वैश्विक

त्रिपुरा पुलिस के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार : तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी समेत कई नेताओं पर केस

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी, पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु, सांसद डोला सेन, पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष और अन्य पर पुलिस के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। 14 टीएमसी कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर कोविड मानदंडों का उल्लंघन करने और शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध करने के आरोप में गिरफ्तारी के दो दिन बाद यह कार्रवाई हुई है।

खोवाई जिले के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने कहा कि उन पर आईपीसी की धारा 186 (सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में लोक सेवक को बाधित करना) के तहत मंगलवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य के यह कहने कि टीएमसी नेताओं ने त्रिपुरा की यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था, के तुरंत बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

टीएमसी सदस्य धलाई जिले के अंबासा से अगरतला लौट रहे थे, तभी सत्तारूढ़ भाजपा समर्थकों के साथ झड़प में युवा नेता सुदीप राहा और जया दत्ता घायल हो गए। खोवाई जिले की एक स्थानीय अदालत ने बाद में उसी दिन गिरफ्तार किए गए सभी 14 टीएमसी कार्यकर्ताओं को जमानत और अंतरिम जमानत दे दी और पुलिस को अगली सुनवाई पर केस डायरी जमा करने को कहा।

घटना के बाद कोलकाता से हवाई जहाज से खोवाई पहुंचे अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा समर्थकों ने हमला किया और उसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में वह उसी दिन जमानत पर बाहर आए अपने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कोलकाता लौट आए।

पार्टी नेता सुबल भौमिक, जिन पर भी मामला दर्ज किया गया है, ने बयान देते हुए कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्हें झुठे मामले में फंसाया जा रहा है। “हमने उस दिन पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी में कोई बाधा नहीं पैदा की। 48 घंटे बाद, उन्होंने हम पर धारा 186 के तहत केस दर्ज कर लिया किया।उन्होंने कहा, “ये आरोप निराधार हैं और टीएमसी के खिलाफ राजनीतिक उद्देश्यों के लिए पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है।”

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 7 =