उत्तर प्रदेश

मैनपुरी: शपथ से पहले ही नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत नसीरपुर प्रधान का निधन

गुरुवार को विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नसीरपुर के नवनिर्वाचित प्रधान सत्यभान सिंह का आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। प्रधान सत्यभान सिंह चौहान के निधन से परिवार के साथ गांव की जनता में शोक की लहर है। नवनिर्वाचित प्रधान सत्यभान सिंह चौहान जीत के बाद से ही बीमार थे।

जांच में उनकी रिपोर्ट कोविड़ पॉजिटिव आयी थी। जानकारी के अनुसार उनकी शपथ भी नहीं हो सकी थी क्योंकि ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या पूर्ण न होने के कारण असंगठित ग्राम पंचायत की श्रेणी में थी। सत्यभान सिंह चौहान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को लगभग 450 वोटों के अधिक अंतर से हराया था।

सत्यवान सिंह की उम्र लगभग 75 वर्ष की थी। इससे पहले उन्होंने राजनीति सन 80 में प्रथम बार प्रधान चुने गए थे। वर्तमान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उन्होंने प्रधानी के पद पर ताल ठोंकी उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 470 वोट से पराजित कर चैथी बार जीत दर्ज की। वह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे सरल स्वभाव मृदभासी थे।

जनता में अच्छी पकड़ व क्षेत्र में बहुत ही अच्छी पकड़ वाले व्यक्तियों में शुमार थे। चुनाव जीतने के पश्चात ही उनकी तबीयत बिगड़ी और जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए । तबियत बिगड़ने पर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां वो वेंटिलेटर पर थे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 19 =