वैश्विक

Iran: ईरान में हिजाब पर इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा बवाल, ऑस्कर विनर एक्ट्रेस Taraneh Alidoosti गिरफ्तार

Iran में हिजाब को लेकर जारी बवाल फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है. ईरानी अधिकारियों ने मशहूर अभिनेत्री और ऑस्कर विनर Taraneh Alidoosti को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बारे में झूठ फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Iran सरकारी समाचार एजेंसी इरना की खबर में कहा गया है कि ऑस्कर विजेता फिल्म द सेल्समैन की कलाकार Taraneh Alidoosti  को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के एक हफ्ते बाद हिरासत में ले लिया गया. फिल्म अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान किए गए कथित अपराधों के लिए हाल ही में मृत्युदंड पाए पहले व्यक्ति के प्रति एकजुटता व्यक्त की थी.

सरकारी मीडिया के आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, Taraneh Alidoosti  को इसलिए गिरफ्तार किया गया, क्योंकि उन्होंने अपने दावों के अनुरूप कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया.

38 वर्षीय Taraneh Alidoosti  ने अपने पोस्ट में कहा था कि उसका नाम मोहसिन शेखरी था. हर अंतरराष्ट्रीय संगठन जो इस खूनखराबे को देख रहा है और कार्रवाई नहीं कर रहा है, वह मानवता के लिए शर्म की बात है.

Iran अदालत ने तेहरान में एक सड़क को ब्लॉक करने और सुरक्षा बलों के एक सदस्य को चाकू मारने के मामले में शेखरी को मौत की सजा सुनाई थी. शेखरी को 9 दिसंबर को मार दिया गया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − seven =