Delhi: ABVP ने AISA पर लगाया मारपीट का आरोप
Delhi के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (Jawaharlal Nehru University) में एक बार फिर से छात्र संगठन आपस में भिड़ गए हैं। इस झड़प में कई छात्र घायल हो गए हैं। छात्र संगठन एबीवीपी ने आईसा पर मारपीट करने का ओरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार कम्यूनिस्ट पार्टी से संबंध आइसा और एसएफआई जैसे छात्र संगठनों की बीजेपी से संबंध एबीवीपी के सदस्यों के साथ मीटिंग को लेकर झड़प हो गई।
ABVP ने एक बयान में कहा कि वामपंथी छात्रों AISAने उनके सदस्यों पर हमले किए, जिसमें उनके दर्जनों सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिसमें महिला सदस्य भी शामिल हैं। छात्र संगठन ने कहा कि जिन सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

