उत्तर प्रदेश

Barabanki: थाने से 500 मीटर दूर ज्वैलरी शॉप में चौथी बार चोरी, व्यापारियों में भी काफी आक्रोश

Barabanki  चोरों ने सराफा दुकान पर से करीब 15 लाख का माल साफ किया है. चोर दुकान के अंदर से नगदी समेत सोने चांदी के करीब 15 लाख की कीमत के जेवर बटोर ले गए. वहीं इस दुकान पर लगातार हो रही चोरियों का खुलासा आज तक पुलिस नहीं कर सकी है.

लगातार हो रही चारियों के बावजूद इस बार भी पुलिस खाली हाथ ही हैं, जिससे व्यापारियों में भी काफी आक्रोश है. वहीं पुलिस के आलाधिकारी इस बार हुई चोरी की वारदात का जल्द ही खुलासा कर चोरों को पकड़ने का दावा कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक यह पूरी वारदात बाराबंकी में जैदपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार की है. जहां थाने से केवल 500 मीटर की दूरी पर रोड पर ही स्थित जिला पंचायत की मार्केट में एक ज्वैलर्स की दुकान है, जिसमें नकब लगाकर चोरों ने करीब 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया है. इस दुकान में पहुंचने के लिए चोरों ने एक पड़ोसी की दुकान में नकब काटी और फिर अंदर दाखिल हुए.

आपको बता दें कि जिस मार्केट में यह चोरी हुई है. वह मेन मार्केट कस्बे के मुख्य मार्ग पर है. इसके पास ही पंजाब नेशनल बैंक और आईसीआईसी बैंक भी बगल ही हैं. ऐसे में इस वारदात से थाने की पुलिस की रात गश्त की पोल खुल गई है.

वहीं लोगों ने मार्केट की दुकान में नकब कटी देख इसकी जानकारी पुलिस को दी. कोतवाली नगर के घंटाघर निवासी दुकान मालिक रामू सोनी को लोगों ने फोन पर जानकारी देकर मौके पर बुलाया. जब रामू सोनी ने अपनी दुकान का शटर खोला तो अंदर का सारा सामान उलझा पड़ा मिला. वहीं जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डा. अखिलेश नारायण सिंह डॉग स्क्वॉड और फरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

घंटों की कोशिश में पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिल सका. पीड़ित दुकानदार रामू सोनी ने बताया कि उसकी दुकान से करीब 15 लाख का सामान और नकदी चोरी हुई है. रामू ने आरोप लगाया कि उसकी दुकान में लगातार चोरी हो रही है, लेकिन पुलिस खाली हाथ हैं. दुकान मालिक के मुताबिक अगर थाने की पुलिस रात में गश्त करती तो चोरों के हौसले इतने बुलंद न होते.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + eight =