उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ई संजीवनी सेवा रोजाना सुबह नौ से शाम पांच बजे तक (रविवार को छोड़कर) उपलब्ध

योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी पिछड़ेपन के तमगे को पीछे छोड़ते हुए हर क्षेत्र में रिकॉर्ड बना रहा है। इससे देश दुनिया में उप्र की छबि बदल रही है। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के ई संजीवनी के माध्यम से डॉक्टरों से परामर्श लेने में देश में उत्तर प्रदेश दूसरे पायदान पर आना इस बात का सबूत है कि यूपी के लोगों में डिजिटल सेवाओं का क्रेज बढ़ा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना का कहर शुरू होने के बाद से ही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर राज्य स्तर पर रोजाना उच्चस्तरीय बैठक की शुरूआत की थी। तबसे यह क्रम लगातार जारी है। स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी से लेकर लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं घर बैठे ही मिलें, इसके लिए भी विशेष प्रयास शुरू किए गए। 

नतीजतन ई संजीवनी के माध्यम से प्रदेश में रोजाना 4000 से ज्यादा लोग टेली कंसल्टेशन की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। प्रदेश में ई संजीवनी सेवा की शुरूआत से 16 दिसंबर तक 2,80,552 लोग परामर्श ले चुके हैं। 16 दिसंबर को ई संजीवनी ओपीडी के माध्यम से 4184 लाभार्थियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया है। 

प्रदेश में ई संजीवनी सेवा रोजाना सुबह नौ से शाम पांच बजे तक (रविवार को छोड़कर) उपलब्ध रहती है। इसमें सामान्य और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया जा सकता है। ई संजीवनी ओपीडी के तहत 500 से अधिक एमबीबीएस और 40 विशेषज्ञ डॉक्टर सेवा देने के लिए उपलब्ध हैं।
 
प्रदेश सरकार की ओर से घर बैठे टेली कंसल्टेंसी सेवा का लाभ लेने के लिए अपने स्मार्टफोन में ई संजीवनी एप्लीकेशन डाउनलोड करके या esanjeevaniopd.in पर लॉग इन करके या जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं, वह अपने नजदीकी क्रियाशील हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं। 

ई-संजीवनी ऐप के जरिए ओपीडी की सुविधा घर बैठे ले सकेंगे

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + twelve =