नगर स्वास्थ्य अधिकारी को प्रभारी अधिशासी अधिकारी के पदभार की जिम्मेदारी सौपी
मुजफ्फरनगर। ई.ओ.नगरपालिका के निलम्बन के कारण पालिकाध्यक्ष द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी को प्रभारी अधिशासी अधिकारी के पदभार की जिम्मेदारी सौपी गई है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा जिला उद्यान विभाग कार्यालय एवं राजकीय पौधशाला कमला नेहरू वाटिका,मुजफ्फरनगर की चाहर दिवारी को बिना सूचना अथवा नोटिस के ध्वस्त करने के आरोपो के चलते ई.ओ.पालिका विनय कुमार मणि त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने नगर पालिका का कार्य सीधे जनहित मे जुडे होने व जनहित के दृष्टिगत रखते हुए शासन से अन्य अधिशासी अधिकारी की व्यवस्था होने तक पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.आर.एस.राठी को अपने कार्यो के साथ-साथ नगर पालिका,मुजफ्फरनगर के प्रभारी अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी सौपी हैं।
पालिकाध्यक्ष द्वारा श्री राठी को पदीय दायित्व के प्रशासनित एवं वित्तीय कार्यो को सम्पादित किए जाने हेतु अधिकृत किया गया है।
पालिकाध्क्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने इस सम्बन्ध मे नगर विकास सचिव,लखनऊ, निदेशक,स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ,डीएम मुजफ्फनगर,प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय, विनय मणि त्रिपाठी, निलम्बित अधिकारी नगर पालिका परिषद,मु.नगर को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु व डा.आर.एस.राठी.नगर स्वास्थ्य अधिकारी,नगरपालिका परिषद, मु.नगर,लेखाकार/प्रभारी कार्यालय अधीक्षक, नगरपालिका परिषद,मु.नगर को पत्र प्रेषित कर इस संदर्भ मे सूचित किया गया है।

