खेल जगत

आंदोलन के लिए आगे की बनाई जा रही है रणनीति, दंगल-2 की तैयारी- Bajrang Punia

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने आंदोलन खत्म करने की खबरों को झूठा बताया. वहीं आज Bajrang Punia ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए यह साफ कर दिया कि वह दंगल-2 की तैयारी कर रहे हैं और आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए रणनीति बना रहे हैं.

बजरंग पूनिया ने NDTV से बात करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी कोई सेटिंग नहीं हुई और उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है. वहीं बजरंग पूनिया ने आंदोलन पर बयान देते हुए कहा कि ‘विरोध आंदोलन खत्म नहीं हुआ है, यह जारी रहेगा. हम इसे आगे बढ़ाने की रणनीति बना रहे हैं’.

वहीं गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात पर भी बजरंग पूनिया ने बयान दिया है. बजरंग पूनिया ने कहा कि सरकार ने हमसे इस मीटिंग को लेकर कुछ भी न बताने को कहा है.’ Bajrang Punia  के इन बयानों से साफ हो गया है कि पहलवानों का आंदोलन अभी जारी रहेगा.

वहीं कल आंदोलन के खत्म होने की खबरों के बीच यह भी बात सामने आ रही थी कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत को पीड़ित नाबालिग ने वापस ले लिया है. हालांकि नाबालिग के पिता ने शिकायत वापसी की खबरों को गलत बताया है. द प्रिंट न्‍यूज वेबसाइट के मुताबिक नागालिग पहलवान के पिता ने शिकायत वापस लेने की खबर को गलत करार दिया है.

उन्होंने कहा, ‘आरोप वापस लेने की खबर पूरी तरह से फर्जी है. हमनें शिकायत वापस नहीं ली है. जी हां, हमनें लड़ने का निर्णय लिया है. अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है. वहीं पहलवान किस तरह से अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हैं.  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =