वैश्विक

Jaipur: क्रूरता की सभी हदें पार, बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर लूट लिए चांदी के कड़े

Jaipur: बेरहम लुटेरों  ने क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए एक बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर कड़े लूट लिए. वारदात की शिकार हुई महिला की उम्र करीब 108 साल की है. लुटेरों ने वारदात को अंजाम रविवार को अलसुबह दिया.

लुटेरों ने चांदी के कड़ों को निकालने के लिए निदर्यतापूर्वक उसके दोनों पैरों को घुटनों के नीचे से धारदार हथियार से काटकर पूरी तरह से अलग कर दिया. इस दौरान बेबस वृद्धा सिवाय छटपटाने के कुछ नहीं कर पाई. इस वारदात से जयपुर में सनसनी फैल गई और लोग सकते में आ गए.

पुलिस के अनुसार यह वीभत्स वारदात जयपुर के गलता गेट थाना इलाके की मीणा कॉलोनी में हुई. लूट का शिकार हुई 108 वर्षीय जमुना देवी घर पर अकेली थी. वह रात को अपनी बेटी के साथ सोई हुई थी.

रविवार तड़के बेटी उठकर मंदिर चली गई. सुबह करीब साढ़े पांच बजे मौका देखकर लुटेरे जमुना देवी के घर में घुस गए और उसे घसीटकर बाहर की तरफ बने बाथरूम में ले गए. वहां उन्होंने वृद्धा के पैरों में पहने हुए कड़े निकालने की कोशिश की लेकिन पार नहीं पड़ी.

इस पर लुटेरों ने क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए धारदार हथियार से उसके घुटनों के नीचे से दोनों पैर काट डाले. लुटेरों ने वृद्धा के पैरों और हथियार को वहीं फेंक दिया और कड़े लेकर फरार हो गए. लुटेरों ने वृद्धा के गले पर भी जोरदार वार किया.

लहूलुहान हालत में वृद्धा वहीं पर पड़ी तड़पती रही. बाद में उसकी बेटी और अन्य लोगों ने जमुना देवी को देखा. लूट की वारदात की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई. इस पर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना पर गलता गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने जयपुर सिटी एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया. एफएसएल की टीम ने मौके से सबूत जुटाए. पुलिस को मौके से जमुना देवी के कटे हुए पैर और हथियार मिला है.

(News from News18 website, vishnu sharma)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20594 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 11 =