वैश्विक

Central Mexico में अंधाधुंध गोलीकांड, 10 की मौत,करीब 10 लोगों की मौत

Central Mexico के एक बार में गुरुवार को एक अपराधी ने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी वहीं, कुछ अन्य घायल भी है. मिली जानकारी के मुताबिक इस गोलीकांड में करीब 10 लोगों की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावर अचानक से बार में घुसा और लोगों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी.

फायरिंग शुरू होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. सभी लोग अपनी रक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में करीब 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं एक शख्स ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर मौके से फरार हो गया और पुलिस ने वहां पहुंचकर बाकी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट और लोग चिल्लाते हुए सुनाई दे रहे हैं. वहीं, कुछ लोग अपने बचाव में भागते भी नजर आ रहे है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में लग गयी है. हालांकि मिली जानकारी तक इस गोलीकांड कि असली वजह पता नहीं चल पायी है. कई लोगों ने इसे गैंगवार से जोड़कर भी देखना शुरू कर दिया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =