वैश्विक

गोंडा: पुजारी को मारी गई आधी रात में गोली, मंदिर की 100 बीघा जमीन पर कब्जा चाहते थे दबंग

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में शनिवार रात मंदिर के एक पुजारी के सीने में बंदूक सटाकर गोली मार दी गई। बुरी तरह घायल हुए पुजारी की हालत गंभीर है।

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वारदात को जमीन के विवाद में अंजाम दिया गया। मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

दरअसल, इलाके के तिर्रे मनोरमा मंदिर की 100 बीघा जमीन पर दबंगों की नजर है जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंदिर में महंत सीताराम दास व छोटे बाबा उर्फ सम्राट दास पूजा पाठ करते हैं।

शनिवार रात दबंगों ने छोटे बाबा के सीने में बंदूक सटाकर गोली मार दी। वारदात से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय ने रात तीन बजे ही घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस फोर्स तैनात कर दी।

उधर, हमले में घायल छोटे बाबा को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। बता दें कि विवाद को देखते हुए मंदिर के महंत सीताराम दास को सशस्त्र सुरक्षा बल की सुविधा दी गई थी

पर पुजारी की सुरक्षा में सिर्फ होमगार्ड को ही तैनात किया गया था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इटियाथोक का यह मंदिर अयोध्या की तपस्वी छावनी से संचालित होता है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =