Jharkhand: चाईबासा के जंगल में IED ब्लास्ट में CRPF के 5 जवान घायल
Jharkhand के चाईबासा में बुधवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान टोंटो जंगल में आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के पांच जवान घायल हो गए. जवानों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन चल रहा है.
आईईडी ब्लास्ट में घायल होने वाले सभी सीआरपीएफ से हैं, जिनमें 3 जवान और दो हवलदार हैं. ये सभी CRPF के 209 कोबरा बटालियन के जवान हैं.

