वैश्विक

Iran: रिवॉल्यूशनरी गार्ड के चार कर्मचारी समेत 19 लोगों की मौत

Iran में एक मस्जिद के पास अलगाववादियों ने हमला कर दिया, जिसमें इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड के चार सदस्यों समेत करीब 19 लोगों की मौत हो गई. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के एक दक्षिण-पूर्वी शहर में एक पुलिस थाने पर सशस्त्र अलगाववादियों द्वारा किए गए हमले में देश के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड के चार सदस्यों सहित 19 लोग मारे गए.

Iran  की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने शनिवार को कहा कि हमला शुक्रवार को हुआ. इसने कहा कि हमलावर ज़ाहेदान शहर में एक मस्जिद के पास नमाज़ियों के बीच छिप गए और पास के थाने पर हमला कर दिया.

इरना ने प्रांतीय गवर्नर हुसैन मोदरेसी के हवाले से कहा कि हमले में 19 लोग मारे गए. इसने कहा कि इस दौरान स्वयंसेवक बासीजी बल के कर्मियों सहित 32 गार्ड सदस्य घायल हो गए. यह तत्काल स्पष्ट नहीं है कि हमला एक युवा ईरानी महिला की पुलिस हिरासत में मौत के बाद ईरान में हो रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों से संबंधित है या नहीं. ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा से लगते हैं, जहां जातीय बलूच अलगाववादी सुरक्षाबलों पर हमले करते रहे हैं.

 तस्नीम समाचार प्रतिष्ठान की शनिवार की रिपोर्ट में हमले में शामिल समूह की पहचान के बारे में कुछ नहीं कहा गया. तस्नीम और अन्य सरकारी समाचार प्रतिष्ठानों ने कहा कि Iran रिवॉल्यूशनरी गार्ड के खुफिया विभाग के प्रमुख सैयद अली मूसावी को हमले के दौरान गोली मार दी गई, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 2 =