनके आगे झुकना पड़ा। चौधरी टिकैत का १५ मई २०११ को ७६ साल की अवस्था मे बिमारी के चलते निधन हो गया था। चौधरी टिकैत ने सिर्फ किसानों के मुद्दे ही नहीं उठाये बल्कि वह क्षेत्र में सामजिक एकता के भी पक्षधर थे। वर्ष १९८९ में जनपद मुज़फ्फरनगर के भोपा क्षेत्र की मुस्लिम युवती नईमा के इन्साफ के लिए उनके द्वारा चलाये गये आन्दोलन ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया था। किसान नेता टिकैत सरल स्वभाव के थें क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। इस अवसर पर भाजपा के कई नेता वहाँ पहुंचे और किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न देने की मांग की । और उन्हें जन्म दिवस पर शत शत नमन भी किया ।
इस दौरान भाकियू सुप्रीमो चौ. नरेश टिकैत, गौरव टिकैत, धर्मेन्द्र मलिक, भाकियू मंडल सचिव राजू अहलावत, जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, ओमपाल मलिक, मैनपाल, ठा. कुशलपाल सहित अनेक पदाधिकारी व क्षेत्र से हजारों लोग सम्मिलित रहे।
तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड
मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने किनौनी के जंगल में छापा मारकर वहां चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए एक आरेपी को भारी मात्रा में बने व अधबने व उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। एसपी देहात ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर थाना प्रभारी ने एक सूचना के आधार पर किनौनी के जंगल में स्थित एक नलकूप पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां कुछ लोग तमंचे बना रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दो लोग वहां तमंचे व अन्य शस्त्र बना रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपी पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए मौके से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया जबकि दूसरा मौके से भागने में सफल हो गया। एसपी देहात ने बताया कि पकडा गया आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना निवासी मुनव्वर है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने, अधबने तमंचे व अन्य शस्त्रां के अलावा कच्चा माल और उपकरण बरामद किये है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में भागदौड कर रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। थानाध्यक्ष शाहपुर धर्मेन्द्र सिंह ,उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार , हेड कांस्टेबिल संजीव कुमार , कां . राजीव ,संदीप,वीनीत व् ललित।।
उपचार के दौरान ताडका का अभिनय करने वाले युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। रामपुरी में ताडका के अभिनय करने के दौरान गम्भीर रूप से जले युवक ने देर रात्रि सफदरजंग अस्पताल में दम तोड दिया।
एक सप्ताह पूर्व रामपुरी निवासी 21 वर्षीय अंकुर उपाध्याय पुत्र कृष्णपाल रामपुरी रामलीला में ताडका के अभिनय के लिए गया था। जब अंकुर अपने अभिनय को मूर्त रूप दे रहा था इसी दौरान उसके पहने हुए सूतली के कपडों ने आग पकड ली। आग इतनी भंयकर थी कि थोडी देर में ही अंकुर गम्भीर रूप से झुलस गया। जिससे वहां हड़कम्प की स्थिति बन गयी। रामलीला कमैटी के सदस्य उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गये। जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रैफर कर दिया। मेरठ में अंकुर की स्थिति बिगडने के कारण उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। सफदरजंग अस्पताल की बर्न यूनिट भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसके घाव मे इन्फैक्शन हो गया और इन्फैक्शन लगातार बढ़ता गया। देर रात्रि अंकुर ने दम तोड दिया। मृतक अंकुर के भाई गौरव ने बताया कि आज सवेरे अंकुर की मौत हुई है और वे देर शाम तक मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। इस मामले में सबसे दुखद पहलू यह है कि एक तरफ धर्म के ठैकेदार बनने वाले जो लोग आये दिन भंडारे व धार्मिक आयोजन करते है उनमे से किसी ने भी पीडित की सुध नहीं ली। मृतक का परिवार बहुत ही दयनीय स्थिति में है। उसके पिता कृष्णपाल लोगों के यहां दूध सप्लाई का काम करते है। जनप्रतिनिधियों में केवल प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ही पांच दिन पूर्व सफदरजंग अस्पताल में जाकर पीडित का हालचाल पूछा था। इकसे अलावा किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनका हालचाल जानने की जहमत नहीं उठाई। जनप्रतिनिधियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और गरीब परिवार के मृतक युवक के परिजनों को प्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता दिलानी चाहिए।
नगर पंचायत बुढाना व शाहपुर की गौशालाओं का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।. जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे लगातार गौवंश आश्रय स्थल व गौशालाओं में गौवंशों के लिए किये जा रहे प्रयासों व कार्या का लगातार निरीक्षण कर रही है चाहे वह प्रशासन बना रहा हो या नगर पंचायत और नगरपालिकाएं। जिलाधिकारी इनके निर्माण कार्य से लेकर उन पर हुए व्यय की भी समीक्षा कर रही है और व्यय के आधार पर गौवंश को दी जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण कर रही है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी ने नगर पंचायत बुढाना की गौशाला का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार गौंवश के आश्रय स्थल को लेकर बहुत गम्भीर है। उन्होने कहा कि शासन स्तर पर इसकी लगातार मॉनीटरिंग होती है। उन्होने कहा कि आवारा गौंवश के रहने खाने पीने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने गौशाला का गहनता से निरीक्षण किया उन्होने भूसा स्टोर, स्टॉक रजिस्टर, पशु रजिस्टर सहित अन्य रजिस्टरों की जांच की। गौशाला के निर्माण व आवारा गौंवश की व्यवस्थाओ पर कहा कि अच्छा प्रयास है थोडा और अच्छा करने की जरूरत है।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत नगर पंचायत बुढाना के वार्ड ८,वार्ड५, व वार्ड ७ मास्टर कालोनी में गीले व सूखे कूडे के उचित निस्तारण का भी निरीक्षण किया। उन्होने वार्ड के निवासियें से बात कर के कूड के उठान व निस्तारण एवं डस्टबिन की अलग अलग व्यवस्था के बारे मे भी बात की और उन्हे स्वच्छता का महत्व भी समझाया। जिलाधिकारी ने निवासियों को जल संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी और अपील करते हुए कहा कि जल का दुरूपयोंग न करे। उसके आने वाली पीढी के लिए सहेज कर रखें। इसके बाद जिलाधिकारी ने थाना बुढाना का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि बुढाना थाना जैसी सफाई व्यवस्था प्रत्येक थाना व ब्लॉक में कराई जायेगी। इसके पश्चात नगर पंचायत बुढाना के डंपिंग ग्राउड का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने ई ओ नगर पंचायत बुढाना को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होने कहा कि यहां जमा कूडे के निस्तारण का भी प्रबन्ध किया जाये।
जिलाधिकारी ने आज शाहपुर नगर पंचायत की कान्हा गौशाला पशु आश्रय स्थल का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आवारा गौवंश के लिए हरे चारे व पोष्टिक आहार की व्यवस्था में कोई कमी न रहे। अगर कोई पशु बीमार है तो तत्काल उसका इलाज कराया जाये। इसके किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने थाना शाहपुर का निरीक्षण किया। उन्होने भूमि विवाद रजिस्टर, थाना रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, थाना समाधान दिवस रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, एसडीएम बुढाना दीपक कुमार, सीओ बुढाना नगर पंचायत अध्यक्ष, ईओ नगर पंचायत बुढाना सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।
हादसे मे ंयुवक की मौत
शाहपुर। सडक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसधाडा मोड पर आज दोपहर वैन व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जाता है कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी राहुल बाइक द्वारा शाहपुर से मंसूरपुर अपने गांव वापस लौट रहा था कि जैसे ही वह बसधाडा के समीप पहुंचा तो इसी बीच वैन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी। सडक हादसे में युवक की मौत पर कई ग्रामीण मोके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर कुछ ही देर में घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से जब मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो मृतक की पहचान मसूंरपुर क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी युवक राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही परिजनों को दुखद खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।
कन्याओं का पूजन कर किया व्रत परायण
मुजफ्फरननगर। नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की आराधना की जाती है। आज के दिन मां की स्तुति से समस्त पापों का नाश होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मां ने कठिन तप कर गौरवर्ण प्राप्त किया था। मां की उत्पत्ति के समय इनकी आयु आठ वर्ष की थी जिस कारण इनका पूजन अष्टमी को किया जाता है। मां अपने भक्तों के लिए अन्नपूर्णा स्वरूप है। आज ही के दिन कन्याओं के पूजन का विधान है। मां धन वैभव, सुख शांति की अधिष्ठात्री देवी हैं।
मां का स्वरूप ब्राह्मण को उज्जवल करने वाला तथा शंख, चन्द्र व कुंद के फूल के समान उज्जवल है। मां वृषभवाहिनी (बैल) शांति स्वरूपा है। शारदीय नवरात्रे के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने नगर के मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद भजन कीर्तन कर माता का गुणगान किया। सवेरे भक्तों ने हलवा पूरी का माता को भोग लगाया मंदिरों में भक्तों की भारी भीड रही। वहीं कन्याओं को जिमाकर अष्टमी करने वालो ने व्रत परायण किया। भरतीया कालोनी स्थित देवी मंदिर में भक्तों ने माता की अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। नवरात्रे के मौके पर नगर के विभिन्न मन्दिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
अलग अलग हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर हुए सडक हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के गांव नन्हेडा निवासी राजेंद्र पुत्र धर्मसिंह अपने पुत्र विजय मलिक के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। सिसोना के पास हुएसडक हादसे में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। आदर्श कालोनी निवासी मंजू पत्नी राजकुमार, बच्चन िंसह कालोनी चौक पर बाइक की टक्कर लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी। इन्दिरा कालोनी निवासी कन्हैया पुत्र खेनू व संजू पुत्र हवालाल बागोवाली सराय पर हुए सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गये। गांधीनगर निवासी अमित पुत्र यशपाल रोहाना कला के पास हुए सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
सडक हादसे में तीन घायल
जानसठ। सडक हादसे में बाइक चला रहा युवक व महिलाएं घायल हो गयी। जिन्हे उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मीरांपुर दलपत के सीएसएस कालेज के सामने आज दोपहर सडक हादसे के तहत क्षेत्र के गांव तिसंग निवासी एक युवक व उसके साथ बाइक पर मौजूद उसकी मां व उसकी मौसी घायल हो गये। जिन्हे पुलिस व ग्रामीणों की मदद से तुरंत ही उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया जहां डाक्टरों ने उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हे मेरठ रैफर कर दिया।
गोष्ठी आयोजित
मुजफ्फरनगर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा दर्पण बैंकट हॉल में एक व्यापारी गोष्ठी का आयोजन किया गया व्यापारी कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने की तथागोष्ठी का संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ब्रजेश दीक्षित ने किया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी पधारे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल श्रीमोहन तायल (क्षेत्रीय संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ) रहे। अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक कंसल प्रमोद मित्तल रहे। गोष्ठी में मुख्य रूप से कपिल मित्तल, अचिन कंसल, कमल कांत शर्मा, अरुण सपरा, विनोद, अनेजा आशीष अग्रवाल, देवी शर्मा, अनिल नन्दवानी (मीरापुर), अनिल वर्मा, अनिल नामदेवजी, विश्वदीप गोयल(बिट्टु), दिनेश बंसल, जितेंद्र कुछल संजय अग्रवाल, विनीत कात्यान, रमेश खुराना अमरीश गोयल, बबीता गुप्ता, साधना सिंघल आदि शामिल रहे।
लीला का किया सफल मंचन
मुजफ्फरनगर। शक्ति क्लब द्वारा
आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में आज सीता जी की खोज में वानर सेना का जाना व अशोक वाटिका तथा लंका दहन की लीला का मंचन किया गया सर्वप्रथम आज की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूनम शर्मा वार्ड ३१ सभासद अरविंद धनगर सभासद मनोज शर्मा उमेश चोरसिया विनोद पाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना श्री राम स्तुति रामायण स्तुति कब किया गया इसके उपरांत मुख्य निर्देशक प्रणव शर्मा नवीन धनगर नवनीत वर्मा प्रदीप पांचाल के सफल निर्देशन में सीता खोज अशोक वाटिका पर हनुमान सीता मिलन तथा रावण हनुमान संवाद व लंका दहन का खूबसूरत मंत्रमुग्ध मंचन किया गया आज की लीला के मुख्य पात्र राम नीरज शर्मा लक्ष्मण ललित पाल सीता जी उज्जवल शर्मा रावण अमरेश पांडे मेघनाथ शुभम सैन अक्षय कुमार राजीव अरोरा हनुमान जी अखिलेश पाल ने बहुत ही सुंदर अभिनय की वाह कार्यक्रम को सुचारु रुप से चलाने में शक्ति क्लब के पदाधिकारी सचिव संजीव दिक्षित कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ऑडिटर अशोक शर्मा पवन पाल नीरज शर्मा सतेंद्र पवार मीडिया प्रभारी नवनीत शर्मा गोरी कांत त्यागी विनोद कश्यप रविंद्र कश्यप शिवकुमार शर्मा रविकांत काका प्रवीण पाल अक्षय हिरणवाल सुरेश पाल आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग किया आए हुए अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। समाचार पत्र वितरक वैलफेयर एसोसिएशन जनपद की एक हंगामी बैठक टाउनहाल के मैदान में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राजवीर सिंह ने की व संचालन प्रवीन सैनी ने किया। बैठक में समाचार पत्रों में मूल्य वृद्धि उनकी वापसी तथा बिक्री की समस्या पर गहनता से विचार विमर्श किया गया और उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। सदस्यों ने आरोप लगाया कि सवेरे सैन्टर पर जो लोग समाचार पत्र वितरकों से दुर्व्यवहार करते है उनका सामूहिक स्तर पर डटकर मुकाबला किया जायेगा और ऐसे लोगों के न सुधरने पर उनकी एफआईआर भी थानों में करा दी जायेगी और जल्द ही अपनी समस्याओं को लेकर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी सहित मंत्रीगणों से भी मिलेगा। बैठक में महेंद्र सिंह, मास्टर सुशील, केपी, अरविंद पाल, सोनू, रमेश, मामचंद, ब्रजपाल, राजेश सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
छठा वार्षिकोत्सव का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एसडी ग्रुप ऑफ कालेज प्रागंण में स्थित श्रीराम मंदिर का षष्टम वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। छह वर्ष पहले स्थापित इस भव्य मंदिर में श्रीराम परिवार के अतिरिक्त शिवपार्वती, लक्ष्मी, गणेश, राधा कृष्ण, सरस्वती, काली माता, साई बाबा व महावीर जी स्थापित है।
इस अवसर पर माता सत्यवती श्रीमती नीना अग्रवाल, नीरज कुमार, श्रीमती प्रीति कुमार के अतिरिक्त शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ उठाया। कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार, मदनलाल गोयल, विनोद कुमार, श्रीमती आशा, आकाश अग्रवाल, श्रीमती सपना, हरिभूषण, आशुतोष बंसल, महेंद्र गोयल, केजी अग्रवाल, नवीन कुमार, सुरेश कुमार, गौरव स्वरूप, शिशिर सिंघल, एमपी बंसल सहित अनेक लोगों ने देवी देवताओं का गुणगान किया। कार्यक्रम में एसडी के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य संदीप मितल, आलोक गुप्ता, सचिन गोयल, मंजू मल्होत्रा, अरविंद कुमार, सिद्धार्थ शर्मा सहित अन्य लोगों ने उपस्थित होकर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के संयोजक नीरज कुमार, देवेंद्र, विनोद सिंघल, प्रशांत गुप्ता व विभूति अग्रवाल रहे।
बच्चे को किया बरामद
चरथावल। आज दोपहर पीआरवी २२११ को सूचना मिली कि चरथावल नहर के निकट स्थित नई बस्ती से एक ३ वर्षीय बच्चा गायब हो गया सूचना मिलते ही तत्काल पीआरवी २२११ मोके पर पहुंची और परिजनों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश शुरू की पीआरवी स्टाफ ने मात्र ४ मिनट में बच्चे को १ किमी०दूर से बरामद कर बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गायब हुए बच्चा मुज़फ्फरनगर नई मंडी क्षेत्र के बागोवली निवासी राशिद का ३ वर्षीय साहिब था जो चरथावल अपने मामा के नसीम के यहां आया हुआ था पीआरवी स्टाफ द्वारा बच्चे को ४ मिनट में बरामद कर जब परिजनों के सुपुर्द किया गया था परिजनों ने पीआरवी स्टाफ को धन्यवाद दिया।
