Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत किया जागरूक

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुज़फ्फरनगर अमेटी द्वारा संस्कृति सप्ताह के अष्टम कार्यक्रम बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ एवं जल संरक्षण रैली का आयोजन प्राथमिक विद्यालय बिहारी न.१ एवं न. २ जानसठ रोड , मुज़फ्फरनगर पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद अध्यक्ष अकुल अग्रवाल एवं सचिव नवनीत मित्तल जी के सानिध्य में आरंभ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रान्तीय सचिव संस्कार आदरणीय अनुराग सिंघल जी, प्रान्तीय चैयरमैन कमल गोयल जी, प्रान्तीय चैयरमैन संजीव अग्रवाल जी के साथ जिला अध्यक्ष शशिकांत मित्तल जी उपस्थित रहे। विद्यालय के विद्यार्थियों एवं अमेटी परिषद के सदस्यों द्वारा पूरे ग्राम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं जल संरक्षण की अलख जगाने हेतु एक भव्य रैली निकाली गई जिसके अंतर्गत सभी ग्राम वासियों को पम्पएलेट, बैनर, पट्टिकाओं, नारों आदि के माध्यम से जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया गया।

सभी उपस्थित अतिथियों ने विषय से संबंधित अपने विचारों से ग्रामीणों एवं बच्चो को अभिसिंचित किया गया। सभी ने मुज़फ्फरनगर अमेटी परिषद के इस लोकहित सेवा कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य जी के साथ सम्पूर्ण विद्यालय प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम संयोजक नितिन गोयल जी, अभिलक्ष मित्तल जी, पुनित गुप्ता जी के मार्गदर्शन में भारत विकास परिषद अमेटी जनउपयोगी सेवा की अलख जगाने हेतु निरंतर सेवा भावना से प्रयासरत रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अकुल अग्रवाल, सचिव नवनीत मित्तल के साथ अमित तायल, अंशुल जैन, गौरव गर्ग, उमंग गोयल, नितिन गोयल अभिलक्ष मित्तल, अंकित गोयल, अतिन संगल आदि सदस्य का विशेष योगदान रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk