फिल्मी चक्कर

Dipika Kakar के बेटे को बुआ सबा से मिले खूब सारे तोहफे

Dipika Kakar ने बेबी बॉय को जन्म दिया है और फैंस ने उन्हें माता-पिता बनने पर खूब सारी बधाईयां दी थी. लंबे इंतजार के बाद कपल ने अपने बेटे रूहान की पहली तसवीर अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया था. तसवीर में ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस उसके छोटे हाथ को चूमते दिखी थी. शोएब और दीपिका उसे एकटम निहारते नजर आए थे. अब रुहान के लिए उनकी बुआ ने गिफ्ट्स भेजे है और इसके पीछे खास वजह है.

Dipika Kakar और शोएब इब्राहिम के बेटे का जन्म पिछले महीने 21 जून को हुआ था. दीपिका की आपातकालीन सी-सेक्शन डिलीवरी हुई थी और नवजात शिशु 20 दिनों तक एनआईसीयू में था. बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”रूहान. उसे अपनी प्रार्थनाओं में रखने के लिए धन्यवाद.” जिसके बाद कमेंट बॉक्स में बधाईयां और शुभकामनाओं का तांता लग गया है. उनके चाहने वाले दिल खोलकर रुहान पर प्यार बरसा रहे थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

Dipika Kakar और शोएब इब्राहिम के बेटे रुहान एक महीने का हो गया है और इस खास मौके को सेलिब्रेट किया गया. पूरे परिवार ने उसका वन मंथ बर्थडे मनाया. लेटेस्ट व्लॉग में शोएब ने अपने बेटे को अम्मी के घर ले जाते दिखे. साथ ही उन गिफ्ट्स को भी दिखाया, जो रूहान को मिला है. शोएब को एक टी-शर्ट बतौर तोहफे में मिली, जिसमें लिखा हुआ है, ‘तेरे वास्ते कुछ भी छोटू.’ साथ ही रूहान के लिए कई सारे कपड़े और खिलौने भी थे. हाथ में पहनने वाले काले मोती के ब्रेसलेट थे. हालांकि उनके बेटे की झलक दिखी, लेकिन चेहरा नहीं.

शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम ने अपने भतीजे के लिए यह प्यारा सा सरप्राइज प्लान किया था. वीडियो में रुहान के एक महीने के जन्मदिन के लिए केक भी दिखाया गया, जिसपर 1 के शेफ का था. उसके ऊपर ‘हैप्पी वन मंथ रुहान’ लिखा था. वीडियो में रुहान के दीपिका और शोएब केक काटते हुए दिखे. बता दें कि इससे पहले शोएब औऱ दीपिका जब बेबी को अस्पताल से घर लेकर आए थे, तब बेबी रूहान का घर पर शानदार तरीके से स्वागत किया गया था. फैमिली ने पूरे घर को गुब्बारों से सजाया था. साथ ही केक भी काटा गया था. इस मौके पर एक्टर के पिता काफी इमोशनल हो गए थे.

अपने बेटे को परिवार से मिल रहे प्यार से अभिभूत दीपिका ने कहा था, “एक मां के रूप में, जब आप देखते हैं कि हर कोई बहुत खुश है. मैं इतने लंबे समय तक खुद को मजबूत रखने के बाद सभी भावनाओं से अभिभूत हूं. साथ ही, वह बहुत भाग्यशाली है क्योंकि हम कहते रहते हैं कि आप सभी ने उसे जो आशीर्वाद और प्रार्थनाएं दी हैं, उसके लिए हम धन्य हैं. एक मां के रूप में, मैं आपको धन्यवाद कह सकती हूं. यह सब मेरे पति के समर्थन के बिना संभव नहीं होता.”

शोएब ने पिछले दिनों अपने व्लॉग में बताया था कि उन्होंने और दीपिका ने अपने बेटे का नाम ‘रुहान शोएब इब्राहिम’ रखा है. रूहान नाम का मतलब दयालु और आध्यात्मिक होता है. शोएब ने कहा कि दीपिका के गर्भवती होने के एक या दो महीने बाद ही उन्होंने नाम तय कर लिया था. उन्होंने कहा कि अगर उनकी बेटी होगी तो उन्होंने नाम भी सोच लिया था. अपने विशेष नाम के खुलासे के दौरान, शोएब ने कहा, “मैडम (दीपिका) को यह नाम रुहान पसंद आया. उनका नाम दीपिका ने चुना था. हमें वास्तव में यह नाम बहुत पसंद आया और हम इसके बारे में निश्चित थे.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

सबा इब्राहिम के व्लॉग्स काफी पॉपुलर होते है. 16 जुलाई, 2023 को सबा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया था. वीडियो में वह अपने पति खालिद नियाज के साथ अपनी पहली जमीन खरीदने के लिए अपने ससुराल मौदहा जाती देखी थी. इसके अलावा, लवबर्ड्स को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताते देखा जा सकता है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20993 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =