Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में शहीद स्मारक व पार्क के सौन्दर्यकरण का शिलान्यास

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान व उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में शहीद स्मारक व पार्क के सौन्दर्यकरण का शिलान्यास किया।

मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि काफी समय से इस प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे थे, जिसका आज शिलान्यास किया गया है । जल्द ही आप सभी जनपदवासियों के समक्ष एक भव्य पिकनिक स्पॉट का उदघाटन किया जाएगा ।

जिसमे नगरवासी अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर आनंद की अनुभूति कर सकेंगे । मंत्री कपिल देव ने बताया कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में शहीद स्मारक, पार्क का सौन्दर्यकरण, एम्पीथियेटर, पाथ वे और मड हॉउस के निर्माण कार्य का आज शिलान्यास किया गया है 

मंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर शहर कोई भी पिकनिक स्पॉट नही है,जिसकी मांग काफी समय से नगरवासी कर रहे थे तो इसी के मद्देनजर यह इस कार्य को गति प्रदान करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने निर्देश दिए ।

इस अवसर पर विजेंदर बेनीवाल, कै०प्रवीण चौधरी, हरीश राठी, वीरेंद्र कुमार, अनूप सिंह, सन्दीप कुमार, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल सिंह अन्य सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 9 =