‘पंगा’ फिल्म का मेकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर
कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पंगा’ में बिजी हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया चुका है जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. वहीं अब इस फिल्म का एक मेकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
ये वीडियो बेहद दिलचस्प है. इस वीडियो में कंगना समेत फिल्म की पूरी टीम शूटिंग करती दिखाई दे रही है. वीडियो को टीम कंगना के ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट किया गया है.
सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंगना रनौत फिल्म के अलग-अलग सीक्वेंस की शूटिंग करती नजर आ रही हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि पंगा के परिवार का सफर. कंगना रनौत, जस्सी गिल, ऋचा चड्ढा. जब पूरा परिवार साथ हो तब पंगा लेने में कुछ अलग ही मजा आता है. पंगा के परिवार की कुछ अनदेखी झलकियां.
Hamari family se aapki family ko bahut bada thank you. Jo sapne dekhte hain woh #Panga lete hain!@foxstarhindi @Ashwinyiyer @jassiegill @RichaChadha @Neenagupta001 @YagyaBhasin #NikhilMehrotra @ShankarEhsanLoy @Javedakhtarjadu @saregamaglobal pic.twitter.com/cd84CAt4F7
— Team Kangana Ranaut (@KanganaTeam) December 25, 2019
