कर्म योद्धा 2020 कार्यक्रम का आयोजन: योद्धाओं का सम्मान किया
मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जरोदा कर्म योद्धा 2020 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक संस्था राजनीतिक एवं पत्रकारिता से जुड़े सच्चे योद्धाओं का सम्मान किया गया।
उत्तर प्रदेश योगा एसोसिएशन के तत्वाधान में आज कर्म योद्धा 2020 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज सेवा राजनीतिक सेवा से जुड़े कर्मियों को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का संचालन होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक परवेन्द्र दहीया द्वारा किया गया।
इस दौरान समाजसेवी देवराज पंवार, कुशपूरी, बीना शर्मा, समाजसेवी निधीषराज गर्ग, विकास बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, नादिर राणा, सत्य प्रकाश रेशू सहित कई गणमान्य समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ मौजूद रहे।
