Muzaffarnagar: मॉ शाकुम्भरी अन्तर्महाविद्यालयी हैंडबॉल (पुरूष एवं महिला वर्ग) प्रतियोगिता पर कब्जा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय हैंडबॉल (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता का आयोजन एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में किया गया जिसमें श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थियों ने हैंडबॉल (पुरूष एवं महिला) वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर अंतिम लीग मैच में एसडी कॉलेज आफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि यह हैंडबाल (पुरूष एवं महिल) प्रतियोगिता एसडी कॉलेज आफ कामर्स, मुजफ्फरनगर में खेली गई।
जिसमें मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबंद्ध 10 महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हैंडबॉल (पुरूष एवं महिला) के अगल-अलग लीग मैच खेले गये। जिसमें हैंडबॉल (पुरूष वर्ग )में पहला लीग मैच श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर तथा देवबन्द गर्वमेंट कालेज, देवबन्द के बीच खेला गया, जिसे श्रीराम कॉलेज ने 10-3 के स्कोर से जीत लिया। दूसरा मैच एसडी कॉलेज आफ लॉ तथा श्रीराम कॉलेज के बीच खेला गया जिसे श्रीराम कॉलेज की टीम ने बडी आसानी से 12-4 के स्कोर से जीता, वही तीसरा तथा अंतिम मैच श्रीराम कालेज तथा एसडी कॉलेज ऑफ कामर्स के बीच खेला गया जिसे श्रीराम कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 16-6 के स्कोर से जीतकर हैंडबॉल पुरूष वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
वही हैंडबॉल (महिला वर्ग) में श्रीराम कॉलेज ने अपने पहले मैच में जीजीसी कांधला को 17-2 से हराया तथा दूसरा मैच एसडी कॉलेज आफ लॉ तथा श्रीराम कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें श्रीराम कालेज की टीम ने एसडी कॉलेज आफ लॉ को 12-1 के स्कोर से हराया। प्रतियोगिता का अंतिम मैच श्रीराम कालेज तथा एसडी कॉलेज आफ कामर्स के बीच खेला गया इस निर्णायक मैच में श्रीराम कॉलेज की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एसडी कॉलेज आफ कामर्स की टीम को 16-7 के स्कारे से हराकर हैडबॉल(महिला) वर्ग का खिताब जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय आगमन पर हैंडबॉल (पुरूष एवं महिला) वर्ग की टीमो को श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ ने अंतरमहाविद्यालय हैंडबॉल (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन करने पर उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि हमें गर्व है कि महाविद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुये कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर जिले के साथ-साथ अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगे।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार ने दोनो टीमों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए विजयी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की।
इस अवसर पर डॉ0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्च श्रीराम कॉलेज ने हैडबॉल (पुरूष एवं महिला) वर्ग की टीमों को अंतरमहाविद्यालय हैंडबॉल(पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी और कहा कि दोनो ही टीमों ने मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशान्त तथा तरूण आदि उपस्थित रहे।

