उत्तर प्रदेश

Etawah News: आईटीआई में दाखिला लेने जा रहे बाइक सवार विद्यार्थियों को ट्रक ने कुचला

Etawah News: थाना जसवंतनगर क्षेत्र के अंतर्गत एन एच दो पर बाइक सवार तीन विद्यार्थियों को एक बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया जिसमें दो भाई बहन छात्र छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका उपचार सैफ़ई मेडिकल यूनिवर्सिटी (Saifai Medical University) में चल रहा है।

आपको बता दें कि थाना जसवंतनगर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे की है जहां पर गढ़ी जालिम के रहने वाले भाई-बहन अपने एक साथी सहित बाइक पर सवार होकर रायनगर आईटीआई से जसवंतनगर की ओर लौट रहे थे। तभी जैसे ही महलई मोड़ के निकट पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक तेज गति बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी।

इस घटना में बाइक सवार तीनों लोग ट्रक के नीचे घुस गए जिसमें एक हिमांशु 18 वर्ष पुत्र रामविलास के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया जिसने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में पहुंचते ही दम तोड़ दिया। जबकि उसकी बहन राखी 20 वर्ष की जिसका इलाज अस्पताल में कुछ देर चला उसके बाद उसकी भी मौत हो गई।

बताया गया है कि दोनों भाई बहन आईटीआई रायनगर में अपना दाखिला करवाने गए थे। उनके साथ बाइक सवार तीसरा स्टूडेंट राजकमल उर्फ भोले 19 वर्ष पुत्र भारत सिंह भुर्जी निवासी कुरसेना भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहा है उसकी हालत भी गंभीर बताई गई है।दुर्घटना होते ही ट्रक चालक ने स्पीड बढ़ा दी और वह ट्रक भगा ले गया लोगों ने पीछा किया किंतु उसे पकड़ पाने में सफलता हाथ नहीं लगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 9 =