उत्तर प्रदेश

गोंडा में लाखों की वसूली करते राजस्व निरीक्षक का ऑडियो-वीडियो वायरल

गोंडा जिले की तरबगंज तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति धराशाई हो गई है। हद बरारी के नाम पर लाखों की वसूली का वीडियो तथा ऑडियो वायरल  होने के बाद भी दोषी राजस्व निरीक्षक पर कार्रवाई तो दूर तहसील के आला अधिकारी पूरे मामले को दबाने में जुटे हैं जबकि पूरे प्रकरण की जानकारी एसडीएम से लेकर नायब तहसीलदार तक सभी को है।

मामला तरबगंज तहसील क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव का है। जहां के किसान रणविजय सिंह का आरोप है कि उसका पट्टीदारों से जमीन की हिस्सेदारी को लेकर विवाद था।

पीड़ित किसान ने अपनी चक पैमाइश के लिए एसडीएम न्यायालय में अपील किया जिसके बाद पूरे प्रकरण की जांच एसडीएम राजेश कुमार ने टिकरी के राजस्व निरीक्षक राघव राम शुक्ला को सौंप दी यहीं से खेल शुरू हो गया।

किसान रणविजय सिंह का आरोप है कि राघव राम शुक्ला ने उससे हद बरारी कराने के नाम पर उच्चाधिकारियों को देने के लिए कई तिथियों में एक लाख 17 हजार रुपए वसूल लिए लेकिन मामले में आदेश जारी नहीं हो सका जिसके बाद जब रणविजय सिंह ने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो राजस्व निरीक्षक राघव राम शुक्ला टालमटोल करते रहे।

प्रकरण की शिकायत एसडीएम से की गई तो उन्होंने रणविजय सिंह को बीते 22 फरवरी को नोटिस जारी कर रिश्वत लेने की सीडी जमा कराने का निर्देश दिया।

किसान रणविजय सिंह का आरोप है कि उसे एसडीएम द्वारा भी धमकाया गया। जिसके बाद उसने पूरे घटनाक्रम की सीडी और शिकायती पत्र मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को भेजा है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − two =