करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने मजेदार वीडियो किया शेयर
करीना कपूर (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) दोनों बहनें आपस में जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करती हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे पर अपना प्यार लुटाती नजर आती हैं और अब रविवार को फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) के मौके पर भी करीना कपूर (Kareena kapoor) ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोलो के साथ बेबो की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है.
View this post on Instagram
करीना कपूर ने जो वीडियो शेयर की है उसमें वो काफी फनी है. इस वीडियो की शुरुआत में दोनों बहनें शाही लंच का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं. दोनों जमकर खाती हैं लेकिन खाना खाने के 10 सेकेंड बाद ही दोनों का क्या हाल होता है वो आप इस वीडियो में खुद ही देख लिजिए.
लगता है बेबो इन दिनों खूब मस्ती के मूड में हैं. इसलिए इन दिनों वो इसी तरह की फनी वीडियो शेयर कर फैंस को एंटरटेन कर रही हैं. वहीं करिश्मा कपूर ने भी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी, जिसमें करिश्मा रेडी होती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा– हम हमेशा साथ हैं, हम मुश्किल समय को आसान बनाते हैं और आसान समय को और भी मजेदार. इसके साथ उन्होंने हैप्पी सिस्टर्स डे और हैप्पी फ्रेंडशिप डे जैसे हैशटैग भी दिए हैं.
View this post on Instagram
