शातिर को मुठभेड के दौरान दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मुठभेड के बाद अन्तर्राज्जीय वाहन चोर गिरोह के सरगना को तमंचे, कारतूस व बारह मोटरसाईकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि सीओ फुगाना के निर्देशन में क्षेत्र में शांति व्यवस्था व अपराधों की रोकथाम के लिए थाना तितावी पुलिस ने गश्त के बीच मुठभेड के दौरान अन्तर्राज्जीय वाहन चोर गिरो केसरगना हरेंद्र उर्फ चग्गू निवासी लड्ुआ तितावी को गिरफ्तार कर लिया जबकि इस दौरान उसके दो अन्य साथी राकेश पुत्र जयवीर व अजय उर्फ अरविंद पुत्र नरेश निवासी नयागांव शाहपुर भागने में सफल रहे। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ व मुल्जिम की निशानदेही पर पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चोरी की गयी बारह बाइके, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। उक्त बदमाश को पकडने वाली टीम में थाना प्रभारी सूबे सिंह, सब इंस्पैक्टर गजेंद्र सिंह ठेनुआ, का.सोविंद्र, का. विकास कुमार, कां. अनुज त्यागी, कां. शिवम यादव आदि मौजूद रहे।
